सुल्तानपुर।
जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर की पीट-पीटकर की गई हत्या,मृतक डॉक्टर घनश्याम तिवारी को ई रिक्शा पर लादकर घर पहुंचने वाला युवक आया पुलिस के सामने,नगर कोतवाली पुलिस को बताई सारी कहानी ।
नारायन पुर गांव की पुलिया के पास सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टर घनश्याम तिवारी को रुपया लेकर अजय नारायण ने अपने दो साथियों के साथ बुलाकर की थी निर्मम पिटाई ,अजय नारायण बीजेपी जिला अध्यक्ष का भाई बताया जा रहा है।अजय नारायण के दो अज्ञात साथियों की भी हुई पहचान ,विद्या मंदिर के आसपास के रहने वाले बताए जा रहे दो अन्य आरोपी।गांव के निवासी बिजली विभाग के एक कर्मचारी ने पहुंच कर बचाई थी जान
आरोपी अजय नारायण ने फोन कर रिक्शा चालक को बुलाया इसके बाद जबरन उसके ई रिक्शा पर घायल को बिठाकर घर छोड़ने का बनाया था दबाव।देर रात एसपी सोमेन वर्मा के साथ आईजी अयोध्या मंडल ने घटनास्थल का किया था दौरा
अजय नारायण के घर के सामने पड़ी है मृतक घनश्याम तिवारी की मोटरसाइकिलसदर। विधायक राज बाबू उपाध्याय शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे मृतक डॉक्टर घनश्याम तिवारी के आवास।नगर कोतवाली में मुख्य आरोपी समेत दो अन्य के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें