देवरिया।
पशु पालन विभाग देवरिया कंट्रोल में मेदनापुर निवासी पशु पालक सन्नी पांडे ने टीकाकरण हेतु दूरभाष पर सूचना दिया था,जिसपर तुरंत कार्यवाही करते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी देवरिया के निर्देश पर आज मेदनापुर में पशु चिकित्सालय बैतालपुर की टीम ने कैम्प किया।पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी व सहयोगी सुवाष चन्द्र एवं पैरावेट उमेश सिंह ने टीकाकरण कार्य किया एवं पशु पालकों को पम्पलेट वितरण कर जागरूक किया।पशु पालकों को सलाह दिया गया कि लम्पी प्रभावित पशुओं को नीम व फिटकरी उबालकर ठंडा होने पर रोजाना स्नान कराएं।यह बीमारी पशुओं से मनुष्यों में नहीं होता है फिर भी नियमित साबुन से हाथ धोए और दूध उबालकर ही उपयोग करें।इमरजेंसी में पशु एंबुलेंस सेवा हेतु 1962 टोल फ्री नंबर पर फोन कर कर पशुओं का इलाज करवाएं।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें