देवरिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी रविवार को एबीवीपी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही के घर पहुंचे और पिता की तेरहवीं में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की थाती लेकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन उपलब्धियों की बदौलत लोकसभा की सभी सीटें भाजपा फिर जीतेगी और तीसरी बार केन्द्र में सरकार बनायेंगे।
भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार ने गांव, गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान समाज के सभी वर्ग के लिये अनेक काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा और कार्यकर्ताओं वाली पार्टी है। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही लोकसभा चुनाव में हम फिर एक बार बहुत भारी सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यकर्ताओं के बल पर ही हमने दो सांसदों की पार्टी से शुरू करके ही इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हाल के दिनों में प्रदेश के कई जिलों में नए जिलाध्यक्षों का मनोनयन किया गया है। संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के मकसद से नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। भाजपा में सभी लोगों का अलग-अलग काम और जिम्मेदारी है। सपा के मुखिया अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव में टिकट बाटेंगे कि टिकट मांगेंगे वह समय तय करेगा।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने बूथ संख्या 198,199 पर तथा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय ने गरुलपार के बूथ संख्या 219,220 के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा नेता हरेन्द्र जायसवाल के आवास पर और सांसद डा.रमापतिराम त्रिपाठी ने गौरीबाजार में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुने। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पौधरोपण भी किया।
भारतीय जनता पार्टी के छात्र संगठन एबीवीपी के पूर्वी क्षेत्र के संगठन मंत्री घनश्याम शाही के पिता के तेरहवीं में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी उनके पैतृक गांव तिरमा साहुन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। इस दौरान गोरखपुर विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर भी मौजूद रहीं।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी,विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, शशांक मणि त्रिपाठी,राजेश कुमार मिश्रा,प्रमोद शाही,श्रीनिवास मणि,निर्मला गौतम,शिवकुमार राजभर,अम्बिकेश पाण्डेय,संजय राव,बलराम उपाध्याय,नगर मंडल अध्यक्ष संजय पाण्डेय,दुर्गेशनाथ तिवारी,अंकुर राय,नित्यानंद पाण्डेय,अखिलेश तिवारी,निशिरंजन तिवारी,धनुषधारी मणि,राजेन्द्र विक्रम सिंह,निरंजन शुक्ला,अमन शुक्ला आदि मौजूद रहे।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें