Good Daily News...


सोमवार, 25 सितंबर 2023

सुलतानपुर डॉक्टर हत्याकांड: भाजपा नेता के आफिस पर चला योगी का बुलडोजर,संविदा चिकित्सक को आठ साल के बेटे ने दी मुखाग्नि, धोपाप धाम पर हुआ अंतिम संस्कार

 


सुलतानपुर। उत्तर-प्रदेश के सुलतानपुर जिले में जमीनी विवाद में दबंगों की मारपीट में मारे गये संविदा चिकित्सक को उनके आठ साल के बेटे ने मुखाग्नि दी। इस मामले में मुख्यमंत्री से न्याय की उम्मीद जताते हुए उनके अथवा उपमुख्यमंत्री के आने तक चिकित्सक का अंतिम संस्कार करने पर अड़े परिजनों ने उनकी छह सूत्रीय मांग को विधायक व जिलाधिकारी की लिखित सहमति व संस्तुति के बाद यह जिद छोड़ दी। इसके बाद धोपाप घाट पर आठ वर्षीय बेटे ने चिकित्सक पिता को मुखाग्नि दी।बिबादीत जमीन पर भाजपा नेता के बने आफिस पर चला सीएम योगी का बुलडोजर।

        गौरतलब है कि शनिवार को दबंगो ने जमीनी विवाद में संविदा चिकित्सक डॉ घनश्याम त्रिपाठी की पीट पीटकर हत्या कर दी थी। रविवार को सुबह चिकित्सक के शव का पोस्टमार्टम के बाद उनके पैतृक गांव लम्भुआ कोतवाली के सखौली पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।

         मौके पर पहुचे क्षेत्रीय विधायक, प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया किंतु परिजन मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री के आने के बाद ही अंतिम संस्कार करने पर अड़े हुए थे। देर रात्रि जिलाधिकारी जसजीत कौर एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंन वर्मा चिकित्सक के गांव स्थित आवास पर परिजनों को अंतिम संस्कार करने के लिए समझाने को पहुंचे साथ ही साथ उन्हे प्रशासनिक एवं पुलिसिया कार्रवाई से अवगत भी करवाया।

      परिजनों के मांग पत्र पर स्थानीय विधायक सीताराम वर्मा, सदर विधायक राज बाबू उपाध्याय, पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी व भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा की संयुक्त संतुति के बाद जिलाधिकारी जसजीत कौर ने भी मांगपत्र पर संस्तुति व सहमति की तो परिजन माने और अंतिम संस्कार को तैयार हुए। क्षेत्र के प्रसिद्ध स्थल धोपाप धाम पर चिकित्सक के आठ वर्षीय बेटे ने मुखाग्नि दिया।

        चिकित्सक की पत्नी निशा तिवारी ने जो 6 सूत्रीय मांग की है उसमें परिवार की सुरक्षा के मद्देनजर शस्त्र लाइसेंस, जमीन पर तत्काल कब्जा, योग्यता के अनुसार रोजगार, अपराधियों कि तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, पीड़ित परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा तथा दोषियों के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई किया जाना शामिल हैं।

Share:

एबीवीपी नेता के पिता को दी श्रद्धांजलि:बोले- सरकार की योजनाओं को लेकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, तीसरी बार भाजपा की बनाएंगे सरकार - भूपेंद्र चौधरी

 



    देवरिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी रविवार को एबीवीपी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही के घर पहुंचे और पिता की तेरहवीं में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की थाती लेकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन उपलब्धियों की बदौलत लोकसभा की सभी सीटें भाजपा फिर जीतेगी और तीसरी बार केन्द्र में सरकार बनायेंगे।


भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार ने गांव, गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान समाज के सभी वर्ग के लिये अनेक काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा और कार्यकर्ताओं वाली पार्टी है। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही लोकसभा चुनाव में हम फिर एक बार बहुत भारी सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यकर्ताओं के बल पर ही हमने दो सांसदों की पार्टी से शुरू करके ही इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हाल के दिनों में प्रदेश के कई जिलों में नए जिलाध्यक्षों का मनोनयन किया गया है। संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के मकसद से नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। भाजपा में सभी लोगों का अलग-अलग काम और जिम्मेदारी है। सपा के मुखिया अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव में टिकट बाटेंगे कि टिकट मांगेंगे वह समय तय करेगा।


   भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने बूथ संख्या 198,199 पर तथा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय ने गरुलपार के बूथ संख्या 219,220 के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा नेता हरेन्द्र जायसवाल के आवास पर और सांसद डा.रमापतिराम त्रिपाठी ने गौरीबाजार में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुने। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पौधरोपण भी किया।

भारतीय जनता पार्टी के छात्र संगठन एबीवीपी के पूर्वी क्षेत्र के संगठन मंत्री घनश्याम शाही के पिता के तेरहवीं में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी उनके पैतृक गांव तिरमा साहुन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। इस दौरान गोरखपुर विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर भी मौजूद रहीं।

​​​​​​​इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी,विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, शशांक मणि त्रिपाठी,राजेश कुमार मिश्रा,प्रमोद शाही,श्रीनिवास मणि,निर्मला गौतम,शिवकुमार राजभर,अम्बिकेश पाण्डेय,संजय राव,बलराम उपाध्याय,नगर मंडल अध्यक्ष संजय पाण्डेय,दुर्गेशनाथ तिवारी,अंकुर राय,नित्यानंद पाण्डेय,अखिलेश तिवारी,निशिरंजन तिवारी,धनुषधारी मणि,राजेन्द्र विक्रम सिंह,निरंजन शुक्ला,अमन शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Share:

सभी विभागों में रिक्त पदों को तत्काल भरें, कतई न हो देर-सीएम। योगी आदित्यनाथ

 ब्रेकिंग




लखनऊ।

CM योगी ने की सभी विभागों में कार्मिकों की व्यवस्था की समीक्षा।


CM ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव/ प्रमुख सचिवों के साथ समीक्षा कर दिए निर्देश।


सभी विभागों में रिक्त पदों को तत्काल भरें, कतई न हो देर-CM





CM ने सभी विभागों से मांगा रिक्त पदों का विवरण।


CM ने सरकारी विभागों में भर्ती प्रक्रिया तेज करने के निर्देश।


परफॉर्मेंस के आधार पर 30 सितम्बर तक हो जाये विभागीय पदोन्नति-CM।


पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर जारी चयन की प्रक्रिया दिसंबर तक हो पूरी- CM।


दक्षता संवर्द्धन में तकनीक का करें उपयोग, भर्ती के साथ प्रशिक्षण क्षमता भी बढ़ाना जरूरी- CM।


आकांक्षात्मक जनपद, विकास खंड और नगरीय निकायों में रिक्त न रहे एक भी पद, तत्काल हो तैनाती-CM।


वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा, गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद जनपद में खाली न रहें कोई पद-CM योगी।


बजट में प्राविधानित धनराशि का यथोचित खर्च किया जाना सुनिश्चित किया जाए-CM।

Share:

यूपी लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मेंस परीक्षा को लेकर फाइनल लिस्ट की जारी

 ब्रेकिंग




प्रयागराज।

यूपी लोक सेवा आयोग से जुड़ी खबर,


पीसीएस मेंस 2023 परीक्षा  26 से 29 सितंबर के बीच आयोजित होगी परीक्षा,


यूपी लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मेंस परीक्षा को लेकर फाइनल लिस्ट की जारी


,


26 सितंबर को पहली पाली में सामान्य हिंदी दूसरी पाली में निबंध का प्रश्न पत्र होगा,


27 सितंबर को पहली पाली में सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्न पत्र और द्वितीय पाली में सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्न पत्र होगा,


28 सितंबर को पहली पाली में सामान्य अध्ययन तृतीय प्रश्न पत्र और दूसरी पाली में समान्य अध्ययन चतुर्थ प्रश्न पत्र होगा,


जबकि 29 सितंबर को पहली पाली में समाज अध्ययन पंचम प्रश्न पत्र और दूसरी पाली में समाज अध्ययन का छठवां प्रश्न पत्र होगा,


परीक्षा के लिए प्रयागराज में चार और लखनऊ में एक केंद्र बनाया गया है,


पीसीएस मेंस 2023 परीक्षा में 3852 अभ्यर्थी होंगे शामिल,


आयोग ने प्री परीक्षा में सफल 153 अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया था,


हालांकि 12 सितंबर तक प्रत्यावेदन मांगा गया था,


पीसीएस की 254 व्यक्तियों के सापेक्ष 4047 अभ्यर्थी मेंस परीक्षा के लिए सफल घोषित किए गए थे,


प्रारंभिक परीक्षा 14 मई को आयोजित की गई थी,


प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले 565459 अभ्यर्थियों में से 345022 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

Share:

यूपी बोर्ड ने छात्र-छात्राओं के प्रमाण पत्र और अंक पत्र की त्रुटियों में संशोधन का किया कार्य,

 ब्रेकिंग




प्रयागराज


यूपी बोर्ड से जुड़ी बड़ी खब,


यूपी बोर्ड ने छात्र-छात्राओं के प्रमाण पत्र और अंक पत्र की त्रुटियों में संशोधन का किया कार्य,



जिलों में कैंप लगाकर लंबित पड़े 59860 संशोधन प्रकरणों का किया निस्तारण,


सभी प्रकरण 2010 से 2017 की बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित थे,


मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के 24512 प्रकरणों का हुआ निस्तारण,


बरेली के 5188 और प्रयागराज के 8356 प्रकरण निस्तारित किए गए,


जबकि वाराणसी के 18591 और गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय के 3213 प्रकरणों को निस्तारित किया गया,


सभी प्रकरण विद्यालयों के प्रधानाचार्य अथवा जिलों के डीआईओएस कार्यालय द्वारा उपलब्ध ना कराने के चलते लंबित पड़े थे,


लंबित प्रकरणों में सबसे पुराना प्रकरण क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ का निस्तारित किया गया,

 

मेरठ में हाई स्कूल परीक्षा वर्ष 1984 का अनुक्रमांक 0646199 रहा,


परीक्षार्थी संजय कुमार के पिता के नाम की स्पेलिंग में संशोधन से संबंधित था,


इसी प्रकार क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज में भी हाई स्कूल परीक्षा वर्ष 1986 का अनुक्रमांक 0443164 का संशोधन लंबित था,


रायबरेली जिले के परीक्षार्थी रमेश चंद्र के पिता के नाम की स्पेलिंग का संशोधन कराया गया,


छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए जिलों में कैंप लगाकर वांछित अभिलेख और साक्ष्य को मंगाकर उनके प्रमाण पत्र और अंक पत्रों की त्रुटियों को ऑन द स्पॉट निस्तारित किया गया,


निस्तारित प्रकरणों की जानकारी यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर दी गई है,


यूपी बोर्ड भविष्य में ऑनलाइन व्यवस्था से आवेदन लेने उसका ट्रैकिंग करने का सिस्टम डेवलप करने की तैयारी कर रहा है,


ताकि अंक पत्र और प्रमाण पत्र में संशोधन के लिए ऑनलाइन साक्ष्य अभिलेख मंगा कर उसका सत्यापन कर ऑनलाइन ही निस्तारण किया जा सके,


ऐसी व्यवस्था हो जाने पर परीक्षार्थियों को यूपी बोर्ड या क्षेत्रीय कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे,


ऑनलाइन प्रकरणों का निस्तारण न करने पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी,


यूपी बोर्ड के सचिव दिब्य कांत शुक्ल ने दी जानकारी।

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡️लखनऊ- CM योगी ने विभागों से रिक्त पदों का मांगा विवरण, सभी विभागों में रिक्त पदों को तत्काल भरें-मुख्यमंत्री, सीएम योगी ने भर्ती प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए, पदोन्नति के लिए परफॉर्मेंस को बनाएं आधार-सीएम, 30 सितम्बर तक पूरी हो विभागीय पदोन्नति-सीएम, दक्षता संवर्द्धन में तकनीक का करें उपयोग-सीएम, भर्ती के साथ प्रशिक्षण क्षमता बढ़ाना जरूरी-सीएम, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर में पद खाली न रहें-CM, मथुरा,गौतमबुद्ध नगर,गाजियाबाद में पद खाली न रहें-CM।


➡️लखनऊ- मंत्री संजय निषाद की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत,राजनीति में मर्यादित भाषा का प्रयोग करें – संजय निषाद,हमारे कार्यकर्ताओं को टोपी पहना दी जा रही- संजय निषाद,हमारी वेबसाइट हैक कर ली जा रही है – संजय निषाद, इंडिया गठबंधन बिना दूल्हे की बारात है – संजय निषाद।


➡️लखनऊ- कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत का बयान, महिला आरक्षण बिल पर बोलीं सुप्रिया श्रीनेत, बिल को जमीनी स्तर पर नहीं उतारा गया- सुप्रिया, 2039 तक बिल लागू नहीं किया जा सकता- सुप्रिया, सरकार जातिगत जनगणना नहीं करा रही – सुप्रिया,महिला आरक्षण बिल में SC/ST, OBC को हक नहीं- सुप्रिया,बिना शर्त कांग्रेस ने बिल को समर्थन किया- सुप्रिया, बृजभूषण जैसे लोग सरकार की गोद में बैठे- सुप्रिया


➡️लखनऊ - बंधे से अपहरण कर युवक को फेंकने का मामला, अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की हुई मौत, गंभीर धाराओं में पीड़ित परिवार ने दर्ज कराई FIR, पुलिस पर आरोपियों को थाने से छोड़ने का आरोप, परिजनों ने आम्रपाली पर शव रख किया प्रदर्शन, गाजीपुर थाना क्षेत्र की आम्रपाली मार्केट का मामला।


➡️इटावा- इटावा के सैफई में एथलेटिक्स प्रतियोगिता,एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ,सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने किया शुभारंभ,मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे रामगोपाल यादव,सपा महासचिव रामगोपाल यादव का बयान,महिला आरक्षण जल्दबाजी में किया गया-रामगोपाल ,महिलाओं को भ्रमित करने के लिए लाया गया-रामगोपाल,2026 से पहले कोई संसोधन नहीं हो सकता है-रामगोपाल,परिसीमन तभी होगी जब जनगणना होगी-रामगोपाल,2021 की जनगणना लाये नहीं विधेयक संसोधन ले आये,मैने पहले भी कहा था 2024 में ये लोग चले जायेंगे-रामगोपाल,भारत-पाकिस्तान के बीच खेल शुरू होने चाहिये- रामगोपाल,पाकिस्तान की स्थिति बहुत खराब है- प्रोफेसर रामगोपाल।



➡️आगरा- डीसीपी सिटी ऑफिस पहुंची सत्संगी महिला का आरोप,‘सत्संगी कैंप में बच्चियों को दी जाती है घातक ट्रेनिंग’,लाठी और हथियार चलाने की दी जाती ट्रेनिंग-महिला सत्संगी,कई सत्संगियों की कैंप में हो चुकी हैं हत्याएं-महिला सत्संगी,हत्याएं कर यमुना किनारे रोड में दबाई गई हैं लाशें-महिला सत्संगी,बाहर से बुलाए जाते हैं ट्रेनिंग देने के लिए लोग- महिला सत्संगी,छोटी बच्चियों को गुमराह कर कल बुलाया गया-महिला सत्संगी,कोडवर्ड के जरिए होता है बच्चियों से संवाद-महिला सत्संगी,रूही सत्संगी नाम की महिला को जान का खतरा-पीड़ित महिला।


➡️सहारनपुर- ग्राम प्रधान और सचिव पर घोटाले का आरोप, सरकारी पैसे की बंदरबांट का ग्रामीणों ने लगाया आरोप,विकास के नाम पर की गई सरकारी पैसे की बंदरबांट , खेल के मैदान के नाम पर पैसा निकाला गया था, गांव में अभी तक नहीं है कोई खेल मैदान, हैंडपंप ठीक कर करने के नाम पर पैसा निकाला गया, गांव में विकास के नाम पर किया जा रहा घोटाला , नकुड के ग्राम पंचायत खेड़ा अफगान का मामला।


➡️बस्ती- सीएम योगी के आगमन से पूर्व स्थानीय होटल में निरीक्षण, डीएम और एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने किया निरीक्षण, स्वर्ण जयंती समारोह में आने लिए है सीएम का संभावित दौरा, आगामी 4 अक्टूबर को है सीएम योगी का संभावित दौरा, प्रतिष्ठित होटल बालाजी प्रकाश होटल में है सीएम का कार्यक्रम।


➡️मेरठ- 12वीं की छात्रा से तमंचे के बल पर दुष्कर्म की वारदात, पिता को अस्पताल में खाना देने जा रही छात्रा से दुष्कर्म, पड़ोसी युवक ने खेत में खींच तमंचे के बल पर किया दुष्कर्म, शिकायत के बाद भी थाना थाना पुलिस ने नहीं की कार्रवाई , कार्रवाई के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही पीड़िता, SSP को शिकायती पत्र देकर की कार्रवाई की मांग, थाना हस्तिनापुर के एक गांव का मामला।


➡️गोरखपुर- दुकान की जाली तोड़ दुकान में घुसे चोर, 70 हज़ार नगदी और हज़ारों के कपड़े चोरी, CCTV में कैद हुई चोरों की करतूत, सूचना पर पहुंचे CO खजनी, जांच में जुटे, खजनी थाने के पास भाई जान कलेक्शन में चोरी।


➡️आगरा - आगरा पुलिस, एसओजी, सर्विलांस  की बड़ी कार्रवाई, अवैध वाहन कटान गैंग का हुआ खुलासा, 3 वाहन चोरों को किया गया गिरफ्तार, वाहन काटने के औजार सहित कई वाहन के पार्ट्स बरामद, थाना शाहगंज क्षेत्र का मामला।


➡️मऊ - डीएम को धमकी देने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, रिंकू यादव नाम का अभियुक्त हुआ गिरफ्तार, घोसी विधानसभा मे उपचुनाव के दौरान दिया था धमकी, सपा कार्यालय के पास से पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुगलसराय का रहने वाला है अभियुक्त , शहर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।


➡️ग्रेटर नोएडा- यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो पहली बार किया गया , ट्रेड शो मे सर्वोकॉन कम्पनी ने भी अपना स्टॉल लगाया, कम्पनी के फाउंडर हाजी कमरुद्दीन ने यूपी सरकार को सराहा, MSME सेक्टर से जुड़े लोग इस आयोजन से बेहद ख़ुश, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो मे हापुड़ की 35 स्टॉल लगी हैं।


➡️अयोध्या- अवध विवि में लगाया गया भूकम्प मापी रेडॉन जियो स्टेशन, अयोध्या में प्राकृतिक सुरक्षा के लिए हो रहा प्रयास, भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर मुंबई की ओर से स्थापित हुआ स्टेशन, अयोध्या में आने वाले भूकम्प की 24 घण्टे पहले जारी करेगा अलर्ट, देश के 100 प्रमुख स्टेशन में शामिल होगा अयोध्या का जियो स्टेशन।


➡️फर्रुखाबाद - संदिग्ध ट्रक को पुलिस ने रोका, मीडिया कर्मियों ने ट्रक पर चढ़कर बनाया वीडियो , मीडिया कर्मियों को वीडियो बनाते देख दारोगा भड़का, दारोगा का धमकाते हुए वीडियो हुआ वायरल, मवेशियों से खचाखच भरा जा रहा था ट्रक, मीडिया कर्मी को कवरेज करने से दारोगा ने रोका, कायमगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला।


➡️एटा - छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी,छात्रा और उसके परिजनों को दबंगों ने पीटा,घर में घुसकर दबंगों ने की मारपीट,मारपीट में छात्रा और उसके परिजन हुए घायल,पीड़ित परिवार ने SSP से लगाई न्याय की गुहार,कोतवाली नगर क्षेत्र का मामला।


सुल्तानपुर- डॉक्टर घनश्याम तिवारी की हत्या का मामला, पीड़ित परिवार से अखिलेश यादव ने की बात , फोन पर सांत्वना दी,मांगों पर समर्थन दिया, अखिलेश यादव ने सहयोग का भरोसा दिलाया, अबतक नामजद आरोपियों की गिरफ्तार नहीं , एक कार्यक्रम में सुल्तानपुर पहुंचे थे अखिलेश।


➡️सुल्तानपुर- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे सुल्तानपुर, पूर्व विधायक अबरार अहमद को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से अखिलेश यादव ने संवेदना व्यक्त की, कुड़वार के अझुई में पूर्व MLA अबरार का आवास।


➡️आगरा- ऑटो और ट्रेलर में जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति की मौके पर मौत, कई लोग घायल, आगरा फिरोजाबाद एनएच हाईवे पर हुआ हादसा, एत्मादपुर क्षेत्र के चौकी छलेसर के पास का मामला।


➡️सीतापुर- 2 माह पूर्व घर से रिवाल्वर चोरी का खुलासा,2 कुख्यात बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,कब्जे से 26 हजार की नगदी और रिवाल्वर बरामद,शहर कोतवाली और क्राइम ब्रांच पुलिस ने की गिरफ्तारी।

Share:

मेदनापुर में लम्पी टीकाकरण व जागरूकता अभियान।

 देवरिया।


  पशु पालन विभाग देवरिया कंट्रोल में मेदनापुर निवासी पशु पालक सन्नी पांडे ने टीकाकरण हेतु दूरभाष पर सूचना दिया था,जिसपर तुरंत कार्यवाही करते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी देवरिया के निर्देश पर आज मेदनापुर में पशु चिकित्सालय बैतालपुर की टीम ने कैम्प किया।पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी व सहयोगी सुवाष चन्द्र एवं पैरावेट उमेश सिंह ने टीकाकरण कार्य किया एवं पशु पालकों को पम्पलेट वितरण कर जागरूक किया।पशु पालकों को सलाह दिया गया कि लम्पी प्रभावित पशुओं को नीम व फिटकरी उबालकर ठंडा होने पर रोजाना स्नान कराएं।यह बीमारी पशुओं से मनुष्यों में नहीं होता है फिर भी नियमित साबुन से हाथ धोए और दूध उबालकर ही उपयोग करें।इमरजेंसी में पशु एंबुलेंस सेवा हेतु 1962 टोल फ्री नंबर पर फोन कर कर पशुओं का इलाज करवाएं।

Share:

युवक के अचानक से पीएम के काफिले के आगे आने से मचा हड़कंप

 


वाराणसी में शनिवार को पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। यहां पीएम के काफिले के सामने एक युवक दौड़कर आ गया। यह वाकया, तब हुआ जब पीएम रुद्राक्ष सेंटर से निकलकर बाबतपुर एयरपोर्ट जा रहे थे। घटनाक्रम के दौरान पुलिस के हाथ-पैर फुल गए। तुरंत युवक को दबोचकर वहां से हटाया।


पीएम का काफिला रवाना होने के बाद पुलिस युवक को सिगरा थाने लेकर गई। वहां सुरक्षा एजेंसियों ने युवक से कई घंटे तक पूछताछ की। पता चला है कि युवक का नाम कृष्णा गुप्ता है। वह गाजीपुर के जमानियां रोड का रहने वाला है। पिता का नाम भरत प्रसाद गुप्ता है। उनकी गाजीपुर के ही मिश्रबाजार में कोयले और प्लास्टिक की दुकान है।


सूत्रों के मुताबिक, कृष्णा गुप्ता पहले सेना में भर्ती की तैयारी करता था। वह कई बार सेना भर्ती में शामिल हुआ। एक भर्ती में उसका रिटेन सिलेक्शन हुआ। मगर मेडिकल में अनफिट कर दिया था। सैन्य मेडिकल टीम के इस निर्णय के खिलाफ कृष्णा कोर्ट चला गया था। वहां से मेडिकल की गाइडलाइन ले आया था। हालांकि, नौकरी नहीं मिली। वजह क्या थी? इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।पूछताछ में यह भी पता चला कि कृष्णा ने इन्वेस्टर समिट के दौरान लखनऊ में सीएम योगी और राजनाथ सिंह की फ्लीट रोकने की कोशिश की थी। फ्लीट की कार पर कागजी दस्तावेजों को गोले बनाकर फेंका था। यही नहीं, वह पहले भी सत्तापक्ष के नेताओं और मंत्रियों का घेराव भी कर चुका है। युवक की मंशा पीएम व अन्य नेताओं से मिलकर नौकरी की मांग करने की थी।

शनिवार शाम पीएम काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के समापन के बाद 6:40 मिनट पर रुद्राक्ष हाल से निकले। काफिला एयरपोर्ट की ओर रवाना होने लगा। पीएम को गेट नंबर-2 से जाता देखकर कृष्णा गुप्ता हाथ में एक फाइल लेकर कार की ओर दौड़ने लगा।बैरिकेडिंग और गेट नंबर-1 पर सुरक्षाकर्मियों को धता बताते हुए गेट नंबर-2 के करीब पहुंच गया। पीएम की कार गेट से बाहर निकली तो वह 10-12 फीट की दूरी तक पहुंच गया। हालांकि, युवक को काफिले की तरफ दौड़ता देखकर पुलिसकर्मियों ने कुछ ही सेकंड में उसको दबोचकर वहां से हटा दिया। इससे पीएम का काफिला बिना रुके वहां से गुजर गया।

      पुलिस सूत्रों के मुताबिक, युवक कृष्णा को वाराणसी में पीएम के दौरे का पता चला तो वह गाजीपुर से वाराणसी आ पहुंच गया। युवक ने पुलिस को बताया कि वह पीएम से मिलना चाहता था। इसके लिए पहले वह संपूर्णानंद गया। वहां प्रवेश नहीं मिलने पर 5 बजे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर आ गया।यहां दो घंटे तक पीएम फ्लीट के निकलने का इंतजार करता रहा। पीएम का काफिला निकलते ही वह एक्टिव हुआ और काफिले की तरफ दौड़ लगा दी।

कृष्ण कुमार गाजीपुर का रहने वाला है। आज उससे SPG की टीम पूछताछ करेगी।

पुलिस ने कृष्णा के पास से कई दस्तावेज बरामद किए हैं। उसके पास भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा और बैठक का एक कार्ड मिला। वहीं, गाजीपुर नगर पालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल का एक सिफारिशी लेटर हेड भी मिला। इसके अलावा, कोर्ट की गाइडलाइन के दो दस्तावेज बरामद किए गए। उसके पास कुछ नगदी और दस्तावेज बरामद हुए हैं। हालांकि, पुलिस ने अधिकृत तौर पर इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।फिलहाल, अब सुरक्षा एजेंसियों ने कृष्णा के खिलाफ दर्ज मामले को खंगालने में लगी हैं। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है, पुलिस आगे की जांच कर रही है। SPG उससे पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई तय करेगी।

कृष्णा गुप्ता जनता के बीच खुद को भाजपा कार्यकर्ता और गाजीपुर का मंडल पदाधिकारी बताता है। वह गले में एक आईकार्ड भी डालकर रखता है, जो गाजीपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्‌डा के कार्यक्रम का है। वह पिछले कई साल से सेना में जीडी-क्लर्क पद पर नौकरी की मांग को लेकर नेताओं के पास दौड़ता रहता है।इससे पहले सीएम के जनता दरबार में भी जाने का प्रयास कर चुका है। गाजीपुर में तत्कालीन सांसद और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पास जाकर नौकरी के लिए रक्षा मंत्री को पत्र भेजने की बात कह चुका है। वहीं, तत्कालीन जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने भी उसे कार्यालय से समझा बुझाकर लौटाया था।

     पीएम के दौरे को लेकर रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के बाहर 7 स्तरीय सुरक्षा थी। ऐसे में एकाएक पीएम के काफिले के सामने आने की घटना से जिला प्रशासन से लेकर प्रदेश सरकार तक हडकंप मचा है। क्योंकि, यह पूरी घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है। अब सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले जांच के दायरे में आ गए हैं। पीएम की सुरक्षा में चूक के स्तर की जांच के लिए रुद्राक्ष में तैनात पुलिसकर्मियों को सूची बनाई जा रही है।पुलिस पूछताछ में पता चला है कि कृष्णा गुप्ता का पूरा परिवार गाजीपुर में रहता है। कृष्णा अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर का है। मिश्रबाजार में कृष्णा के पिता कोयला और प्लास्टिक के बर्तन बेचते हैं। वारदात के बाद दैनिक भास्कर ने आरोपी के पिता से वजह जाननी चाही, लेकिन उन्होंने इस मामले से बात करने से मना कर दिया।

Share:

रविवार, 24 सितंबर 2023

सपा विधायक पर नौ लाख रुपए नौकरी का झांसा देकर ठगने का आरोप, भाई और साला भी था शामिल

 

रायबरेली के हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक राहुल राजपूत, उनके भाई और साले के खिलाफ रविवार को खीरों थाने में धोखाधड़ी, जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कराया गया है। आरोप है कि विधायक समेत तीन लोगों ने भारतीय खाद्य निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर एक बेरोजगार से नौ लाख रुपये ऐंठ लिए। केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

   खीरों थाने के दुलारेपुर पोस्ट रनापुर गांव निवासी रामनरेश ने दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा है कि शहर क्षेत्र के चक अहमदपुर नजूल निवासी एवं सपा विधायक राहुल राजपूत, उसके भाई रोहित राजपूत और साले कृष्ण कुमार उर्फ केके लोधी ने उसके भाई को नौकरी दिलाने के नाम पर नौ लाख रुपये ले लिए। इसके बाद मेरे भाई को भारतीय खाद्य निगम का एक फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दे दिया।ज्वाइनिंग लेटर में राहुल राजपूत के सभी हस्ताक्षर फर्जी बनाए गए। पीड़ित के मुताबिक आरोपी मेरे भाई को कार्मिक पंजीकरण की फर्जी रसीद दे रहे थे और फर्जी हस्ताक्षर भी कराते रहे। भारतीय खाद्य निगम में फर्जी खाता खुलवाया और हर हफ्ते वेतन की राशि उनके खाते में ट्रांसफर होने की बात कही।

   इसके बाद मेरे भाई को लखनऊ के तालकटोरा स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम, बाराबंकी स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम व सरोजनी नगर स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में ले जाकर बैठा देते थे और कहते थे कि आपका ट्रांसफर रायबरेली करा देंगे।


  जालसाजी का पता चलने पर पैसा मांगा तो फर्जी चेक वापस कर दिया। विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी। सीओ लालगंज महिपाल पाठक ने बताया कि केस दर्ज करा दिया गया है। जांच कराई जा रही है। प्रकरण में कार्रवाई होगी।

Share:

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का डंका, 49.चंदला विधानसभा क्षेत्र में विधायक राजेश प्रजापति के खिलाफ जन आक्रोश: 5 वर्ष कुछ किया नहीं, अवैध बालू के कारोबार को ही बढ़ावा स्वयं अपने करीबियों की बड़ाई अकूत दौलत

 .


*पिता ने भाजपा को कोसा पुत्र की डूबी जनता में नैया

*पंकज पाराशर छतरपुर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में छतरपुर जिले से चंदला विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक राजेश प्रजापति की राजनीतिक हालात वर्तमान में ठीक नहीं बताई जा रही है। पार्टी सर्वे एवं मीडिया सर्वे में बेहद चिंता जनक हालत सामने निकलकर आई। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विधायकों की करवाई गई गोपनीय सर्वे रिपोर्ट भी नकारात्मक आई है। एड़ी चोटी का जोर लगाकर टिकट पाही लेते हैं, तो जनता के द्वारा दरकिनार किया जाएगा। क्षेत्र से निकलकर जनता के द्वारा जो बातें सामने आ रही हैं, उनमें कहा जा रहा है कि बीते 5 वर्ष तक विधायक राजेश प्रजापति के द्वारा कोई भी ठोस विकास के प्रयास नहीं किए गए और नई क्षेत्र में विकास किया गया है। उन्होंने गिने चुने अपने दो चार चाटुकारों के अलावा स्वयं का विकास किया है। जनता के विकास से उनका कोई सरोकार नहीं रहा है। क्षेत्र में खुलेआम अवैध बालू का कारोबार भी राजेश प्रजापति के संरक्षण में उनके ही  चिंतकों के द्वारा किया जा रहा है। विधायक निधि में भी बेहद हेर फेर के आरोप लगे हैं। विधायक निधि से क्षेत्र में नलकूपों के खनन करवाए गए, जिनके बिल भारी भरकम लगाय गए है।

चंदला विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतो में भी विधायक निधि में भारी स्तर पर गड़बड़  घोटाले निकलकर सामने आए है। अब ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दूसरे उम्मीदवार पर नजर रखी जा रही है। वा मुश्किल राजेश प्रजापति टिकट पाही लेते हैं, तब भी चुनाव जीतना टेढ़ी खीर बना हुआ है। जनता का स्पष्ट कहना है कि बीते 5 साल में विधायक राजेश प्रजापति ने स्वयं के कारोबार के अलावा और दूसरा कोई विकास का कार्य गंभीर रूप से नहीं किया। वही उनके के पिता आरडी प्रजापति के द्वारा रोजाना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा को खुलेआम कई बार अपमानित किया जा चुका है। भारतीय जनता पार्टी को दिन रात पानी पी पी कर विधायक के पिता के द्वारा कोसा जाता है। अब ऐसे में भारतीय जनता पार्टी राजेश प्रजापति को अपना उम्मीदवार कैसे बनती है देखना दिलचस्प होगा ?

Share:

9 वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम

 दिल्ली


आज दोपहर 12.30 बजे पीएम हरी झंडी दिखाएंगे

वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिये 9 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे

वंदे भारत ट्रेन 11 राज्यों में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगी

उदयपुर- जयपुर रूट पर चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई रूट पर चलेगी वंदे भारत

हैदराबाद-बेंगलुरु रेल रूट पर चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

विजयवाड़ा-चेन्नई रूट पर ‘रेनिगुंटा के रास्ते’ चलेगी

पटना-हावड़ा रूट पर चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

कासरगोड-तिरुवनंतपुरम रेल रूट पर चलेगी वंदे भारत

राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत एक्स.

रांची-हावड़ा रेल रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

जामनगर-अहमदाबाद रूट पर चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के लिए वंदे भारत

कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल के लिए वंदे भारत

ओडिशा, झारखंड,गुजरात में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगी.

Share:

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर की पीट-पीटकर हत्या: हत्यारा बीजेपी के जिला अध्यक्ष का बताया जा रहा है भाई,तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज


सुल्तानपुर।

 जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर की पीट-पीटकर की गई हत्या,मृतक डॉक्टर घनश्याम तिवारी को ई रिक्शा पर लादकर घर पहुंचने वाला युवक आया पुलिस के सामने,नगर कोतवाली पुलिस को बताई सारी कहानी ।



       नारायन पुर गांव की पुलिया के पास सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टर घनश्याम तिवारी को रुपया लेकर अजय नारायण ने अपने दो साथियों के साथ बुलाकर की थी निर्मम पिटाई ,अजय नारायण बीजेपी जिला अध्यक्ष का भाई बताया जा रहा है।अजय नारायण के दो अज्ञात साथियों की भी हुई पहचान ,विद्या मंदिर के आसपास के रहने वाले बताए जा रहे दो अन्य आरोपी।गांव के निवासी बिजली विभाग के एक कर्मचारी ने पहुंच कर बचाई थी जान 

आरोपी अजय नारायण ने फोन कर रिक्शा चालक को बुलाया  इसके बाद जबरन उसके ई रिक्शा पर घायल को बिठाकर घर छोड़ने का बनाया था दबाव।देर रात एसपी सोमेन वर्मा के साथ आईजी अयोध्या मंडल ने घटनास्थल का किया था दौरा 

अजय नारायण के घर के सामने पड़ी है मृतक घनश्याम तिवारी की मोटरसाइकिलसदर। विधायक राज बाबू उपाध्याय शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे मृतक डॉक्टर घनश्याम तिवारी के आवास।नगर कोतवाली में मुख्य आरोपी समेत दो अन्य के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

Share:

उत्तर प्रदेश में बिना मान्यता वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई-बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ महेंद्र देव

 लखनऊ।




एक लाख तक का जुर्माना भी लग सकता है,


10 अक्टूबर तक चलेगा सघन अभियान...


प्रदेश में बिना मान्यता या मान्यता रद्द किए जाने के बाद भी चल रहे विद्यालयों पर कड़ी कार्रवाई होगी....


अभियान चलाकर ऐसे विद्यालयों को किया जाएगा चिन्हित...


विद्यालयों पर नियमानुसार दंड के साथ ही एक लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा...


उल्लंघन जारी रहने की स्थिति में प्रतिदिन दस हजार रुपये की दर से भी जुर्माना लगेगा....


बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने सभी बीएसए को इसके लिए जारी किया निर्देश...


मान्यता वापस लेने के बाद भी विद्यालय चलाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए...


बिना मान्यता लिए कोई स्कूल चल रहा है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Share:

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ- प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम आज ,‘मन की बात’ कार्यक्रम को बूथ स्तर पर सुना जाएगा ,आज सुबह 11 बूथ स्तर पर सुना जाएगा कार्यक्रम,डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बूथ संख्या 239 पर सुनेंगे

महानगर अध्यक्ष आनंद बूथ संख्या 239 पर सुनेंगे,आर्य समाज मंदिर गणेशगंज में बूथ संख्या 239 पर सुनेंगे,जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जानकीपुरम में सुनेंगे ,जानकीपुरम बूथ संख्या 316 पर सुनेंगे मन की बात ,राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा सुनेंगे मन की बात ,ऐशबाग बूथ संख्या 12 पर सुनेंगे मन की बात कार्यक्रम,प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश, एमएलसी राम प्रसाद भी सुनेंगे,अमीनाबाद की बूथ संख्या 188 पर सुनेंगे मन की बात ,एमएलसी मुकेश शर्मा कैंपल रोड के बूथ संख्या 36 पर सुनेंगे,डिप्टी सीएम बृजेश पाठक आयुष्मान कार्ड वितरित करेंगे ,निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करेंगे बृजेश पाठक,आज 11.30 बजे कार्यक्रम में शामिल होंगे डिप्टी सीएम,आलमबाग के चंद्रनगर महिला चिकित्सालय में कार्यक्रम।


➡ग्रेटर नोएडा- सीएम योगी का एकदिवसीय गाजियाबाद दौरा आज,सुबह 10:55 पर अंतरष्ट्रीय बुद्धा सर्किट पहुचेंगे CM,बुद्धा सर्किट में MOTO GP के CEO से CM की बैठक,सर्किट में ही यूपी इन्वेस्ट को लेकर होगी बैठक,बाइकर्स के साथ सीएम के फोटो सेशन का भी प्रोग्राम,दोपहर 1:20 बजे CM पहुंचेंगे GBU यूनिवर्सिटी,21 किसान प्रतिनिधियों के साथ CM की होगी बैठक,वस्त्र उधोग प्रतिनिधिमंडल से GBU में CM करेंगे बैठक,शाम 4:45 पर CM बुद्धा सर्किट के लिए होंगे रवाना,बुद्धा सर्किट में रेस जीतने वाले एवार्ड सेरेमनी में होंगे शामिल,5:50 बजे बुद्धा सर्किट से लखनऊ के लिए रवाना होंगे सीएम।

➡चन्दौली- भाजपा के मंत्री अनिल राजभर का बयान हो रहा वायरल,सुभासपा सुप्रीमो का नाम लिए बिना किया कटाक्ष,राजभर समाज को दलालों से किनारा करने का सुझाव,मोदी व योगी से जुड़ने के लिए दलाल की जरूरत नहीं- अनिल,21 सितंबर को राजभर समाज के प्रतिनिधि का था सम्मेलन,प्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल हुए थे कैबिनेट मंत्री।


➡कुशीनगर- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी का दौरा निरस्त,प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल का भी दौरा हुआ निरस्त,कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से निरस्त किय गया,कुशीनगर जिला में आयोजित होने थे सभी कार्यक्रम।

➡इटावा- चेकिंग के वक्त बाइक न रोकना युवक को पड़ा भारी,पुलिस ने पीछा कर बाइक सवार को पीटा,पीड़ित ने एसएसपी के पास जा कर लगाई गुहार,एसएसपी ने एसपी ग्रामीण को जांच के दिए आदेश,कहा- जांच में जो दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई,जिले के थाना बकेवर क्षेत्र का मामला।


➡प्रयागराज- व्यापारी का बेटा घर के बाहर से हुआ लापता,परिजनों ने पुलिस को दी मामले की सूचना,पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी,बाजार के सीसीटीवी कैमरों को कर रही चेक,मौके पर DCP यमुनानगर और ACP भी मौजूद,जनपद के शंकरगढ़ इलाके का मामला।

➡झांसी- पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़,पुलिस पर हमला करने वाला इनामी गिरफ्तार,15 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल,करीब आधा दर्जन मामलों में चल रहा था वांछित,बदमाश प्रमोद कुमार को घेराबन्दी कर पकड़ा गया,थाना एरच की पुलिस ने की मामले की कार्रवाई।


➡कानपुर- महिला पार्षद पर अज्ञात लोगों ने किया हमला,वार्ड 95 से भाजपा की महिला पार्षद पर हमला,किसी कार्यक्रम से वापस आ रही थी महिला पार्षद,पार्षद के पति व सहयोगियों से अभद्रता और मारपीट की,रायपुरवा थाना क्षेत्र की पूरी घटना।

➡रायबरेली- जनपद में हुआ भीषण सड़क हादसा ,अनियंत्रित कार ने पिकअप व तांगे में मारी टक्कर ,हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से हुए घायल,घायलों को पहुंचाया गया सीएचसी अस्पताल,दो की हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर,गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के ओनई गांव की घटना।


➡बांदा- संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मासूम घायल,गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर लाए,डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया,नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत किरण कॉलेज चौराहे की घटना।

➡रायबरेली- दबंगों द्वारा सिपाही पर हमला करने का मामला,घायल सिपाही की तहरीर पर गंभीर धाराओं में केस,दबंग राजेन्द्र शुक्ला व नटवर लाल पर दर्ज हुआ केस,पहले सिपाही को पीटा फिर चाकुओं से किए कई वार,दबंगों द्वारा घायल सिपाही पर फायरिंग करने का भी आरोप,घायल सिपाही का अस्पताल में चल रहा इलाज,खीरो थाना क्षेत्र के महारानी गंज बाजार की घटना।


➡हरदोई- किन्नर ने प्रेमी युवक को सरेआम चप्पलों से पीटा,हाइवे पर किन्नर की पिटाई से युवक नाले में गिरा,काफी देर बाद नाले से बमुश्किल निकला युवक,किन्नर को शाहजहांपुर जाने से रोक रहा था शराबी युवक,शाहाबाद सीओ ऑफिस व कोतवाली के पास का मामला।

➡मुरादाबाद - दर्जनभर लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटा,दबंगो की गुंडई का वीडियो सीसीटीवी में हुआ कैद,दबंगो की पिटाई से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल,तेज़ी से वायरल हो रहा है युवक की पिटाई का वीडियो,कटघर थाना क्षेत्र के पीरजादा का मामला।


➡जौनपुर- मेडिकल स्टोर संचालक को बदमाशों ने मारी गोली,पुरानी रंजिश को लेकर बाइक सवारों ने किया हमला,दुकान बंद कर बाइक द्वारा घर जा रहा था संचालक,घायल खुटहन थाना क्षेत्र के जगजीवन पट्टी गांव का निवासी,घटना स्थल पर मौके पर पहुंची पुलिस,घायल को सीएचसी बदलापुर इलाज के लिए भेजा, बदलापुर थाना क्षेत्र के वीरपालपुर मोड़ की घटना।

➡पौड़ी- पर्वतीय जिलों में शनिवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश,मैदानी इलाकों में बादल छाए रहने से उमस से राहत,रविवार को अधिकतर हिस्सों में बारिश होने की संभावना,मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट,ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार को छोड़कर सभी जिलों के लिए अलर्ट।


➡मुरादाबाद- पुलिस व S. O. G की संयुक्त टीम ने लुटेरे गिरोह को पकड़ा,गिरोह के 3 बदमाशों को पकड़ा गया, एक हुआ घायल,सड़क पर घेरकर लोगों से करते थे लूट,पकड़े गए बदमाश दे चुके है कई वारदातो को अंजाम,एसएसपी हेमराज मीना ने पीसी कर किया घटनाओं का खुलासा,पकडे गए बदमाशों पर दर्ज़ है कई मुकदमे,कांठ थाना क्षेत्र से हुई बदमाशों की गिरफ्तारी,कब्जे से डेढ़ लाख रुपया नकद व तमंचा बरामद।

➡मुरादाबाद - सेना में भर्ती के नाम पर युवक से लाखों की ठगी,नागालैंड के युवक ने दो अन्य के साथ मिलकर ठगा,नागालेंड में भर्ती देखने गया था मुरादाबाद का कुंवरपाल,पीड़ित को सेना में भर्ती का फ़र्ज़ी लेटर भी दिया,पीड़ित ने सेना के कथित कर्नल समेत तीन पर किया केस,सोनकपुर थाने में दर्ज़ कराया गया मुकदमा।


➡बागपत- प्रसाद के लड्डू खाने से कई लोग बीमार,फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए दर्जनों लोग,शिकायत पर सभी जिला अस्पताल में भर्ती,ईलाज के बाद मरीजों की हालत में हुआ सुधार,बागपत कोतवाली क्षेत्र के पुराना कस्बे का मामला।

➡मुरादाबाद - जिला अस्पताल की ओपीडी में महिलाओं के बीच मारपीट,महिलाओं के बीच झगड़े का वीडियो हुआ वायरल,ओपीडी में एडमिशन पर्चा बनवाने को लेकर हुआ था विवाद,लोगों ने बीच-बचाव कर मामला कराया शांत,मुरादाबाद के संयुक्त जिला चिकित्सालय का वीडियो।


➡कानपुर- शातिर अपराधियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला,सिर पर लगातार वार कर युवक को किया लहूलुहान,घायल युवक प्राथमिक उपचार हेतु पहुंचा नजदीकी अस्पताल,अपराधियों को नहीं रहा पुलिस का कोई खौफ,मामले की पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद,कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पनकी रोड का मामला।

➡कोटद्वार- ग्रास्टनगंज में जल संस्थान का नलकूप हुआ खराब,क्षेत्र के 500 से अधिक परिवारों को पेयजल की परेशानी,उपभोक्ताओं ने जल्द नलकूप को ठीक करने की मांग की,3 माह के अंतराल में दूसरी बार हुआ नलकूप खराब।


➡देहरादून- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा,प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन,बाल्य देखभाल अवकाश में दूसरे साल का मिलेगा वेतन,पहले दूसरे साल में मिलता था 80 प्रतिशत वेतन,सचिवालय कर्मियों के कल्याण कोष में 30 लाख देने की घोषणा।

➡दिल्ली- 9 वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम,आज दोपहर 12.30 बजे पीएम हरी झंडी दिखाएंगे ,वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिये 9 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे,वंदे भारत ट्रेन 11 राज्यों में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगी,उदयपुर- जयपुर रूट पर चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ,तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई रूट पर चलेगी वंदे भारत,हैदराबाद-बेंगलुरु रेल रूट पर चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस,विजयवाड़ा-चेन्नई रूट पर ‘रेनिगुंटा के रास्ते’ चलेगी,पटना-हावड़ा रूट पर चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस,कासरगोड-तिरुवनंतपुरम रेल रूट पर चलेगी वंदे भारत,राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत एक्स,रांची-हावड़ा रेल रूट पर दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस,जामनगर-अहमदाबाद रूट पर चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस,राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के लिए वंदे भारत ,कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल के लिए वंदे भारत ,ओडिशा, झारखंड,गुजरात में कनेक्टिविटी को बढ़ावा।

Share:

दैनिक पंचांग व राशिफल:

  

                  श्री गणेशाय नम:

ह                  दैनिक पंचांग 


☀ 24 - Sep - 2023


☀ पंचांग    

🔅 तिथि  नवमी  10:24 AM

🔅 नक्षत्र  पूर्वाषाढ़ा  01:41 PM

🔅 करण :

           कौलव  10:24 AM

           तैतिल  10:24 AM

🔅 पक्ष  शुक्ल  

🔅 योग  शोभन  06:38 PM

🔅 वार  रविवार  


☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ    

🔅 सूर्योदय  05:50 AM  

🔅 चन्द्रोदय  02:24 PM  

🔅 चन्द्र राशि  धनु  

🔅 सूर्यास्त  05:56 PM  

🔅 चन्द्रास्त  +00:52 AM  

🔅 ऋतु  शरद  


☀ हिन्दू मास एवं वर्ष    

🔅 शक सम्वत  1945  

🔅 कलि सम्वत  5125  

🔅 दिन काल  12:05 PM  

🔅 विक्रम सम्वत  2080  

🔅 पिंगल नाम संवत्सर 

🔅 मास अमांत  भाद्रपद  

🔅 मास भाद्रपद  शुक्ल पक्ष 


☀ शुभ और अशुभ समय    

☀ शुभ समय    

🔅 अभिजित  11:28:59 - 12:17:22

☀ अशुभ समय    

🔅 दुष्टमुहूर्त  04:19 PM - 05:07 PM

🔅 कंटक  09:52 AM - 10:40 AM

🔅 यमघण्ट  01:05 PM - 01:54 PM

🔅 राहु काल  04:25 PM - 05:56 PM

🔅 कुलिक  04:19 PM - 05:07 PM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम  11:28 AM - 12:17 PM

🔅 यमगण्ड  11:53 AM - 01:23 PM

🔅 गुलिक काल  02:54 PM - 04:25 PM

☀ दिशा शूल    

🔅 दिशा शूल  पश्चिम  


☀ चन्द्रबल और ताराबल    

☀ ताराबल  

🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद  

☀ चन्द्रबल  

🔅 मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ, मीन  


🐏 मेष  (24 सितम्बर, 2023)

अपनी ख़ुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा। लेकिन ख़याल रखें कि इसे नज़रअंदाज़ करना बाद में भारी पड़ सकता है। ख़ास लोग ऐसी किसी भी योजना में रुपये लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें संभावना नज़र आए और विशेष हो। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। आपके महसूस करेंगे कि फ़िज़ाओं में प्यार घुला हुआ है। नज़रें उठाकर तो देखिए, आपको सब-कुछ प्रेम के रंग में रंगा दिखाई देगा। बिना किसी को अवगत कराए ही आज आपके घर में किसी दूर के रिश्तेदार की एंट्री हो सकती है जिसके कारण आपका समय खराब हो सकता है। आज आपको रंग ज़्यादा चटख नज़र आएंगे, क्योंकि फ़िजाओं में प्यार का ख़ुमार चढ़ रहा है। बेवजह की बातों में आप अपना कीमती समय बर्बाद नाही करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

🐐 वृष 

बेकार की बात पर बहस करके अपकी ऊर्जा ज़ाया न करें। याद रखें कि वाद-विवाद से कुछ भी हासिल नहीं होता, लेकिन खोता ज़रूर है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। लोगों और उनके इरादों के बारे में जल्दबाज़ी में फ़ैसला न लें। हो सकता है कि वे दबाव में हों और उन्हें आपकी सहानुभूति व विश्वास की ज़रूरत हो। आज आप कुछ अलग क़िस्म के रोमांस का अनुभव कर सकते हैं। वक्त से बढ़कर कुछ नहीं होता। इसलिए आप वक्त का सदुपयोग करते हैं लेकिन कई बार आपको जीवन को लचीला बनाने की जरुरत भी होती है और अपने घर परिवार के साथ समय बिताने की जरुरत होती है। वैवाहिक जीवन के उजले पहलू का अनुभव करने के लिए अच्छा दिन है। अनुशासन सफलता की अहम सीढ़ी होती है। घर के सामान को व्यवस्थित ढंग से लगाने से जीवन में अनुशासन की शुरुआत कर सकते हैं। 

👭 मिथुन 

आपका तल्ख़ बर्ताव जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में तनाव डाल सकता है। कोई भी ऐसा काम करने से पहले इसके परिणामों के बारे में सोच लें। अगर मुमकिन हो तो अपना मूड बदलने के लिए कहीं और जाएँ। आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की ज़रूरत है। दोस्त मददगार और सहयोगी रहेंगे। जो अपने प्रिय के साथ छुट्टियाँ बिता रहे हैं, ये उनकी ज़िन्दगी के सबसे यादगार लम्हों में से होंगे। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे। आपके घर का कोई सदस्य आज आपसे प्यार से जुड़ी कोई समस्या शेयर कर सकता है। आपको उन्हें उचित सलाह देनी चाहिए।

🦀 कर्क

आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तैल से मालिश करें। आपको मेरी सलाह है कि शराब सिगरेट जैसी चीजों पर पैसा खर्च न करें, ऐसा करना आपके स्वास्थ्य को तो खराब करता ही है आपकी आर्थिक स्थिति भी इससे बिगड़ती है। जिसके साथ आप रहते हैं, उससे वाद-विवाद करने से बचें। यदि कोई समस्या है, तो उसे शान्ति से बातचीत करके सुलझाएँ। दूसरों की दख़लअन्दाज़ी गतिरोध पैदा कर सकती है। अपने बच्चों को आज समय का सदुपयोग करने की सलाह दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन में चीज़ें हाथ से निकलती हुई मालूम होंगी। जिन भर लोगों के साथ बिताने के बाद शाम का पूरा वक्त आप अपने जीवनसाथी को दे सकते हैं।

🐆 सिंह

अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। जल्दबाज़ी में निवेश न करें- अगर आप सभी मुमकिन कोणों से परखेंगे नहीं तो नुक़सान हो सकता है। दोस्तों की परेशानियों और तनाव के चलते आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आपको प्यार में ग़म का सामना करना पड़ सकता है। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। हँसी-मजा़क के बीच आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है, जो फिर वाद-विवाद का रूप भी ले सकता है। आपके घर का कोई सदस्य आज आपसे प्यार से जुड़ी कोई समस्या शेयर कर सकता है। आपको उन्हें उचित सलाह देनी चाहिए।

🙎‍♀️ कन्या 

अपने विचारों को सकारात्मक रखें, क्योंकि आपको ‘डर’ नाम के दानव का सामना करना पड़ सकता है। नहीं तो आप निष्क्रिय होकर इसका शिकार हो सकते हैं। करीबी रिश्तेदारों के घर जाना आज आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। परिवार के साथ रिश्ते-नातों में नयी जान डालने का सही समय है। मुहब्बत की टीस आज रात आपको सोने नहीं देगी। आज आप व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी अपने लिए समय निकाल पाने में समर्थ होंगे और इस खाली समय में अपने परिवार वालों के साथ गुफ्तगू कर सकते हैं। उबाऊ होती शादीशुदा ज़िन्दगी के लिए कुछ रोमांच ढूंढने की ज़रूरत है। उन लोगों की बातों का बुरा न मानें जिनकी आपके जीवन में कोई अहमियत नहीं है।

⚖️ तुला  (24 सितम्बर, 2023)

आज आप ऊर्जा से लबरेज़ होंगे- आप जो भी करेंगे उसे आप उससे आधे वक़्त में ही कर देंगे, जितना वक़्त आप अक्सर लेते हैं। इस राशि केे कुछ लोगों को आज संतान पक्ष से आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। आज आपको अपनी संतान पर गर्व महसूस होगा। घरेलू कामकाज आपको ज़्यादातर वक़्त व्यस्त रखेंगे। आज के दिन रोमांस के नज़रिए से कोई ख़ास आशा नहीं की जा सकती है। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी। आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आपका जीवनसाथी ख़ुद को दरकिनार महसूस कर सकता है, जिसका इज़हार शाम को होना मुमकिन है। इस सप्ताहांत में आप काफ़ी-कुछ करना चाहते हैं, लेकिन अगर आप काम टालते रहेंगे तो ख़ुद पर ही खीझ पैदा होने लगेगी।

🦂 वृश्चिक 

आपका तनाव काफ़ी हद तक ख़त्म हो सकता है। जिन लोगों ने किसी से उधार लिया है उन्हें आज किसी भी हालत में उधार चुकाना पड़ सकता है जिससे आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो जाएगी। घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपका प्रिय आपको तोहफ़े/उपहार दे सकता है। आज आपको अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिसकी वजह से घरवालों के साथ समय बिताने का आपका प्लान खराब हो सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। अपने जीवनसाथी को बताएँ कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। लोगों से दूरी बनाना कई बार जरुरी होता है लेकिन उन लोगों से दूरी न बनाएं जो आपके शुभचिंतक हैं।

🏹 धनु 

आपकी जी-तोड़ मेहनत और परिवार का सहयोग इच्छित परिणाम देने में क़ामयाब रहेंगे। लेकिन तरक़्क़ी की रफ़्तार बरक़रार रखने के लिए मेहनत इसी तरह जारी रखें। आज का दिन ऐसी चीज़ों को ख़रीदने के लिए बढ़िया है, जिनकी क़ीमत आगे चलकर बढ़ सकती है। घर वालों के साथ मिलकर कुछ अलग और रोमांचक किया जाना चाहिए। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। आज के दिन आपके कुछ दोस्त आपके घर में आ सकते हैं और उनके साथ आप समय बिता सकते हैं हालांकि इस दौरान शराब, सिगरेट जैसे पदार्थों का सेवन करना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। चीज़ें आपकी इच्छा के मुताबिक़ नहीं चलेंगी, लेकिन अपने हमदम के साथ आप अच्छा समय गुज़ारेंगे। अगर आपकी आवाज सुरीली है तो कोई गाना गाकर आप अपने प्रेमी को आज खुश कर सकते हैं।

🐊 मकर 

क्षणिक ग़ुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। आपके जीवनसाथी की सेहत आपको चिंता में डाल सकती है। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। आज के दिन में आप बहुत व्यस्त रहेंगे लेकिन शाम के वक्त अपने मनपसंद कामों को करने के लिए भी आपके पास पर्याप्त समय होगा। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है। अकेलापन कई बार काफ़ी दिक़्क़त भरा हो सकता है, ख़ास तौर से उन दिनों में जब कि आपके पास ज़्यादा कुछ करने के लिए न हो। इससे छुटकारा पाने की कोशिश करें और अपने दोस्तों के साथ थोड़ा समय व्यतीत करें।

🍯 कुंभ

आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। अपने मित्रों के माध्यम से आपका ख़ास लोगों से परिचय होगा, जो आगे चलकर फ़ायदेमंद रहेगा। प्यार बहार की तरह है; फूलों, रोशनी और तितलियों से भरा हुआ। आज आपका रोमानी पहलू उभरकर आएगा। छात्रोंं के दिमाग में आज प्यार का बुखार छा सकता है और इस वजह से उनका काफी समय बर्बाद हो सकता है। आज आपको ऐसा अनुभव होगा कि आपके जीवनसाथी के द्वारा आपको नीचा दिखाया जा रहा है। जहां तक सम्भव हो इसे नजरअंदाज करें। आज घर पर रहेंगे लेकिन घर की उलझनें आपको परेशान कर सकती हैं।


🐬 मीन 

आज खेल-कूद में हिस्सा लेने की ज़रूरत है, क्योंकि चिर यौवन का रहस्य यही है। जीवन के बुरे दौर में पैसा आपके काम आएगा इसलिए आज से ही अपने पैसे की बचत करने के बारे में विचार करें नहीं तो आपको दिक्कतें हो सकती हैं। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताज़ा करने के लिए अच्छा दिन है। आपका महबूब आज आपको बड़ी ख़ूबसूरती से कुछ ख़ास करके चौंका सकता है। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। इस बात की प्रबल सम्भावना है कि आपके आस-पास के लोग आप दोनों के बीच मतभेद पैदा करने का प्रयास करेंगे। अत: बाहरी लोंगों के कहने पर अमल करना ठीक नहीं होगा।

Share:

शनिवार, 23 सितंबर 2023

सपा महिला आरक्षण विधेयक की पक्षधर, पिछड़ी जातियों का कोटा भी हो निर्धारित -प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल

 


देवरिया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि सपा महिला आरक्षण बिल की शुरू से पक्षधर रही है। पार्टी की मांग है कि विधेयक में पिछड़ी जाति व शोषित वर्ग की महिलाओं का भी अलग से कोटा निर्धारित किया जाए। भाजपा ने इस बिल के नाम पर केवल लोगों को झुनझुना दिया है। इससे महिलाओं का कोई भला नहीं होगा।

     प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को पूर्व सांसद मोहन सिंह की पुण्यतिथि पर समारोह में शामिल होने देवरिया आए थे। पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सपा ने लोकसभा से लेकर विधानसभा में महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया है। राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राम मनोहर लोहिया, मुलायम सिंह यादव और पूर्व सांसद मोहन सिंह हर संभव प्रयास किया। सपा का मानना है कि राजनीति में नर-नारी के बीच भिन्नता न हो। इसके साथ ही संगठन की कोशिश है कि महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़े, इसमें शोषित, पिछड़े व छोटे तबके की महिलाएं भी शामिल हों।

   लोकसभा चुनाव सपा अपने गठबंधन के साथियों के साथ मिलकर लड़ेगी और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सीटें भी जीतेगी। हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके विचार एवं व्यक्तित्व की बदौलत यह तय होगा। इसकी कार्यक्रम में शामिल होने आईं सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को भाजपा ने इवेंट बना लिया है और वह लोकसभा चुनाव में इसके फायदे लेने की कोशिश में है। सपा उसके मंसूबे को कामयाब नहीं होने देगी।

Share:

थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड: लापरवाही सामने आने पर एसपी ने की कार्रवाई, तस्करों के वाहन की टक्कर से कांस्टेबल की हुई थी मौत

 


देवरिया के भटनी थाना क्षेत्र में शराब तस्करों की गाड़ी की टक्कर से बुधवार को कांस्टेबल महानंद यादव बुरी तरह घायल हुए थे। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में एसपी ने भटनी थानाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार, हेड मोहर्रिर भोरिक यादव और कार्यालय मुंशी श्रवण कुमार को सस्पेंड कर दिया है। सीओ की जांच में तीनों लापरवाही बरतने के दोषी पाए गए हैं। इनके खिलाफ विभागीय जांच भी की जा रही है।

    भटनी थाना क्षेत्र के केरवनिया पुल के पास बुधवार की सुबह में शराब तस्करों ने स्कार्पियो वाहन से बैरियर में टक्कर मार दी थी। जिससे ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल महानन्द यादव को गंभीर चोट आई थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव की ओर से मामले की जांच में थानाध्यक्ष समेत 3 पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई।थाना प्रभारी पर महानंद यादव को निहत्थे बॉर्डर पर ड्यूटी के लिए भेजने का आरोप है। साथ ही शराब तस्करी की सूचना के बाद भी बिना ब्रीफिंग के पुलिसकर्मी को भेजा जाना भी लापरवाही है। वहीं हेड मोहर्रिर भोरिक यादव और कार्यालय के मुंशी श्रवण कुमार ने भी सिपाही की अकेले ड्यूटी लगा दी थी। हमराही के तौर पर एक होमगार्ड को साथ लगा दिया था।

    जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी संकल्प शर्मा ने थानाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार सहित तीनों पुलिसकर्मियों को शुक्रवार शाम को सस्पेंड कर दिया। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि जांच में थानाध्यक्ष सहित 3 पुलिसकर्मियों की लापरवाही उजागर हुई है। उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share:

स्वास्थ्य शिविर का विधायक ने किया उद्घाटन,कहा- आमजन के स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सरकार का जोर, स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण भी किया

 



देवरिया में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयुष्मान भवः सप्ताह के तहत जनपद के सभी पीएचसी,सीएचसी और वेलनेस सेन्टरों पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण का आयोजन किया गया।

       देवरिया नगर के सोमनाथ नगर स्थित वेलनेस सेन्टर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक डॉ.शलभ मणि त्रिपाठी ने फीता काटकर किया।इसके बाद उन्होंने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि हम उस दल के कार्यकर्ता है,विधायक है,सांसद है जो अपने नेता प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन केक काटकर,पार्टी करके नही बल्कि समाज मे सेवा कार्य करके सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रहे है।भाजपा की केन्द्र तथा प्रदेश सरकार का पूरा फोकस हेल्थ के साथ-साथ वेलनेस पर है।इसलिये प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल में सबसे अधिक चिन्ता गरीबों का किया।गरीबों के स्वास्थ्य की परवाह करते हुये उन्होंने उन्हें आयुष्मान कार्ड दिया ताकि किसी को अच्छे इलाज से वंचित न होना पड़े।

   उन्होंने कहा राष्ट्रीय आयुष मिशन,प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम तथा राष्ट्रीय रक्त नीति जैसे अनेक योजनाओं के चलाकर मोदी सरकार देश के लोगो के स्वास्थ्य की चिन्ता कर रही है। सीएमओ डा.राजेश कुमार झा ने सरकार की सभी स्वास्थ्य योजनाओं को जमीन पर लागू कराने में भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग को सराहा और आभार जताया।इस दौरान डा.आरपी यादव, अम्बिकेश पाण्डेय, संजय पाण्डेय, दीपक वर्मा, अखिलेश मिश्रा, सीमा जायसवाल, दिनेश गुप्ता, गोविन्द चौरसिया, दीपू यादव, अजित मिश्रा, संतोष चौरसिया, वीरेन्द्र सिंह, राजू पाण्डेय, बंटी जायसवाल, सौरभ तिवारी, दुर्गेशनाथ तिवारी, हंसनाथ यादव, सत्यप्रकाश सिंह, दीपक श्रीवास्तव, सुशील सिंह आदि मौजूद रहे।

Share:

देश भक्ति एवं जन सुरक्षा, जांबाज ऑफिसर थाना जतारा के थाना प्रभारी अरविंद दांगी की दबंग कार्य शैली से रेत माफियाओं में दहशत और अपराधियों पर अंकुश बारदातो पर लगा विराम: क्षेत्र में जन सुरक्षा

 


*टीकमगढ़ जिला में थाना जतारा के थाना प्रभारी अरविंद दांगी द्वारा जनता व पुलिस के बीच हो रहा सीधा संवाद.

*पंकज पाराशर छतरपुर

बुंदेलखंड में जांबाज पुलिस ऑफिसर व सैनिक अपनी जान जोखिम में डालकर जनता को खतरे से आगाज कराके सुरक्षा में तत्पर होकर कार्य कर रहे है। टीकमगढ़ जिले में थाना जतारा के थाना प्रभारी अरविंद दांगी का अपराधियों पर अंकुश लगता जा रहा है, क्षेत्र में अपराधियों की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है, इतना ही नहीं थाने की पुलिस जुआ व अपराधों पर लगाम लगाने में कामयाबी हासिल कर रही है। पुलिस अधीक्षक व वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। अपनी दबंग और निष्पक्ष छवि के लिए अरविंद दांगी ने जब से जतारा थाने की कमान संभाली है, तब से क्षेत्र में अपराधियों में पुलिस का एक अलग ही डर व्याप्त है, अब अपराधियों एवं रेत माफियाओं में हड़कंप मचा है। थाना प्रभारी अरविंद दांगी द्वारा दिन रात क्षेत्र में पहुंचने से जनता में सुख शांति का माहौल बन गया है। जतारा थाना क्षेत्र की जनता को थाना प्रभारी अरविंद दांगी और यहां अधीनस्थ स्टाफ से तालमेल बनाकर जनता की सुरक्षा कर रहे हैं। अपराधी व रेत माफिया भी चिंतित और सदमे में है, क्षेत्र में सुरक्षा व शांति का माहौल है। जिससे पुलिस पर जनता का भरोसा ओर बढ़ता हुआ देखने को भी मिल रहा है। जांबाज ऑफिसर थाना प्रभारी अरविंद दांगी की कार्यशैली से क्षेत्र में सुख और शांति है।

Share:

पीएम मोदी वाराणसी में रखेंगे इंटरनेशनल स्टेडियम की आधारशिला

 ब्रेकिंग

लखनऊ। 

भगवान शिव की नगरी में बनेगा नया अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम 




भगवान शिव की थीम पर होगा वाराणसी का इंटरनेशनल स्टेडियम 


शिव के प्रतीक त्रिशूल, डमरू और बेलपत्र की थीम पर होगा डिजाइन 


वाराणसी के गंजारी क्षेत्र में बनने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की तैयारियां तेज 


स्टेडियम के गुंबद को दिया जाएगा डमरू का स्वरूप 


स्टेडियम की फ्लड लाइट्स को त्रिशूल की तर्ज पर किया जाएगा डिजाइन 


इंटरनेशनल स्टेडियम वाराणसी का प्रवेश द्वार बेलपत्र के स्वरूप पर होगा तैयार 


इंटरनेशनल स्टेडियम की छत भगवान शिव के माथे के चंद्र जैसी होगी तैयार


पूर्वांचल के पहले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी 


32 एकड़ में बनने वाले स्टेडियम में करीब 40 हजार की होगी क्षमता 


करीब 400 करोड़ की लागत से बनेगा इंटरनेशनल स्टेडियम 


जमीन के अधिग्रहण के लिए राज्य सरकार ने 121 करोड रुपए किए हैं खर्च 


कानपुर के ग्रीन पार्क लखनऊ के इकाना के बाद यूपी का तीसरा इंटरनेशनल स्टेडियम होगा तैयार 


आधारशिला के साथ ही एल&टी शुरू करेगी इंटरनेशनल स्टेडियम का निर्माण


वाराणसी के इंटरनेशनल स्टेडियम को दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य 


23 सितंबर को पीएम मोदी वाराणसी में करेंगे स्टेडियम का शिलान्यास


नमचीन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर भी कार्यक्रम में होंगे शामिल 


बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी सहित कई नामचीन हस्तियां होंगी शामिल


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कल वाराणसी दौरा


प्रधानमंत्री वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे


किक्रेट स्टेडियम का डिज़ाइन भगवान शिव से प्रेरित होकर निर्मित किया गया


प्रधानमंत्री लगभग 1115 करोड़ रुपये की लागत से उत्तरप्रदेश में बने 16 अटल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन भी करेंगे


प्रधानमंत्री काशी संसद सांस्कृतिक महोत्सव 2023 के समापन समारोह में भी भाग लेंगे


सुबह 11:00 करेंगे पीएम मोदी स्टेडियम का शिलान्यास


सीएम योगी आदित्यनाथ रहेंगे मौजूद


यूपी सरकार के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव भी होंगे शामिल 


परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह रहेंगे मौजूद


राज्य मंत्री रविंद्र जयसवाल और यूपी सरकार के प्रवक्ता मंत्री अनिल राजभर होंगे शामिल


1111 करोड़ से निर्मित 16 अटल आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण 


दोपहर 3:30 बजे काशी संसद सांस्कृतिक महोत्सव का समापन और पुरस्कार वितरण 


दोपहर 3:30 बजे रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम

Share:

मथुरा में हुआ बड़ा हादसा- भीड़ के कारण दम घुटने की वजह से दो श्रद्धालुओं की मौत


   मथुरा। मथुरा वृंदावन और बरसाने में इस समय राधा जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं, लेकिन इसी भीड़ में दम घुटने की वजह से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। यह घटना बरसाने में श्रीलाडली जी मंदिर का है, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोग राधाष्टमी के मौके पर लाडली जी के दर्शन के लिए पहुंचे थे।

    पुलिस के मुताबिक मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी, इसी भीड़ में प्रयागराज की रहने वाली 60 वर्षीय महिला श्रद्धालु राजमणि राधारानी भी अपने परिवार के साथ पहुंची थीं। वह सुबह चार बजे ही राधा रानी के अभिषेक पूजन में शामिल होने के लिए सीढ़ियों से चढ़ रही थीं। इसी दौरान भीड़ का दबाव बढ़ गया और उसमें फंसने की वजह से वह बेहोश हो गई। जब तक उन्हें मदद मिलती, उन्होंने दम तोड़ दिया।

  डॉक्टरों ने किया मृत घोषित- पुलिस ने बताया कि आनन फानन में उन्हें सीएचसी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसी प्रकार सुदामा चौक पर भी भीड़ के दबाव की वजह से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। इस बुजुर्ग श्रद्धालु की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं उनकी पहचान के लिए भी कोशिशें तेज कर दी हैं। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर मनोज वशिष्ठ के मुताबिक दोनों लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। महिला श्रद्धालु की जांच में पता चला कि वह डायबिटीज से पीड़ित थीं। जबकि बुजुर्ग श्रद्धालु को कोई खास बीमारी नहीं थी, उन्होंने बताया कि दोनों ही श्रद्धालुओं की मौत की प्राथमिक वजह भीड़ के बीच दम घुटना है। हालांकि असली कारणों की जानकारी शवों के पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगी।

   घटना के बाद डीएम मथुरा ने मामले की जांच कराई, जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि महिला शुगर पेसेंट थीं और कल से कुछ खाया नहीं था। इसलिए उनका शुगर लेवल काफी बढ़ गया था। इसी प्रकार सुदामापुरी चौक पर बुजुर्ग की मौत के मामले में बताया कि उनकी उम्र


75 साल के पार थी। घटना के वक्त वह चबूतरे पर बैठे थे, अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

Share:

सपा ने मांगी 65 और कांग्रेस ने 40 लोकसभा सीटें, साझेदारी के लिए राज्यवार बैठक करेगा इंडिया गठबंधन

  

   यूपी।



इंडिया गठबंधन में अब सबसे अहम मुद्दा सीटों का बंटवारा ही है। सपा जहां पांच राज्यों के चुनावों में गठबंधन के तहत सीटें चाहती है, वहीं लोकसभा सीटों के मद्देनजर भी होमवर्क प्रारंभ हो गया है।यूपी में इंडिया गठबंधन के तहत सपा ने 65 और कांग्रेस ने 45 सीटों पर दावा ठोंका है। जबकि, कुल सीटें 80 ही हैं। सीटों की साझेदारी के लिए इंडिया की समन्वय समिति राज्यवार बैठक करेगी। हालांकि, इस बारे में अंतिम निर्णय तभी हो पाएगा, जब घटक दलों का शीर्ष नेतृत्व साथ बैठेगा।इंडिया गठबंधन में अब सबसे अहम मुद्दा सीटों का बंटवारा ही है। सपा जहां पांच राज्यों के चुनावों में गठबंधन के तहत सीटें चाहती है, वहीं लोकसभा सीटों के मद्देनजर भी होमवर्क प्रारंभ हो गया है। अभी यूपी में सपा के पास तीन और कांग्रेस के पास एक लोकसभा सीट है। 

इंडिया के सूत्रों के मुताबिक, सपा ने फिलहाल 60-65 सीटों पर लड़ने का इरादा जाहिर किया है। वहीं, दावा करने में कांग्रेस भी पीछे नहीं है। इंडिया गठबंधन का मानना है कि हर राज्य की परिस्तिथितियां अलग-अलग हैं। इसलिए राज्यवार बैठक करके ही सीटों की बंटवारे की गुत्थियां सुलझाई जा सकती हैं। ये बैठकें करके सभी घटक दलों के शीर्ष नेतृत्व के सामने विचार के लिए राज्यवार प्रस्ताव रखे जाएंगे।

Share:

वायु प्रदूषण जागरूकता साइकिल रैली

 प्रेस विज्ञप्ति


बोकारो।

आज दिनांक 23 सितंबर 2023 को सुबह 10.00 बजे महिला कल्याण समिति ढोरी ,बोकारो द्वारा स्विच ऑन फाउंडेशन के सौजन्य से करगली रेलवे गेट बेरमो बोकारो में एक वायु प्रदूषण जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया।काफी संख्या में पर्यावरण के प्रति जागरूक लोगो और छात्रों ने भाग लिया।रैली काफी सफल रही ।आसपास के लोगो ने काफी उत्सुकता दिखाया और पर्यावरण के प्रति जागरूक होने का संकल्प लिया।अधिक से अधिक आसपास के आवागमन हेतु साइकिल का उपयोग करने का वचन दिया ताकी वायु प्रदूषण को कम किया जाय।चूंकि यह क्षेत्र कोलफील्ड एरिया है जहा वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या है।ऐसे में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम की काफी आवश्यकता है।यह बात हरी झंडी दिखाकर रैली को बिदा करते हुए प्रतिष्ठित समाजसेवी पंकज कुमार पाण्डेय ने कहा ।

संस्था के महासचिव श्याम कुंवर भारती ने कहा स्वीच ऑन फाउंडेशन कोलकत्ता के सौजन्य से क्षेत्र में लगातार वायु प्रदूषण के प्रति लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।जिसका काफी लाभ मिल रहा है लोगो को ।इस तरह के अयोजन लगातार आगे भी किए जायेंगे।क्षेत्र के लोगो का काफी सहयोग मिल रहा है।सरकार और प्रशासन को वायु प्रदूषण के प्रति गंभीर होने की ज़रूरत है।ताकि प्रभावित लोगो को इसके दुष्प्रभावों से बचाया जा सके । पर्यावरण को बचाया जा सके।

इस अवसर पर श्रीकांत सिंह और लक्ष्मण कुमार ने भी भाग लिया और सफल आयोजन में सहयोग किया।


श्याम कुंवर भारती

महासचीव

महिला कल्याण समिति धोरी, बोकारो

Share:

शुक्रवार, 22 सितंबर 2023

नोटिस देने के बाद अधिकारियों ने साधी चुप्पी, अवैध प्लॉटिंग वाले उठा रहे फायदा



      देवरिया में सरकारी तंत्र के लचर होने का फायदा अवैध प्लाॅटिंग करने वाले खूब उठा रहे हैं। अवैध प्लाॅटिंग को चिह्नित करने के बाद नियत प्राधिकारी कार्यालय नोटिस भेजने के बाद चुप्पी साध ले रहा है। इसके कारण अवैध काम करने वालों के चक्कर में आकर लोग जमीन, मकान के चक्कर में मेहनत की कमाई गांव दे रहे हैं।जनपद में सरकारी योजनाओं को रफ्तार नहीं मिल पा रही है। इसका लाभ अवैध धंधा करने वाले उठा रहे हैं। अगर लोगों को सरकारी सुविधाएं मिल जातीं तो वे धंधेबाजों के चक्कर में पड़ने से बच जाते।

  जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने अवैध प्लाॅटिंग का काम करने वालों की सूची बनाने का निर्देश दिया था। इसके क्रम में करीब आठ लोगों की सूची भी बनाई गई थी और ध्वस्तीकरण की योजना बनाई। पर इसी बीच उनका स्थानांतरण हो गया और पूरा मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

करीब एक दशक पहले आवास विकास परिषद ने सिंधी मिल कालोनी को अपने कब्जे में लेकर आवास निर्माण कराने की योजना बनाई थी। पर मामला फाइलों तक रह गया। बाद में हालत यह हुई कि जमीन का काम करने वाले लोगों ने इस जमीन की खरीद-फरोख्त कर दी और काॅलोनी भी बस गई। पर अभी तक आवास विकास परिषद की योजना शहर में धरातल पर नहीं उतर पाई है। इसके कारण आवास विकास परिषद की योजनाएं जिले में नहीं आ पाईं।

2019 तत्कालीन जिलाधिकारी अमित किशोर ने विकास प्राधिकरण के लिए शासन को प्रोजेक्ट तैयार कर भेजा था। पर मानक पूरा न होने पर मामला अटक गया। इसके बाद 2023 जनवरी में तत्कालीन जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने नगर पालिका क्षेत्र में 23 गांवों के शामिल होने पर मानक पूरा होने का तर्क देते हुए एक बार फिर शासन को भेजा, लेकिन मामला अभी शासन में अटका हुआ है। अगर प्राधिकरण बन जाता तो लोगों को विश्वसनीय तरीके से आवास और भूमि लेने की सुविधा होती। इतना नहीं बंद, कालोनियों का विकास होता। लोगों को सड़क, जल निकासी आदि की सुविधा भी मिल जाती।


Share:

फसल की सिंचाई कर घर लौटते समय पुलिस वाहन की टक्कर से हुआ किसान की मौत

 

* हादसा को लेकर घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों में आक्रोश।


 देवरिया के रामपुर कारखाना के गौरा के समीप गुरुवार की रात एक बजे धान की फसल की सिंचाई कर लौट रहे किसान को पुलिस वाहन ने ठोकर मार दिया। उपचार के लिए लोगों के सहयोग से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

   जानकारी के लिए बता दें कि रामपुर कारखाना के गौरा के रहने वाले 45 वर्षीय समुल्लाह पड़ोसी हमीद के साथ भीमपुर गांव में स्थित अपने खेत में धान की फसल की सिंचाई करने के लिए गए थे। रात को एक बजे दोनों घर के लिए आ रहे थे। हमीद का आरोप है कि गौरा के समीप तेज गति से यूपी 112 की गाड़ी आई और समुल्लाह की साइकिल में ठोकर मार दिया। जिससे समुल्लाह घायल हो गए। जबकि बचने के लिए हमीद खेत में कूद गए। जिससे उनको हल्की चोट आ गई। पुलिस की गाड़ी वहां से आगे बढ़ गई।अस्पताल पहुंचने से पहले समुल्लाह ने छोड़ा दम।


हमीद की सूचना पर गांव के लोग पहुंचे और दोनों लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने समुल्लाह को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। रामपुर कारखाना पुलिस अस्पताल पहुंची और हमीद से घटना की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र प्रताप राय ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। पुलिस गाड़ी ने ठोकर मारा है या अन्य वाहन, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। वाहन की ठोकर से किसान की हुई मौत को लेकर लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि हादसे के बाद पुलिस गाड़ी कुछ दूर पर जाकर खड़ी हो गई। पुलिसकर्मी टार्च जलाकर देखे, लेकिन लौट कर नहीं आए।

Share:

युवती के बुलाने पर देर रात घर गया था प्रेमी, युवक को प्रेमिका के घर वालों ने पीटा , तीन पर मुकदमा

देवरिया। मईल थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक पड़ोस के गांव में अपनी प्रेमिका के बुलावे पर रात में मिलने गया था। इसकी जानकारी प्रेमिका के घरवालों को हो गई। परिवार वालों ने कथित प्रेमी को पकड़ कर धुनाई कर दी।जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घायल युवक का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है।

     मईल थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक का पड़ोस के एक गांव की युवती से प्रेम संबंध था। बुधवार की रात में युवक अपनी प्रेमिका के बुलावे पर उससे मिलने उसके घर पहुंच गया। घर वालों को जानकारी होने पर उन्होंने पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची मइल पुलिस ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर इलाज के लिए भेजवाया। जहां डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देखकर देवरहा बाबा स्वायत्तशासी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं इस मामले में युवक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनका पुत्र युवती के बुलाने पर गया था। थानाध्यक्ष मईल गोरखनाथ सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ जानलेवा हमला का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Share:

ग्राम चौपाल में स्वच्छता का शपथ दिलाया गया

 

 



   देवरिया के विकास खंड बैतालपुर के ग्राम सभा महराजगंज में चौपाल का आयोजन किया गया।आवास,पेंशन एवं शौचालय संबंधित समस्याओं का तुरंत निस्तारण किया गया। ग्राम विकास अधिकारी संदीप कुमार त्रिपाठी ने सभी उपस्थित कर्मचारियों एवं ग्रामवासियों को स्वच्छता का शपथ दिलाया। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने कहा कि साफ-सफाई और स्वच्छता से ही लम्पी बीमारी से बचाव हो सकता है।सभी स्वस्थ पशुओं को लम्पी का टीका लगाया गया।पशुधन बीमा प्रारंभ होने की सूचना भी दिया गया।पशु क्रेडिट कार्ड आवेदन पत्र देने के लिए कहा गया।खंड प्रेरक विनय कुमार पांडे ने शौचालय के सही तरीके से उपयोग करने के लिए कहा।ग्राम प्रधान मनीष यादव ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए सबको सहयोग देने के लिए कहा।अन्य विभागों के कर्मचारी रचना यादव,सुशीला सिंह,सविता,दमयंती, रीता,राममिलन यादव,श्री प्रकाश एवं सुशील कुमार दुबे आदि उपस्थित रहे।

Share:

अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक वेद गुप्ता


*विधायक पौत्र को पायलट बनने पर मुख्यमंत्री से मिला आशीर्वाद


अयोध्या।


राम की नगरी अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों को लेकर नगर विधायक वेद गुप्ता ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

विधायक अयोध्या श्री गुप्ता ने मुख्यमंत्री से मिलकर अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों को विश्लेषण पूर्वक बताते हुए राम पथ,भक्तिपथ,धर्म पथ , पार्किंग स्थल, ओवरब्रिजो, गुप्तार घाट ,राज घाट, राम की पैड़ी,जीर्णोद्धार किए गए कुंडो समेत पर्यटन स्थलों के विकास की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर विधायक को निर्देश देते हुए कहा कि आप पूरी तन्मयता और सतर्कता से अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों पर अपनी नजर रखें और समय-समय पर उनका निरीक्षण करते रहें ताकि आगामी दीपोत्सव कार्यक्रम समेत आने वाली प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की भव्यता और गरिमा में कोई कमी न रहने पाए।

इस अवसर पर नगर विधायक के साथ उनके  पुत्र विशाल गुप्ता व  न्यूजीलैंड जाकर इंडिगो एयरलाइंस में ट्रेनिंग कर के पायलट बने उनके पौत्र ऋषभ गुप्ता ने भी मुख्यमंत्री जी से मिलकर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री जी ने बड़ी तन्मयता से पायलट बनने की पूरी प्रक्रिया विधायकपौत्र से सुन कर उसका उत्साहवर्धन करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Share:

महिला आरक्षण बिल राज्यसभा में सर्वसम्मति से पास:5 दिन का विशेष सत्र 4 दिन में खत्म

 




* लोकसभा-राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

नई दिल्ली।

संसद के स्पेशल सेशन के चौथे दिन राज्यसभा में भी महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) सर्वसम्मति से पास हो गया है। बिल के खिलाफ किसी ने वोट नहीं दिया। हाउस में मौजूद सभी 214 सांसदों ने बिल का समर्थन किया। अब यह बिल राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। उनकी मंजूरी मिलते ही यह कानून बन जाएगा। यह बिल लोकसभा में कल (बुधवार को) पास हुआ था। प्रक्रिया पूरी होने के बाद महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33% आरक्षण मिलेगा।

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- हमने बिल पर सार्थक चर्चा की है, भविष्य में इस चर्चा का एक-एक शब्द काम आने वाला है। हर शब्द का अपना मूल्य है, महत्व है।सभी सांसदों ने अपने बयान के शुरुआत में कहा कि मैं बिल का समर्थन करता हूं। इसके लिए सबका आभार। यह इससे देश के जन-जन में आत्मविश्वास पैदा करेगा। सभी सांसदों और दलों ने बहुत अहम भूमिका निभाई है। सभी सांसदों से अनुरोध है कि सर्व सम्मति से इसे पास करें।

  उपराष्ट्रपति से खड़गे बोले- आपको पहले से पता था बिल आने वाला है, हमें नहीं । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- मैं और मेरी पार्टी इस बिल का समर्थन करती है। यह बिल आने वाला है हमें इसकी जानकारी पहले से नहीं थी, लेकिन उपराष्ट्रपति जी को पहले से पता था कि बिल आने वाला है। आपने 4 सितंबर को जयपुर में कहा था- वो दिन दूर नहीं जब देश की संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को बराबरी का अधिकार मिलेगा।उन्होंने कहा- अमित शाह ने पहले कहा था- 2 करोड़ नौकरियां देंगे, 15-15 लाख सबके खाते में देंगे। बाद में उनसे पूछा गया कब देंगे तो कहा- ये तो चुनावी जुमला था। मैं चाहता हूं कि महिला आरक्षण बिल जुमला न बने, इसे लागू किया जाए। जैसे आपने नोटबंदी का निर्णय तुरंत लिया था, वैसे ही आरक्षण लागू करने का फैसला भी तुरंत लीजिए।

  राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल और जेपी नड्डा ने अपनी बात रखी।

वित्त मंत्री ने नरसिंहाराव सरकार को क्रेडिट दिया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- मैं पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की सरकार को श्रेय देना चाहती हूं, उन्होंने महिलाओं को पंचायत राज में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया था। इससे हमने पंचायत स्तर पर प्रगति देखी है। आज कई राज्यों में 33% आरक्षण को बढ़ाकर 50% किया गया है।मेघवाल ने बिल पेश किया, नड्‌डा-खड्गे में बहस हुईगुरुवार को कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने राज्यसभा में बिल पेश किया। इसके बाद कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने चर्चा की शुरुआत की। उन्होंने बिल के नाम पर आपत्ति जताते हुए कहा कि महिलाओं को वंदन नहीं, समानता चाहिए।इसके बाद भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा- ये बिल महिलाओं पर अहसान नहीं, बल्कि उनका वंदन और अभिनंदन है। अगर ये बिल आज पास होता है तो 2029 तक 33% महिलाएं सांसद बनकर आ जाएंगी। वहीं, खड़गे ने कबीर का दोहा ‘काल करे सो, आज कर’ सुनाया और तुरंत आरक्षण लागू करने की मांग की।

  जेपी नड्डा ने जवाब दिया कि भाजपा का उद्देश्य राजनीतिक फायदा लेने का नहीं है। सरकार नियमों से काम करती है और पक्का काम करने में विश्वास रखती है। इस पर विपक्षी सांसद ‘नो-नो’ करने लगे तो नड्डा ने कहा कि कि ‘नो-नो’ करने वालों को शासन करना नहीं आया। अगर शासन करना आता तो पता होता कि नियम-कानून भी कोई चीज है।

  उन्होंने कहा कि जो सिल्वर स्पून के साथ पैदा होते हैं, उन्हें गरीबों की परेशानियां नहीं पता होतीं। एक लीडर को लीडर बनना पड़ता है, सिखाए हुए बयान देने से काम नहीं चलता।

सपा की राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने कहा- आखिरी में बोलने का नुकसान ये है कि बोलने को कुछ बचता ही नहीं। इस पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा- इतने हिस्सों में बंट गया मैं, मेरे हिस्से में कुछ बचा ही नहीं।इस पर जया बच्चन ने उनकी कुर्सी की तरीफ करते हुए कहा- आपकी कुर्सी झूले की तरह है, मैं इस पर दोबारा बैठना चाहूंगी। जया बच्चन को कुछ देर राज्यसभा की कार्यवाही चलाने की जिम्मेदारी दी गई थी।

PM नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को पास करने पर सभी सांसदों को धन्यवाद दिया।

लोकसभा में गुरुवार सुबह 11 बजे जब कार्यवाही शुरू हुई तो सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोलने के लिए खड़े हुए। उन्होंने कहा कि कल भारत की संसदीय यात्रा का एक स्वर्णिम पल था। उस पल के हकदार इस सदन के सभी सदस्य हैं। सभी दल के सदस्य हैं। सभी दल के नेता भी हैं। सदन हों या सदन के बाहर हों, वे भी उतने ही हकदार हैं।उन्होंने कहा, 'मैं आज इस बहुत महत्वपूर्ण निर्णय में और देश की मातृशक्ति में एक नई ऊर्जा भरने में कल का निर्णय और आज राज्यसभा के बाद जब हम अंतिम पड़ाव भी पूरा कर लेंगे। यह पवित्र कार्य को करने के लिए आप सबने जो योगदान दिया है, समर्थन दिया है, सार्थक चर्चा की है। सदन के नेता के रूप में मैं आज आप सबका सच्चे दिल से आदरपूर्वक अभिनंदन करता हूं।

     PM मोदी के संबोधन के बाद लोकसभा में चंद्रयान-3 की सफलता पर चर्चा हुई। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से सदन को मिशन के बारे में बताया। इसके बाद राजनाथ सिंह बोलने के लिए खड़े हुए।कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राजनाथ से पूछा कि क्या उनमें चीन मुद्दे पर चर्चा करने की हिम्मत है। इस पर राजनाथ सिंह ने कहा कि पूरी हिम्मत है, मैं चीन पर चर्चा करने के लिए तैयार हूं और सीना चौड़ा करके चर्चा करने के लिए तैयार हूं।

NCP सांसद सुप्रिया सुले और शरद पवार विशेष सत्र में शामिल होने के लिए संसद पहुंचे।भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर को मिठाई खिलाई।बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता और कीर्ति कुल्हारी भी संसद की कार्यवाही देखने पहुंची।बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता और कीर्ति कुल्हारी भी संसद की कार्यवाही देखने पहुंची।लोकसभा में वोटिंग में बिल के पक्ष में 454 और विपक्ष में सिर्फ 2 वोट पड़े।

लोकसभा में बिल पर चर्चा में 60 सांसदों ने अपने विचार रखे। राहुल गांधी ने कहा कि OBC आरक्षण के बिना यह बिल अधूरा है। इस पर अमित शाह ने कहा कि यह आरक्षण सामान्य, SC और ST में समान रूप से लागू होगा। चुनाव के बाद तुरंत ही जनगणना और डिलिमिटेशन होगा और महिलाओं की भागीदारी जल्द ही सदन में बढ़ेगी। विरोध करने से रिजर्वेशन जल्दी नहीं आएगा।

     नई संसद में कामकाज के पहले दिन यानी 19 सितंबर को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) पेश किया गया। इस बिल के मुताबिक, लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% रिजर्वेशन लागू किया जाएगा।

     लोकसभा की 543 सीटों में से 181 महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। ये रिजर्वेशन 15 साल तक रहेगा। इसके बाद संसद चाहे तो इसकी अवधि बढ़ा सकती है। यह आरक्षण सीधे चुने जाने वाले जनप्रतिनिधियों के लिए लागू होगा। यानी यह राज्यसभा और राज्यों की विधान परिषदों पर लागू नहीं होगा।

     नए विधेयक में सबसे बड़ा पेंच यह है कि यह डीलिमिटेशन यानी परिसीमन के बाद ही लागू होगा। परिसीमन इस विधेयक के पास होने के बाद होने वाली जनगणना के आधार पर होगा। 2024 में होने वाले आम चुनावों से पहले जनगणना और परिसीमन करीब-करीब असंभव है।इस फॉर्मूले के मुताबिक विधानसभा और लोकसभा चुनाव समय पर हुए तो इस बार महिला आरक्षण लागू नहीं होगा। यह 2029 के लोकसभा चुनाव या इससे पहले के कुछ विधानसभा चुनावों से लागू हो सकता है।

   संसद में महिलाओं के आरक्षण का प्रस्ताव करीब 3 दशक से पेंडिंग है। यह मुद्दा पहली बार 1974 में महिलाओं की स्थिति का आकलन करने वाली समिति ने उठाया था। 2010 में मनमोहन सरकार ने राज्यसभा में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण बिल को बहुमत से पारित करा लिया था।तब सपा और राजद ने बिल का विरोध करते हुए तत्कालीन UPA सरकार से समर्थन वापस लेने की धमकी दे दी थी। इसके बाद बिल को लोकसभा में पेश नहीं किया गया। तभी से महिला आरक्षण बिल पेंडिंग था।


Share:

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789