Good Daily News...


शुक्रवार, 22 सितंबर 2023

युवती के बुलाने पर देर रात घर गया था प्रेमी, युवक को प्रेमिका के घर वालों ने पीटा , तीन पर मुकदमा

देवरिया। मईल थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक पड़ोस के गांव में अपनी प्रेमिका के बुलावे पर रात में मिलने गया था। इसकी जानकारी प्रेमिका के घरवालों को हो गई। परिवार वालों ने कथित प्रेमी को पकड़ कर धुनाई कर दी।जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घायल युवक का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है।

     मईल थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक का पड़ोस के एक गांव की युवती से प्रेम संबंध था। बुधवार की रात में युवक अपनी प्रेमिका के बुलावे पर उससे मिलने उसके घर पहुंच गया। घर वालों को जानकारी होने पर उन्होंने पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची मइल पुलिस ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर इलाज के लिए भेजवाया। जहां डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देखकर देवरहा बाबा स्वायत्तशासी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं इस मामले में युवक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनका पुत्र युवती के बुलाने पर गया था। थानाध्यक्ष मईल गोरखनाथ सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ जानलेवा हमला का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

डीएम ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की, समय पर परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश

  देवरिया, 07 अगस्त। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माण कार्यों एवं सांसद निधि के कार्य प्रगतियों की समीक्षा की। इस ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789