Good Daily News...


शनिवार, 23 सितंबर 2023

स्वास्थ्य शिविर का विधायक ने किया उद्घाटन,कहा- आमजन के स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सरकार का जोर, स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण भी किया

 



देवरिया में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयुष्मान भवः सप्ताह के तहत जनपद के सभी पीएचसी,सीएचसी और वेलनेस सेन्टरों पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण का आयोजन किया गया।

       देवरिया नगर के सोमनाथ नगर स्थित वेलनेस सेन्टर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक डॉ.शलभ मणि त्रिपाठी ने फीता काटकर किया।इसके बाद उन्होंने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि हम उस दल के कार्यकर्ता है,विधायक है,सांसद है जो अपने नेता प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन केक काटकर,पार्टी करके नही बल्कि समाज मे सेवा कार्य करके सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रहे है।भाजपा की केन्द्र तथा प्रदेश सरकार का पूरा फोकस हेल्थ के साथ-साथ वेलनेस पर है।इसलिये प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल में सबसे अधिक चिन्ता गरीबों का किया।गरीबों के स्वास्थ्य की परवाह करते हुये उन्होंने उन्हें आयुष्मान कार्ड दिया ताकि किसी को अच्छे इलाज से वंचित न होना पड़े।

   उन्होंने कहा राष्ट्रीय आयुष मिशन,प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम तथा राष्ट्रीय रक्त नीति जैसे अनेक योजनाओं के चलाकर मोदी सरकार देश के लोगो के स्वास्थ्य की चिन्ता कर रही है। सीएमओ डा.राजेश कुमार झा ने सरकार की सभी स्वास्थ्य योजनाओं को जमीन पर लागू कराने में भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग को सराहा और आभार जताया।इस दौरान डा.आरपी यादव, अम्बिकेश पाण्डेय, संजय पाण्डेय, दीपक वर्मा, अखिलेश मिश्रा, सीमा जायसवाल, दिनेश गुप्ता, गोविन्द चौरसिया, दीपू यादव, अजित मिश्रा, संतोष चौरसिया, वीरेन्द्र सिंह, राजू पाण्डेय, बंटी जायसवाल, सौरभ तिवारी, दुर्गेशनाथ तिवारी, हंसनाथ यादव, सत्यप्रकाश सिंह, दीपक श्रीवास्तव, सुशील सिंह आदि मौजूद रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

प्रशासन की कार्यशैली पर समिति ने लगाई मुहर, समयबद्ध निस्तारण पर जोर

  देवरिया 27 मार्च। विकास भवन स्थित गांधी सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति की बैठक मा० ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789