देवरिया के विकास खंड बैतालपुर के ग्राम सभा महराजगंज में चौपाल का आयोजन किया गया।आवास,पेंशन एवं शौचालय संबंधित समस्याओं का तुरंत निस्तारण किया गया। ग्राम विकास अधिकारी संदीप कुमार त्रिपाठी ने सभी उपस्थित कर्मचारियों एवं ग्रामवासियों को स्वच्छता का शपथ दिलाया। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने कहा कि साफ-सफाई और स्वच्छता से ही लम्पी बीमारी से बचाव हो सकता है।सभी स्वस्थ पशुओं को लम्पी का टीका लगाया गया।पशुधन बीमा प्रारंभ होने की सूचना भी दिया गया।पशु क्रेडिट कार्ड आवेदन पत्र देने के लिए कहा गया।खंड प्रेरक विनय कुमार पांडे ने शौचालय के सही तरीके से उपयोग करने के लिए कहा।ग्राम प्रधान मनीष यादव ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए सबको सहयोग देने के लिए कहा।अन्य विभागों के कर्मचारी रचना यादव,सुशीला सिंह,सविता,दमयंती, रीता,राममिलन यादव,श्री प्रकाश एवं सुशील कुमार दुबे आदि उपस्थित रहे।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें