Good Daily News...


शुक्रवार, 22 जुलाई 2022

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न डिप्टी सीएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टि वेतन आहरण पर भी रोक



 

देवरिया,  21 जुलाई । जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सीएमओ कार्यालय स्थित धन्वंतरी सभागार में आज देर सायं जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

स्वास्थ्य सेवाओं में खराब प्रदर्शन करने पर डिप्टी सीएमओ डॉ बीपी सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही अग्रिम आदेश तक वेतन आहरण पर भी रोक लगाने का निर्देश दिया है। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में यह तथ्य सामने आया कि जनपद में एएनसी सेवाओं की उपलब्धता जनवरी से मार्च तिमाही के सापेक्ष अप्रैल से जून तिमाही में 24 से घटकर 19 *प्रतिशत* रह गई है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में कोताही क्षम्य नहीं होगी।

जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में समस्त सामुदायिक एवं प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों पर 31 जुलाई तक बायोमैट्रिक अटेंडेंस सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य केंद्रों पर  तार्किक रूप से स्टाफ की तैनाती की जाए, जिससे प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

जिलाधिकारी ने समस्त एमओआईसी को प्रिकॉशन डोज प्राथमिकता के आधार पर लगाने का निर्देश दिया। बनकटा और रामपुरकारखाना ब्लॉक में प्रिकॉशन डोज की गति तेज करने का निर्देश दिया। समिति की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह, सीएमएस डॉ आनन्द मोहन वर्मा, डीपीआरओ अविनाश कुमार, डीपीएम डॉ राजेश गुप्ता, डॉ संजय चन्द्र सहित विभिन्न चिकित्सक एवं एमओआईसी मौजूद थे।
Share:

गुरुवार, 21 जुलाई 2022

कमिश्नर ने निपुण भारत मिशन की मंडलीय समीक्षा कर शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने का दिया निर्देश





गोरखपुर।निपुण भारत मिशन की बैठक मंडल आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी की अध्यक्षता में मण्डली बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
 मंडल स्तरीय  निपुण टास्क फोर्स और मण्डलीय शिक्षण अनुश्रवण समिति के सदस्यों, ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 19 पैरामीटर पर परिषदीय विद्यालयों के संस्कृतिकरण हेतु  बैठक में समीक्षा की गई। इस दौरान कमिश्नर ने सभी संबंधित अधिकारियों को शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया बैठक के दौरान निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु समस्त निपुण टास्क फोर्स के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही साथ बेसिक शिक्षा विभाग के कई गतिविधियों जैसे ऑपरेशन कायाकल्प, शारदा कार्यक्रम के तहत आउट आफ स्कूल बच्चों का चिन्हीकरण और नामांकन डीबीटी एवं नवीन नामांकन के संबंध में भी कमिश्नर ने समीक्षा की।
निपुण भारत के प्रचार-प्रसार के अंतर्गत ज्वाइंट डायरेक्टर बेसिक शिक्षा परिषद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी को  निपुण भारत लक्ष्य का मोमेंटो भेंट किया कमिश्नर ने कहा कि बाल वाटिका से लेकर कक्षा तीन तक के बच्चों में पढ़ने लिखने व गणितीय दक्षता का विकास करना है ।  
निपुण भारत अभियान प्रशिक्षण में सीखी विधाओं को स्कूल तक ले जाना है। इससे बच्चों में पढ़ने- लिखने व संख्या ज्ञान की दक्षता का विकास होगा उन्होंने निपुण भारत मिशन को शैक्षिक सत्र में बच्चों में पढ़ने लिखने व संख्या ज्ञान की दक्षता लाने के लिए 
शिक्षकों को कक्षा एक से तीन तक भाषा व गणित की शिक्षक संदर्शिंका दिया जाये जिससे नई शिक्षा नीति के अंतर्गत बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।
Share:

द्रोपती मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भाजपाइयों ने मिठाई खिलाकर मनाया जश्न



पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपने को एनडीए  सरकार ने साकार किया आदिवासी महिला को सर्वोच्च कुर्सी पर बैठाया: जयप्रकाश

विनय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतिनिधि रुद्रपुर देवरिया। भारतीय जनता पार्टी समर्थित राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपती मुर्मू की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया मुह मीठा कराकर एक दूसरे को बधाई दी। देर सांय जीत की खबर मिलते ही बसस्टेसन चौराहे पर कार्यक्रम के संयोजक जिला मंत्री महेश मणि त्रिपाठी,तथा पूर्व मंत्री व बिधायक जयप्रकाश निषाद  के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जीत  पर खुशी जाहिर करते हुए मिठाई खिलाकर बधाई दी। मौके पर पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक जयप्रकाश निषाद  ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपने को आज भाजपा की नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने साकार किया हैं। आदिवासी महिला को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाकर उन्हें राष्ट्रपति की कुर्सी पर भेजने का कार्य किया है जिसका सपना पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी पहले ही देखा था उनका सपना था की देश में दलित आदिवासी वर्ग को देश मे सम्मान मिले तभी जाकर रामराज्य की परिकल्पना साकार होगा। इस मौके पर महेश मणि त्रिपाठी दिलीप जायसवाल,जितेंद्र गुप्ता, राजीव गुप्ता, भगवान यादव, तेजप्रताप गुप्ता, अरविंद शुक्ल, वीरेंद्र पांडेय, विनोद सोनकर पांचू गुप्ता, ऋषि सिंह, वैभव सिंह, उपस्थित रहे वही राम लक्ष्मण चौराहे पर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती उषा पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर राष्ट्रपति की जीत पर खुशी का इजहार किया खुशी का इजहार करने वालों में गौरी बाजार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्व विजय निषाद पूर्व चैयरमैन छ्ठेलाल निगम, अनिल कुमार पांडेय कमलेश सिंह संगम दुबे आदि भी शामिल रहे।
Share:

आधार नंबर एकत्रीकरण के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 अगस्त से चलेगा विशेष अभियान

 
पूर्णतया स्वैच्छिक होगा आधार नंबर देना

  7 अगस्त और 21 अगस्त को समस्त मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा विशेष कैम्प

    देवरिया 21 जुलाई । उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुँवर पंकज ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं से ऐच्छिक रूप से आधार नंबर का एकत्रीकरण किये जाने की कार्ययोजना बनायी गई है। आयोग से प्राप्त दिशानिर्देशों के क्रम में जनपद के प्रत्येक मतदेय स्थलों पर दिनांक 7 अगस्त एवं 21 अगस्त को मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नंबर उपलब्ध कराने के लिए जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा।

 निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में शामिल सभी मतदाताओं से आधार नंबर एकत्र किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए अभियान 1 अगस्त से प्रारंभ होगा, जिसमें बीएलओ घर-घर भ्रमण करके मतदाताओं का आधार नंबर एकत्र करने के साथ ही आवेदन पत्र फॉर्म 6-बी भी जमा करेंगे। साथ ही मतदाताओं को अपना आधार नंबर उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित भी करेंगे। उन्होंने कहा कि उक्त के अतिरिक्त यदि विशेष कैंप के दिन कोई मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में शामिल, विलोपित अथवा संशोधित कराना चाहता है अथवा नया/संशोधित मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करना चाहता है तो उसे आयोग द्वारा नवीनतम फॉर्म 6, 7 व 8 उपलब्ध कराया जाएगा। संबंधित फार्म को भरने में उनकी सहायता भी की जाएगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आधार नंबर एकत्रीकरण पूर्णतया स्वैच्छिक है और इस आधार पर किसी का नाम मतदाता सूची से हटाया नहीं जाएगा। आधार नंबर की गोपनीयता बनाए रखी जाएगी और उसे किसी भी परिस्थिति में सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से निर्वाचन आयोग द्वारा प्रस्तावित अभियान के तहत अपना आधार नंबर देने का अनुरोध किया।

Share:

डीएम ने आकांक्षात्मक ब्लॉक गौरीबाजार के विकास का रोडमैप तैयार करने का दिया निर्देश

  
 75 पैरामीटर्स पर होगा विकास कार्य

  मॉडल ब्लॉक के रूप में किया जाएगा विकसित

 देवरिया  21 जुलाई। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने देर सायं कलेक्ट्रेट स्थित कार्य कक्ष में प्रदेश सरकार द्वारा आकांक्षात्मक विकास खंड के रूप में चयनित गौरीबाजार ब्लॉक के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आकांक्षात्मक विकास खंड के समस्त 75 पैरामीटर्स पर कार्य कर गौरीबाजार को मॉडल विकासखंड के रूप में विकसित किया जाएगा। राज्य सरकार ने जनपद के गौरीबाजार विकासखंड का चयन प्रदेश के 100 आकांक्षात्मक विकास खंड के रूप में किया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य, कुपोषण, जल संसाधन, शिक्षा, कौशल विकास, वित्तीय समावेशन, कृषि, आधारभूत अवसंरचना सहित कई ऐसे मानक हैं जिन पर व्यापक स्तर पर काम किये जाने की आवश्यकता है। गौरीबाजार विकास खंड में 5 वर्ष से कम आयु के 5293 बच्चे अंडरवेट चिन्हित किये गए हैं। सैम बच्चों की संख्या 530 है तथा मैम बच्चों की संख्या 2794 है। जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को विकास खंड में पोषण स्तर सुधारने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया।

डीएम ने विकास खंड में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा। विकास खंड में 36 प्रतिशत प्रसव ही संस्थागत अस्पतालों में हो रहे हैं। आयुष्मान गोल्डन कार्ड के कुल 3601 परिवारों को चिन्हित किया गया है, जबकि वर्तमान में महज 101 परिवार ऐसे हैं, जिनमें कम से कम एक सदस्य के पास आयुष्मान कार्ड उपलब्ध हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, कौशल विकास सहित विभिन्न पैरामीटर्स पर व्यापक कार्य किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने समस्त अधिकारियों को शासन की नीति के अनुरूप गौरीबाजार ब्लॉक के विकास कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि ये कार्य शासन की शीर्ष प्राथमिकता का विषय है। इसमें किसी भी तरह की कोताही न बरतें। इसमें लापरवाही मिलने पर कार्रवाई तय है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, प्रभारी सीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ, डीसीमनरेगा बीएस राय, एलडीएम अरुणेश कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम अखिल आनंद, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य शोभनाथ सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।


Share:

कार्य में लापरवाही बरतने पर तहसीलदार रुद्रपुर को प्रतिकूल प्रविष्टि



वित्तीय वर्ष 2022-23 में चार तहसीलों में अभी तक एक भी पट्टा आवंटन न होने पर सीआरओ से स्पष्टीकरण तलब

डीएम ने की राजस्व विभाग के कार्यों की मासिक समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

जवाबदेही के साथ कार्य करें राजस्व अधिकारी: डीएम

देवरिया 21 जुलाई ।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने देर सायं राजस्व विभाग के माह जून की मासिक प्रगति की गहन समीक्षा की। कार्य में लापरवाही मिलने पर डीएम ने तहसीलदार रुद्रपुर अभयराज को विशेष मध्यावधि प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2022-23 में चार तहसीलों में जून माह तक एक भी पट्टे का आवंटन न होने पर मुख्य राजस्व अधिकारी से गहरी नाराज़गी व्यक्त की और स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने समस्त राजस्व अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप लोकहित में जवाबदेही के साथ काम करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने राजस्व वादों के बड़ी संख्या में लंबित रहने पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आमजन राहत की आस में राजस्व कोर्ट में अर्जी देता है। उसे समय से न्याय उपलब्ध कराना चाहिए। समीक्षा में जून माह तक जनपद स्तरीय राजस्व न्यायालयों में कुल 3563 वाद लंबित मिले, जिसमें से 911 वाद 5 वर्ष से अधिक पुराने हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी रेवेन्यू कोर्ट से कोई केस किसी अन्य कोर्ट में ट्रांसफर हो तो उसकी पत्रावली पर अगली सुनवाई की तिथि अवश्य लिखी जाए जिससे न्यायालयों के आदेश की निरंतरता बनी रहे। 

डीएम ने तहसीलदार भाटपाररानी चंद्रशेखर वर्मा द्वारा बताए गए निस्तारित वादों की संख्या एवं पोर्टल पर अंकित वादों की संख्या में अंतर मिलने पर उन्हें स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।

वित्तीय वर्ष 2022-23 में अभी तक रुद्रपुर, बरहज, सलेमपुर और भाटपाररानी में कृषि भूमि, आवास, मत्स्य पालन, कुम्हारी कला एवं वृक्षारोपण हेतु एक भी पट्टे का आवंटन न होने पर डीएम ने मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिंद से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने कहा कि तीन माह बीत जाने के बाद भी पट्टों का आवंटन न होना कार्य में लापरवाही को स्पष्ट कर रहा है।

राजस्व वसूली में गत वर्ष की तुलना में आई गिरावट पर उन्होंने समस्त एसडीएम को वसूली प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया। जून 2021 की तुलना में जून 2022 में 20 प्रतिशत कम राजस्व की वसूली दर्ज की गई है। तहसीलदार रुद्रपुर द्वारा राजस्व वसूली में बरती गई लापरवाही के क्रम में जिलाधिकारी उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने प्रत्येक तहसील के 10 बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर राजस्व वसूली करने का निर्देश दिया।मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत कुल 710 आवेदन स्वीकृत किए गए, जिसमें से 577 का भुगतान किया गया, 133 आवेदन लंबित है। जिलाधिकारी ने लंबित आवेदनों के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कुँवर पंकज, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नागेंद्र कुमार सिंह, सीआरओ अमृत लाल बिंद, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सलेमपुर गुँजन द्विवेदी, एसडीएम बरहज गजेंद्र सिंह, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, एसडीएम रुद्रपुर संजीव उपाध्याय, एसडीएम भाटपाररानी अरुण कुमार, एसडीएम (न्यायिक) ध्रुव कुमार शुक्ला, एसडीएम (न्यायिक) मंजूर अहमद अंसारी सहित विभिन्न राजस्व अधिकारी मौजूद थे।


Share:

दुग्धेश्वर नाथ मंदिर उपेक्षाओं का शिकार बन चुका है

 रिपोर्ट - विनय  कुमार गुप्ता                                            देवरिया। रुद्रपुर स्थित पौराणिक तीर्थ के रूप में विख्यात दुग्धेश्वर मन्दिर आज उपेक्षाओं का शिकार बना हुआ  हैं। मन्दिर परिसर के आसपास जलजमाव कीचड़ व्यवस्था की पोल खोलती नजर आ रही हैं।  झमाझम बरसात शुरू होते ही मन्दिर परिसर के दक्षिण तरफ घुटने भर पानी लगा है कीचड़ पहचान बन गयी हैं उपेक्षाओं का आलम हैं कि मन्दिर की मुख्य सड़क जलजमाव से सरकारी दावों को मुह चिढ़ा रही हैं। बताते चले कि सरकारी अफसर जिले में जब दाखिला लेते हैं तो बाबा के दरबार मे मत्था टेकना तो नही भूलते लेकिन दरबार के आसपास के दृश्य को सपनो की तरह जरूर भूल जाते है। बताते चलें कि सावन के महीने में बाबा के दरबार में सोमवार और शुक्रवार को भारी भीड़ के साथ प्रतिदिन कांवरियों और दर्शनार्थियों का जमावड़ा लगता है बाबा के दरबार में भजन कीर्तन के साथ साथ बाबा का रुद्राभिषेक और अनुष्ठान कार्यक्रम जी पूरे गति से चल रहा है
Share:

प्रेमी प्रेमिका ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

                                देवरिया । सलेमपुर में भटनी वाराणसी रेलखंड पर बुधवार की शाम प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना के बाद जहां दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के काफी देर बाद परिजन मौके पर पहुंचे। कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर बछउर गांव निवासी दीपक यादव (25) गांव की ही प्रीति राजभर (22) से प्रेम करता था।
मंगलवार की भोर में दोनों घर छोड़कर कहीं चले गए। बुधवार को. दोनों भटनी वाराणसी रेल खंड पर गोपालपुर गांव के पास पहुंचें। जहां लार रोड की तरफ से आ रही भटनी वाराणसी पैसेंजर ट्रेन के आगे एक-दूसरे का हाथ थामने के बाद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।कोतवाली पुलिस ने दोनों शव को कब्जे मे लेकर जाँच व कानूनी कार्यवाही मे जुटी हैं।
Share:

बुधवार, 20 जुलाई 2022

एक दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित सदर विधायक ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर किया उत्साहबर्धन


 देवरिया  20 जुलाई। युवा कल्याण विभाग द्वारा इस तरह का आयोजन सराहनीय है। प्रतिभा केवल बड़े शहरों में ही नही मिलती, वास्तव में प्रतिभा हमारे गांवो में बसती है। जरूरत है इन प्रतिभाओं को उचित प्लेटफार्म देने की। इन प्रतिभाओं को निखारने की।                           
      उक्त बातें सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विभाग दल द्वारा देवरिया स्टेडियम में आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुये कहा। सदर विधायक ने कहा कि आज बच्चो के परफार्मेंश को देखकर ऐसा लगा कि अगर इन्हें उचित प्लेटफार्म दिया जायेगा तो ये देश-विदेश में भारत का ही नही बल्कि देवरिया का नाम भी रोशन करेंगे। युवा कल्याण विभाग के लोगो को एक सलाह देना चाहता हूँ कि वे लोगो ग्रामीण स्तर के प्रतिभावान बच्चों को उचित प्लेटफार्म दिलाने का प्रयास करें। जहा जरूरत हो हम लोगो का भी निःसंकोच सहयोग ले,पूरा सहयोग हम लोग करेंगे।युवा कल्याण विभाग के लोग प्रतिभावान बच्चो के परफार्मेंश की छोटी-छोटी किल्प तैयार करा विभिन्न माध्यमों से बच्चों के प्रतिभा का प्रचार प्रसार करें,उन क्लिपों को हम लोगों को भी उपलब्ध कराए ताकि सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमो से हम लोग भी उन बच्चों के प्रतिभा का प्रचार-प्रसार करें।        
          युवा कल्याण अधिकारी नीतीश राय ने मुख्य अतिथि का माला पहना और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।  सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर उत्साहबर्धन किया।             
        इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद राय,भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय,जितेन्द्र सिंह,रवि चतुर्वेदी, विकास दूबे, धर्मशील तिवारी आदि रहे।
 
Share:

विधान परिषद के गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन ,डू नोवो प्रिपरेशन संबंधी कार्यक्रम जा

देवरिया, 20 जुलाई।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार दिनांक 01 नवंबर 2022 के आधार पर उत्तर प्रदेश के विधान परिषद के गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचन नामावलीयों के डू नोवो प्रिपरेशन संबंधी कार्यक्रम जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि पब्लिक नोटिस को जारी करने की तिथि 01 अक्टूबर रहेगी। नोटिस को विभिन्न समाचार पत्रों में प्रथम पुनर्प्रकाशन  की तिथि 15 अक्टूबर होगी। नोटिस को विभिन्न समाचार पत्रों में द्वितीय पुनर्प्रकाशन की तिथि 25 अक्टूबर तथा आवेदन को प्राप्त करने की अंतिम तिथि  07 नवंबर निर्धारित की गई है। इलेक्ट्रोरल रोल्स के ड्राफ्ट के प्रकाशन हेतु तैयार करने की अवधि 19 नवंबर तक रहेगी। इलेक्ट्रोरल रोल्स के ड्राफ्ट के प्रकाशन की तिथि 23 नवंबर को किया जाएगा। शिकायत व आपत्ति दर्ज करने की तिथि  23 नवंबर से 09 दिसंबर तक की जा सकती है।
शिकायतें एवं आपत्ति को निस्तारित करने की तिथि  25 दिसंबर है। इलेक्ट्रोरल रोल्स के अंतिम  प्रकाशन की तिथि 30 दिसंबर को होगा।

 जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए गोरखपुर- फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मंडलायुक्त कार्यालय अथवा जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
Share:

द्वितीय किसान दिवस का हुआ आयोजन अतर्विभागीय समन्वय स्थापित कर करें किसानों की समस्या का समाधान: सीडीओ



देवर 20 जुलाई।विकास भवन स्थित गांधी सभागार में आज मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में द्वितीय किसान दिवस का आयोजन हुआ। बैठक में जिला प्रशासन तथा किसान प्रतिनिधियों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए मंथन किया।

किसानों ने नहरों में पानी न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। किसान प्रतिनिधियों ने कहा कि बारिश न होने से धान की फसल बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है। कई किसानों ने ट्यूबवेल से पर्याप्त जल न मिलने की शिकायत भी की। जिसपर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को नहरों में पानी उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि कहीं किसी नहर से कटान होने की सूचना मिले तो तत्काल उसकी मरम्मत की जाए तथा नहर को क्षति पहुंचाने के विरुद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए

किसान प्रतिनिधियों ने कहा कि बारिश कम होने की वजह से किसान निजी साधनों से सिंचाई करा रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए विद्युत विभाग से कनेक्शन कटौती अभियान रोकने के साथ ही मौके पर विद्युत कनेक्शन देने की मांग रखी, जिसपर सीडीओ ने आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

किसानों द्वारा गत खरीफ सीजन के 31 किसानों के धान क्रय का भुगतान न होने का मुद्दा उठाया गया। सीडीओ ने सात दिन के भीतर भुगतान करने के लिए जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देशित किया। जिला गन्ना अधिकारी ने किसान प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि जनपद में कुल 31 करोड़ दस लाख रुपए मूल्य के गन्ने की पेराई हुई थी, जिसके सापेक्ष 18 करोड़ 48 लाख रुपये का भुगतान किसानों को किया जा चुका है।

सीडीओ ने एलडीएम अरुणेश कुमार को निर्देशित किया कि केसीसी से जुड़े प्रकरणों में किसानों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुज्जमिल ने किसान प्रतिनिधियों को बताया कि जिन किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से ग़ैरलाभार्थी श्रेणी में आना है उन्हें 24 जुलाई तक लिखित में सूचना देनी होगी। अन्यथा की स्थिति में उनका प्रीमियम कट जाएगा।

कृषि विज्ञान केंद्र के रजनीश श्रीवास्तव ने जनपद की मृदा की गुणवत्ता में निरंतर हो रही गिरावट के विषय में किसानों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जीवाश्म की कमी की वजह से मृदा की जल धारण क्षमता कम होती जा रही है। उन्होंने किसानों से गो-आधारित प्राकृतिक कृषि करने का अनुरोध किया तथा रासायनिक खाद की जगह की जैविक खाद का प्रयोग करने की सलाह दी। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त उपस्थित अधिकारियों को अंतर-विभागीय समन्वय स्थापित कर किसानों की समस्याओं को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया।

बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिंद, उप निदेशक कृषि विकेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पीएन सिंह, डीडीएम नाबार्ड संचित सिंह समेत विभिन्न अधिकारी एवं किसान प्रतिनिधि मौजूद थे।


Share:

कलक्ट्रेट परिसर में कोविड वैक्सीन का बूस्टर डोज लगाने के लिए आयोजित हुआ विशेष कैम्प आयोजित कैम्प में वैक्सीनेशन के साथ साथ बनाये जा रहे है आयुष्मान कार्ड


 
  देवरिया 20 जुलाई।  जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर आज कलक्ट्रेट परिसर में कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने के लिये विशेष कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें बडी संख्या में 18 वर्ष से अधिक आयु के अधिवक्ता, कर्मचारी व आम नागरिकों ने बूस्टर डोज लगवाया।
        जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड 19 संक्रमण के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने के लिए अब 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को भी निःशुल्क प्रिकॉशन डोज लगाया जा रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर में लगे कैम्प में लोग स्लॉट बुक कराने के साथ ही आधार कार्ड लेकर सीधे आ सकते हैं। उपलब्धता के आधार पर उन्हें वैक्सीन की बूस्टर डोज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि परिसर में ही आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए भी कैम्प का आयोजन किया गया है। निर्धारित योग्यता पूरी करने वाले नागरिक अपना आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी बनवा सकते हैं।

डीएम ने बताया कि प्रदेश सरकार 30 सितंबर तक समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष टीकाकरण सत्र का आयोजन कर रही है। कोविन पोर्टल पर अपना स्लॉट बुक कर निकटवर्ती स्वास्थ्यकेंद्रों पर अपनी सुविधानुसार निःशुल्क प्रिकॉशन डोज लगवा सकते हैं। उन्होने बताया है कि वैक्सीन की दूसरी डोज प्राप्त होने के छह माह अथवा 26 सप्ताह पूर्ण होने के पश्चात ही प्रिकॉशन डोज लगाई जाएगी। कोविड-19 वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज के लिए पहली एवं दूसरी खुराक में प्रदान की गई वैक्सीन का ही उपयोग किया जाएगा। किसी अन्य वैक्सीन को लगवाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने जनपदवासियों से कोविड टीकाकरण कराने की अपील की।

Share:

सीडीओ ने आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु 156 कैम्पों के सापेक्ष 45 कैम्पों पर वी०एल०ई० अनुपस्थित रहने पर दण्डात्मक कार्यवाही करने का दिया निर्देश


देवरिया  20 जुलाई।  जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु 156 कैम्प लगाये गये थे जिसमें 111 कैम्पों पर ही वी०एल०ई० उपलब्ध रहे, शेष 45 कैम्पों में जहाँ वी०एल०ई० नहीं पहुँचे उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने  लोकेश प्रताप यादव, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, सी०एस०सी० को निर्देशित किया कि जिन वी०एल०ई द्वारा इनमें सहयोग नहीं किया जा रहा है उनकी आई०डी० बन्द करने के लिए पत्र प्रेषित करें। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी / आयुष्मान प्रभारी, देवरिया को निर्देशित किया गया कि जिन 04 ब्लाकों के आरोग्य मित्र के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु उनके नोडल एजेंसी को पत्र भेजा गया है, उनके द्वारा अब तक कार्यवाही न किये जाने के कारण पुनः अनुस्मारक पत्र भिजवाएँ। 
       मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया  है कि समस्त कोटेदारों को अपने तरफ से निर्देशित करें कि वी०एल०ई० के पहुँचने पर सभी अन्त्योदय राशन कार्डधारकों को बुलवाकर आयुष्मान कार्ड बनवायें तथा जहाँ पर वी०एल०ई० नहीं पहुँचे हैं की दशा में संबंधित नजदीक के जन सेवा केन्द्र को बुलाकर शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनवायें।

Share:

स्वयं सहायता समूहों के द्वारा निर्मित उत्पादों के बाजार उपलब्धता हेतु विकास खंडवार दिवस व तिथि निर्धारित



देवरिया 20 जुलाई। उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन देवरिया के तत्वाधान में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार के निर्देशन में स्वयं सहायता समूहों के द्वारा निर्मित उत्पादों यथा साजावटी सामान, गाय के गोबर के दीये, क्ले पेन्टिंग, क्रोसिया, मूंज उत्पाद, राखी, मास्क तिरंगा, खिलौने, खाद्य सामग्री जैम, जैली, आचार, पापड़, मुरब्बा, बड़ी, चाकलेट, केक, लकड़ी के खिलौने, जूट बैग, टेडी बियर, नेम प्लेट, एल०ई०डी० उत्पाद, झालर झूमर आदि के बाजार उपलब्धता हेतु जनपद एवं विकास खण्ड स्तर पर सप्ताहिक हाट-बाजार का आयोजन कराये जाने का निर्णय लिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी की प्रेरणा से इस कार्य को प्रारम्भ किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी  के इस पहल से जनपद में संचालित स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामानों का प्रचार-प्रसार होने के साथ-साथ उनके आजीविका संवर्धन का बेहतर अवसर प्राप्त होगा।
         इस कार्य के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद स्तर पर उपायुक्त स्वतः रोजगार एवं सभी विकास खण्ड के लिए सम्बन्धित विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी को नोडल नामित किया  है। जनपद स्तर पर इस सप्ताहिक हाट-बाजार का आयोजन प्रत्येक सोमवार को विकास भवन परिसर के मुख्य गेट पर ( प्रेरणा सभागार के सामने) आयोजित किया जाएगा।
     मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खंडवार साप्ताहिक हांट बाजार के निर्धारित दिवस तथा स्थलों के विवरण में बताया है कि सोमवार के दिन ब्लॉक रामपुर कारखाना हेतु बड़ी बाजार रामपुर कारखाना स्थल के लिए निर्धारित किया गया है। मंगलवार के दिन ब्लॉक  बनकटा व भलुअनी के विकास खंड परिसर तथा देसही देवरिया हेतु पंचायत नौतन हथियागढ स्थल के लिए निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार बुधवार को ब्लॉक भागलपुर हेतु मईल चौराहा, भटनी हेतु नूरीगंज बाजार, भाटपाररानी हेतु पकड़ी बाजार तथा रुद्रपुर हेतु बेलवा दुबौली हांट बाजार के लिए स्थल निर्धारित किया गया है।बृहस्पतिवार के दिन ब्लॉक बैतालपुर के गेट पर हाट-बाजार हेतु स्थल निर्धारित किया गया है।  शुक्रवार को ब्लॉक बरहज हेतु ग्राम पंचायत लवरछी, गौरी बाजार हेतु सांडा तथा पथरदेवा हेतु रामपुर महुआबारी स्थल के लिए निर्धारित किया गया है। शनिवार के दिन ब्लॉक सदर हेतु पैकौली बाजार, लार हेतु विकास खंड परिसर, सलेमपुर हेतु पड़री बाजार तथा तरकुलवा हेतु तरकुलवा बाजार थाने के बगल में स्थल निर्धारित किया गया है।
        इस हाट-बाजार के माध्यम से  जनपद के आम जनमानस को अपने विकास खण्ड स्तर पर घरेलू उपयोग के सामाग्री उपलब्ध हो पायगी। साथ ही साथ समूह सदस्यों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य एवं स्थानीय बाजार उपलब्ध होगा। नजदीकी बाजार की उपलब्धता के कारण स्वयं सहायता समूह के मनोबल में वृद्धि होगी और समूह सदस्य अन्य विभन्न प्रशिक्षण प्राप्त कर अन्य उत्पाद बनाकर विक्रय करेंगे।
     मुख्य विकास अधिकारी ने आम जनमानस को अवगत कराया है कि अपने जनपद में संचालित स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के द्वारा निर्मित उत्पादों को अपने नजदीकी हाट-बाजार में भ्रमण कर अपनी इच्छा से कोई भी एक उत्पाद खरीद कर ग्रामीण महिलाओं के हुनर को प्रोत्साहित करे, जिससे उनके स्वाभिमान एवं आत्मसम्मान में वृद्धि हो सके, इस पुण्य और नेक कार्य का भागीदार बने।
 
Share:

जिलाधिकारी ने किया विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण 23 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, एक दिन का वेतन काटने के निर्देश



देवरिया्, 20 जुलाई।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज प्रातः जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, उपनिदेशक कृषि प्रसार, व भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में बड़ी संख्या में कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

  जिलाधिकारी सुबह 10:10 पर बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुँचे। वहां उन्होंने उपस्थिति पंजिका मंगाकर जांच की जिसमें कार्यालय में एक दर्जन से अधिक कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों में वीर बहादुर गुप्त, दिनेश्वर कुमार दीपक, रंगनाथ मिश्र, स्वप्नेश कुमार मंगलम, आलोक कुमार पांडेय, ममता राय, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार यादव, चंद्रभूषण, उमेश चन्द्र, राजेन्द्र प्रसाद सोनकर, स्वास्तिका जायसवाल और अखिलेश कुमार आर्य शामिल थे। जिलाधिकारी के निरीक्षण करते समय बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र नाथ भी कार्यालय नहीं पहुँच पाए थे। जिलाधिकारी के पहुँचने की ख़बर मिलते ही वे भी कार्यालय पहुँचे। उन्होंने आज गैर जनपद में विभागीय बैठक होने का हवाला दिया। इस पर जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को समय से कार्यालय आकर शासन की मंशानुरूप निर्धारित समयावधि में जनसमस्याओं की सुनवाई करने की हिदायत दी। डीएम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। 

       इसके पश्चात जिलाधिकारी ने उप निदेशक कृषि प्रसार व भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका का पूरे माह में कार्यालय प्रमुख द्वारा एक बार भी अवलोकित न करने पर उन्होंने गहरी नाराज़गी जतायी। उन्होंने उप निदेशक कृषि विकेश कुमार को नियमित रूप से उपस्थिति पंजिका स्वयं देखने का निर्देश दिया। साथ ही लिपिक धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता द्वारा अर्जित अवकाश की स्वीकृति कराये बगैर एवं बिना चार्ज दिए अनुपस्थित रहने पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की। भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय से अशोक कुमार कन्नौजिया, विनीता सिंह, हसामुल हक, अखिलेश यादव, हेमंत कुमार शर्मा, विनोद कुमार, संजय कुमार पांडेय एवं पवन कुमार जायसवाल साढ़े 10 बजे तक कार्यालय नहीं पहुँच सके थे।

जिलाधिकारी ने समस्त अनुपस्थित कार्मिकों के एक दिन का वेतन काटने के साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि बिना उपयुक्त प्राधिकारी की स्वीकृति के कार्यालय से अनुपस्थित रहना घोर लापरवाही को स्पष्ट करता है। ऐसे लोगों के विरुद्ध शासन की नीति के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।


Share:

बैंक ऑफ बड़ौदा ने मनाया स्थापना दिवस

 देवरिया। रुद्रपुर बैंक ऑफ बड़ौदा के 115वें स्थापना दिवस के मौके पर रुद्रपुर शाखा में ग्राहक संगोष्ठी आयोजित की जिसमें खाताधारकों और क्षेत्र के कई संगठनों से जुड़े लोगों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा प्राथमिक विद्यालय गाजीपुर भैसही में बच्चों को पाठ्य सामग्री एवम विद्यालय को सीलिंग फैन तथा एक टेबल पंखा दिया गया। 

बुधवार को शाखा प्रबंधक ऋषिकांत त्रिपाठी ने ग्राहकों और खाताधारकों को बैंक की ओर से दी जा रही विभिन्न प्रकार की सेवाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बैंक ऑफ बड़ोदा की स्थापना वर्ष 1908 में महाराज सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय ने गुजरात के मांडवी (बड़ौदा) में की थी। बैंक पिछले 115 वर्षों से देश भर में हजारों शाखाओं के माध्यम से ग्राहकों को अनेक प्रकार की सेवाएं दे रहा है। इस अवसर पर कृषि ऋण, पशुपालन ऋण, व्यापार से जुड़े ऋणों के अलावा किसान क्रेडिट कार्ड, मत्स्य पालन, फसली ऋण की विस्तार से जानकारी दी। वहीं, किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ लेने और सरकार की अनुदान वाली योजनाओं के बारे में भी बताया गया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय गाजीपुर भैसही में बच्चों के बीच में केक कटकर स्थापना दिवस मनाया। उसके बाद वहा पर उपस्थित सभी बच्चों को पाठ्य सामग्री का कीट दिया गया। बैंक के तरफ से विद्यालय  के प्रधानाचार्य नीतीश कुमार यादव को 2 सीलिंग फैन तथा 1 टेबल फैन शाखा प्रबंधक के तरफ से दिया गया। 

 उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में उप शाखा प्रबंधक पंकज सिंह, रोकड़ अधिकारी प्रदीप मद्धेशिया, कार्यालय लिपिक पारिजात कुशवाहा, अनूप तिवारी, कार्यालय सहायक विपिन कुमार मल्ल, शिव रजत शर्मा ग्राहक सेवा केंद्र संचालक रामेश्वर विश्वकर्मा, जगन्नाथ विश्वकर्मा, रवि गुप्ता,  विवेक जयसवाल,  ऋषि, अजय कुमार, ने अपना अमूल्य योगदान दिया। उक्त कार्यक्रम में दिनेश प्रकाश विश्वकर्मा,  तारकेश्वर विश्वकर्मा, अमन कुमार विश्वकर्मा,  भानमती, जगन्नाथ यादव,  सीमा,  संगीता, सुरेंद्र, मीना देवी, शकुंतला,  ज्ञानती, संध्या, फुलझड़ी देवी, मंगेश कुमार, रोशन गिरी, छोटू अंसारी,  अमरजीत यादव, शत्रुघ्न, शिवांगी साहनी, प्रमोद पाल, कृष्णानंद, नितेश विश्वकर्मा, करण प्रजापति, किशन प्रजापति, आदि उपस्थित रहे।
Share:

मंगलवार, 19 जुलाई 2022

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे: केदारनाथ से दर्शन कर लौट रहे महाराष्ट्र के यात्रियों की बस पलटी, एक की मौत

*

 ऋषिकेश -बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। देवप्रयाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत कौड़ियाला में यात्रियों से भरी एक बस सड़क पर पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। जबकि अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। बस में 33 लोग सवार थे। थाना देवप्रयाग के प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि सभी यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। वे केदारनाथ धाम से दर्शन कर हरिद्वार की ओर लौट रहे थे। देर शाम हादसे की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। बस में सवार 33 लोगों में से 21 लोगों को उपचार के लिए ऋषिकेश भेजा गया है, जिनमे दो बच्चे भी शामिल हैं। बाकी छह यात्रियों कों हल्की चोट आई है । जिनको अन्य वाहन में बैठाकर ऋषिकेश भेज दिया गया। हादसे में संदेश भगत (25 वर्ष) पुत्र काशीराम निवासी पनवेल, नवी मुंबई] महाराष्ट्र की मौत हो गई।
Share:

यूपी रोडवेज बस में शार्टसर्किट से आग लगाने से मची हड़कंप

गाजीपुर।सैदपुर नगर स्थित तहसील मुख्यालय के सामने मंगलवार की शाम वाराणसी से गाजीपुर जा रही रोडवेज बस के इंजन में शार्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई। जिसके चलते बस में धुआं देख हड़कंप मच गया। यात्री बस रूकवाकर तत्काल नीचे उतर गए। आनन-फानन में चालक ने बस रोका। जब बोनट उठाया तो उसमें आग लग गई थी। जिसके बाद किसी तरह से आग बुझाया गया। घटना के चलते वहां पर सनसनी फैल गई। इस दौरान हाईवे भी काफी देर तक जाम हो गया। कुछ देर बाद फिर से बस को स्टार्ट कर यात्रियों के साथ रवाना कर दिया गया।
Share:

कस्तूरबा गांधी विद्यालय के15छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कस्तूरबा गांधी विद्यालय  में अचानक छात्राओं की तबीयत खराब हो गई. अचानक हुई इस घटना से हड़कंप मच गया. आनन-फानन में सभी छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान दो की हालत ज्यादा बिगड़ गई. जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्होंने जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया. बता दें कि विद्यालय में लगभग एक दर्जन से ज्यादा बच्चियों को उल्टी-दस्त और पेट में दर्द की शिकायत है. इस मामले को लेकर संबंधितों में हड़कंप की स्थिती बनी हुई है.
कस्तूरबा गांधी विद्यालय प्रशासन पर लग रहा लीपापोती का आरोप
आपको बता दें कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय प्रशासन पर आरोप लग रहा है कि वह लीपापोती में जुटा हुआ है. दरअसल, यह तस्वीरें मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी विद्यालय की है. फिलहाल, इन सभी छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि सुबह के नाश्ते में छात्राओं को चाय पकौड़ी दी गई थी. जिसके बाद उन्हें इस गर्मी में उमस भरे कमरे में उनको पढ़ाया जा रहा था. इसी दौरान एक-एक करके करीब एक दर्जन से ज्यादा छात्राओं की हालत बिगड़ गई.

एहतिहात के तौर पर अन्य छात्राओं की कराई जा रही जांच
आपको बता दें कि स्कूल के अंदर मीडिया कर्मियों को प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी गई है. इस मामले को लेकर जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है. खुद एसडीएम मवाना अखिलेश कुमार यादव ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया. वहीं एहतिहात के तौर पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय में मौजूद अन्य छात्राओं की भी जांच कराई जा रही है.
मामले में बीएसए मेरठ ने दी जानकारी
इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया, "कुछ समय पहले सूचना मिली थी कि कुछ बच्चियां बीमार हैं. वहीं, बच्चियां के सिर में दर्द की शिकायत कर रही हैं. शायद ऐसा गर्मी की वजह से है. बच्चियां ज्यादा परेशान दिख रही थीं, तो उन्हें पीएचसी ले आए हैं. एक बच्ची की हालत ज्यादा खराब थी, तो उसे मेरठ के प्यारे लाल अस्पताल रेफर कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि विद्यालय में कुल 90 छात्राएं हैं. जिसमें 15 बच्चियों की तबीयत खराब है. फिलहाल, सुबह दिए गए नाश्ते चाय-पकौड़ी का सैंपल रख लिया गया है. फूड सिक्योरिटी की टीम को भी बुलाया गया है. सैंपल की जांच के बाद ही कुछ साफ हो पाएगा
Share:

सात साल के बच्चे से कुकर्म के बाद पड़ोसी ने की हत्या,

फतेहपुर: फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना इलाके में सात साल के बच्चे की कुकर्म के बाद पड़ोसी ने हत्या कर दी. उसके बाद शव को अपने ही गिरे घर के आंगन में गाड़ दिया.  खोजबीन के दौरान मंगलवार सुबह गांव वालों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया. वारदात की सूचना पर एसपी समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी से पूछताछ में जुटी है. जिसने भी उसके शव को देखा देखकर दंग रह गया
ये पूरा मामला फतेहपुर जिले के हुसैनगंज इलाके का है. मासूम बच्चे के साथ कुकर्म और उसके साथ बर्बरता की खबर ने इलाके में दहशत फैला कर रखी है. बच्चे के साथ कुकर्म किया गया और उसके शव को मिट्टी के अंदर गाढ़ दिया
अपनी एकलौती संतान का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया है, परिजनों की मानें तो बच्चा 24 घंटे से लापता था. मामले की सूचना पुलिस को दी लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला तो आज पुलिस ने गांव पहुंच आस-पड़ोस के घरों में बच्चे की तलाशी के लिए अभियान चलाया. पुलिस ने इस दौरान पाया कि खंडहर नुमाघर में मिट्टी से बाहर एक हाथ दिखाई दे रहा था. पुलिस ने खोदकर शव को बाहर निकाला.  बच्चे के शव को देखकर होश उड़ गए. बच्चे के शरीर पर एक भी कपड़ा मौजूद नहीं था. पहचान छिपने के लिए ईंट-पत्थर से चेहरे को बुरी तरह कुचला गया था, जिससे बच्चे की आंखें तक बाहर निकाल आई थीं.
पड़ोसी ने दिया वारदात को अंजाम-पुलिस को शक
पुलिस की मानें तो इस पूरी वारदात को बच्चे के पड़ोसी श्यामू पांडे ने अंजाम दिया था.  बहाने से बच्चे को पहले घर बुलाया फिर उससे साथ कुकर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम  दिया. इतना ही नहीं मामला खुलने के ड़र से उसे मौत के घाट उतार दिया. , पुलिस ने बताया कि आरोपी पूरे दिन परिजनों के साथ मिलकर बच्चे की तलाश भी करता रहा, जिससे कि उस पर किसी को शक न हो सके।
Share:

सीडीओ ने ब्लॉक सदर के ग्राम पंचायत फुलवरिया लक्ष्क्षी एवं मुण्डेरा मे अमृत सरोवर पर चल रहे कार्य का किया निरीक्षण

  सीडीओ ने ब्लॉक सदर के ग्राम पंचायत फुलवरिया लक्ष्क्षी एवं मुण्डेरा मे अमृत सरोवर पर चल रहे कार्य का किया निरीक्षण

  कम श्रमिक तथा जॉब कार्ड अपडेट नही होने पर ग्राम रोजगार सेवक की संविदा समाप्ति एवं सम्बन्धित तकनीकी सहायक का मानदेय पर रोक

   देवरिया 19 जुलाई। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने आज मनरेगा योजनान्तर्गत एरिया आफिसर एप के माध्यम से चल रहे कार्य पर निरीक्षण आख्या अपलोड किये जाने के निर्देश के क्रम में विकास खण्ड सदर के ग्राम पंचायत फुलवरिया लक्ष्क्षी एवं मुण्डेरा मे अमृत सरोवर पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया।
       निरीक्षण के समय कार्यस्थल पर कुल 55 श्रमिक नियोजित थे जबकि मस्टररोल 18 श्रमिको का ही पाया गया एवं किसी भी जॉब कार्ड का अपडेट नही किया गया था। जिसके लिए मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम अधिकारी सदर को तैनात ग्राम रोजगार सेवक सुनील कुमार की संविदा समाप्त किये जाने की कार्यवाही प्रस्तावित करने एवं सम्बन्धित तकनीकी सहायक का आज का मानदेय अदेय करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत मुण्डेरा में चल रहे अमृत सरोवर कार्य पर स्टेप नहीं बनाये जाने पर सम्बन्धित तकनीकी सहायक का कारण बताओ नोटिस निर्गत करते हुए निर्देश दिये गये कि मानक के अनुसार कार्य कराना सुनिश्चित करें एवं प्रतिदिन चल रहे कार्य का कार्य स्थल पर सी०आई०बी० नही लगाये जाने पर सम्बन्धित से चार गुने की धनराशि वसूल करने के निर्देश दिये गये। श्रमिको के जॉबकार्ड को ग्राम रोजगार सेवक द्वारा अपडेट नहीं किये जाने पर कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ग्राम रोजगार सेवक का मानदेय माह जुलाई 2022 का मानदेय अवरूद्ध करते हुए सभी जॉब कार्ड को अपडेट कराना सुनिश्चित करे । कार्य स्थल पर ही प्राथमिक चिकित्सा हेतु फर्स्ट एड बॉक्स नहीं पाये जाने पर कार्य प्रभारी / सम्बन्धित ग्राम पंचायत सचिव को सचेत करते हुए भविष्य मे इसकी पुनरावृत्ति पाये जानेपर कार्यवाही की जायेगी।
        खण्ड विकास अधिकारी / कार्यक्रम अधिकारी देवरिया सदर को निर्देश दिये गये कि श्रमिकों की संख्या को बढाते हुए चयनित समस्त अमृत सरोवर पर  10 अगस्त 2022 के पूर्व कार्य को पूर्ण करते हुए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्थल पर ध्वजारोहण कराना सुनिश्चित करें। 
 
Share:

प्रेमी फांसी पर झूला , प्रेमिका की लाश चौकी पर मिलने से सनसनी



जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के पड़रछा गांव में मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी फ़ैल गई जब एक कमरे प्रेमी युगल की लाशे दिखाई पड़ी। घर के बरामदे में रोशनदान से रस्सी के सहारे प्रेमी का शव लटकता मिला। वहीं उसके पास ही चौकी पर प्रेमिका मृत पड़ी थी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पड़रछा गांव निवासी फूलचंद्र विश्वकर्मा की 35 वर्षीय पुत्री ज्योति की शादी वर्ष 2011 में बदलापुर थाना के बेलाव निवासी राकेश विश्वकर्मा के साथ हुई थी। दोनों की एक आठ साल की बेटी है। शादी के चार साल बाद दोनों के रिश्ते खराब हो गए। करीब एक साल पहले ज्योति का संबंध मोबाइल के जरिए राजस्थान के अलवर जिले के 26 वर्षीय विकास कुमार मीणा से हो गया। इसकी भनक जब उसके पति को लगी तो विरोध करने लगा। मोबाइल से बात करने पर मारने पीटने लगा लेकिन वह नहीं मानी। करीब छः माह पहले वह घर से प्रेमी से मिलने अलवर चली गई। उधर, महिला की छोटी बहन प्रतीक्षा ने बदलापुर थाने में ज्योति को हत्या कर गायब कर देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने ज्योति को अलवर से बरामद कर उसके पिता फूलचंद्र को सुपुर्द कर दिया। तब से वह मायके में ही रह रही थी। जीविकोपार्जन के लिए एक माह से पतरही में एक दुकान पर नौकरी भी कर रही थी। एक माह से पति से भी उसके संबंध अच्छे हो गए थे। उसका पति विगत शुक्रवार को उससे मिलने आया था और एक दिन रहकर शनिवार को गया।

सोमवार को उसका प्रेमी भी अलवर से आ धमका। पतरही में उस दुकान पर भी गया जहां वह काम करती थी। रात में प्रेमिका के घर प्रेमी कब आया किसी को पता नहीं। मायके में केवल उसकी मां व छोटी बहन ही रहती हैं। भाई मुंबई तो पिता वाराणसी में रहते हैं। मंगलवार भोर में उसकी मां गीता देवी जगी तो देखा की युवक रस्सी के सहारे रोशनदान से फंदे पर लटका है वहीं ज्योति बगल में चौकी पर मृत पड़ी है। यह दृश्य देख उसके होश उड़ गए। शोर मचाई तो आस पास के लोग इकट्ठा हो गए।

सूचना पर थानाध्यक्ष रमेश कुमार, चौकी इंचार्ज राम बहादुर यादव मौके पर तत्काल पहुंच गए। सीओ गौरव शर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। प्रेमी युवक की पहचान आधारकार्ड के आधार पर हुईं। 
Share:

यूपी कैबिनेट की बैठक में 55 प्रस्तावो को सरकार की मिली मंजूरी,20 नगर निकाय की सीमा में होगा विस्तार

  


लखनऊ/ प्रदेश की योगी सरकार की कैबिनेट ने आज की  बैठक में 55 प्रस्तावों को मंजूरी दी है। कैबिनेट की बैठक में कुल 56 प्रस्ताव आए थे, जिनमें से 55 को मंजूरी दी गई है। 18 नई नगर पंचायत के गठन को मंजूरी देने के साथ 20 नगरीय निकाय के सीमा विस्तार को भी हरी झंडी दी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सम्पन्न कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री सूर्यप्रताप शाही तथा अनिल राजभर ने फैसलों की जानकारी दी। मंत्रियों ने बताया कि प्रदेश सरकार चंहुमुखी विकास को लेकर बेहद गंभीर है। इसी कारण जनता के लिए उपयोगी मामलों को कैबिनेट से पास करवाया जाता है। लोकभवन में कैबिनेट बैठक में 56 में से 55 प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। इनमें 18 नई नगर पंचायत के गठन का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही प्रदेश की 20 नगर निकायों की सीमा का विस्तार होगा। प्रतापगढ़, गोंडा व देवरिया में तीन-तीन, फतेहपुर व गोरखपुर में दो-दो तथा लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, एटा, संतकबीर नगर व आजमगढ़ में एक-एक नई नगर नगर पंचायत बनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई।
प्रतापगढ़ की कटरा गुलाब सिंह बाजार, हीरागंज बाजार व गढ़वारा बाजार, लखीमपुर खीरी की भीरा, बलरामपुर की गैसड़ी, फतेहपुर की धाता व खखरेरू, देवरिया की तरकुलवा, पथरदेवा व बैतालपुर, एटा की मिरहची, गोंडा की तरबगंज, धानेपुर व बेलसर, आजमगढ़ की मार्टिनगंज, संत कबीर नगर की हैसर बाजार तथा गोरखपुर की उरुवा बाजार व घघसरा बाजार को नई नगर पंचायत के रूप में मंजूरी दी गई है। योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी के लिये कंसल्टेंट चयन को मंजूरी दी है। इसके लिए सात नाम के प्रस्ताव आए थे। इसमें डेलॉयट इंडिया का चयन किया गया है। इनको 120 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। यह पांच वर्ष के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार करेगा। कैबिनेट ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लियेश्रम विभाग के नियम में बदलाव किया गया है। अब बॉयलर सेक्शन में दो वर्ष साल की सजा खत्म कर दी गई है। अब उल्लंघन करने वाले को एक लाख रुपया जुर्माना देना पड़ेगा। सौ आकांक्षात्मक विकासखंडों में मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना को मंजूरी। फेलोशिप के लिए 100 शोधकर्ताओं का चयन होगा उन्हें 30000 प्रतिमाह फेलोशिप दी जाएगी। आकांक्षात्मक विकासखंड की समस्याओं के निराकरण, प्राथमिकताओं और डाटा फीडिंग के लिए टैबलेट भी उपलब्ध कराया जाएगा। बुंदेलखंड के 7 जिलों के 47 विकासखंडों में प्राकृतिक खेती को अनुमति। हर विकासखंड में 500 हेक्टेयर के क्लस्टर के रूप में प्राकृतिक खेती की जाएगी। 5 वर्ष में 23500 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 470 क्लस्टर बनाकर यह कार्य संपन्न किया जाएगा। इस पर 68.83 करोड़ रुपये खर्च होगा। पहले चरण में 235 और दूसरे चरण में भी 235 क्लस्टर विकसित किए जाएंगे।
महर्षि सूचना प्रौद्योगिकी विवि लखनऊ के नोएडा परिसर को बंद करना पड़ा था। इससे छात्रों को परेशानी हो रही थी। 9 जून 2014 से नोएडा परिसर के संचालन की अनुमति दी गई। कैबिनेट की बैठक में आज वाणिज्यकर विभाग में समायोजित होने वाले मनोरंजन कर विभाग के अधिकारीयों-कर्मचारियों के सेवा संवर्ग की नियमावली को भी मंजूरी दी गई। इसके साथ ही जिला स्तर पर अनुपयोगी 125 वाहनों के स्थान पर 125 नए वाहन खरीदने के प्रस्ताव भी मंजूरी दी गई। प्रदेश के बुंदेलखंड के विकास को लेकर कई प्रस्तावों को पास किया गया। इनके साथ जिला एवं क्षेत्र पंचायत आकस्मिक व्यय नियमावली 1972 में संशोधन के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। इन सभी प्रस्तावों को हरी झंडी मिली है। 
Share:

तरकुलवा, पथरदेवा और बैतालपुर को नगर पंचायत की मंजूरी

यूपी कैबिनेट की बैठक में देवरिया जिले के तरकुलवा, पथरदेवा और बैतालपुर को नगर पंचायत बनाने की मिली मंजूरी
Share:

सीडीओ ने की समस्त प्रकार के पेंशन, कन्या सुमंगला योजना में प्रगति की समीक्षा

  देवरिया 19 जुलाई। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा आज गूगल मीट के माध्यम से समस्त प्रकार के पेंशन, कन्या सुमंगला योजना में प्रगति की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान पाया गया कि वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत आधार प्रमाणीकरण में विकास खण्ड रूद्रपुर, बैतालपुर, बरहज व भाटपाररानी में आधार की प्रगति सबसे कम है। सभी खण्ड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी (स०क०) को निर्देशित किया गया की प्रतिदिन त्वरित गति से आधार प्रमाणीकरण कराये, तथा प्रगति से प्रत्येक दिवस जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय को अवगत कराए। यह भी निर्देश दिया गया कि लाभार्थी प्रत्येक दशा में अपना आधार प्रमाणीकरण (के०वाई०सी) करा लें अन्यथा पेंशन की धनराशि बाधित हो जायेगी, जिसके लिए लाभार्थी स्वयं जिम्मेदार होगा।
       कन्या सुमंगला योजना योजनान्तर्गत विकास खण्ड भटनी, गौरीबाजार, लार, रामपुर कारखाना व भागलपुर में खण्ड विकास अधिकारी के पोर्टल पर सबसे अधिक आवेदन पत्र लम्बित पाया गया।  मनोज सिंह स०वि०अ० (स०क०) लार,  राकेश यादव स०वि०अ० (स०क०) भटनी में कन्या सुमंगला में प्रगति सबसे कम है, जिन्हें अन्तिम चेतावनी एवं  रामप्रकाश त्रिपाठी स०वि०अ० (स०क०)रामपुर कारखाना को चेतावनी जारी करने हेतु निर्देश दिया गया।
      निराश्रित महिला पेंशन /विधवा पेंशन विधवा पेंशन योजनान्तर्गत विकास खण्ड भटनी व गौरीबाजार में खण्ड विकास अधिकारी के पोर्टल पर सबसे अधिक आवेदन पत्र लम्बित पाया गया। जिन्हें 2 दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिए गये।
 
Share:

160 जन सेवा केंद्र संचालकों की आईडी निरस्त

   
  सरकारी योजनाओं के विस्तार में नहीं ले रहे थे रुचि, नागरिकों को लाभ मिलने में हो रही थी असुविधा

  डीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई



 देवरिया19 जुलाई। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर आयुष्मान भारत पखवाड़ा, लेबर रजिस्ट्रेशन, प्रधानमंत्री श्रम मानधन योजना, किसान मानधन योजना व अन्य योजनाओं के विस्तार में रुचि न लेने पर 160 जनसेवा केंद्रों की आईडी निरस्त कर दी गई है। इन केंद्रों के संचालकों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं के विस्तार में रुचि न लिए जाने के कारण संबंधित ग्राम पंचायतों के लाभार्थी इन योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है।
        
     अपर जिलाधिकारी प्रशासन/ डिस्ट्रिक्ट ई गवर्नेंस सोसायटी के सचिव कुँवर पंकज ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के बाद 160 जनसेवा केंद्र के संचालकों की आईडी को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। कॉमन सर्विस सेंटर से संबंधित अनुबंधित डिस्ट्रिक्ट सर्विस प्रोवाइडर के स्तर से जनपद में नियुक्त/अधिकृत जिला प्रबंधक, सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड देवरिया को इस संबन्ध में आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।
      उन्होंने बताया कि जिन केंद्रों के संचालकों का लॉगिन आईडी निरस्त किया गया है, उनमें ब्लॉक बैतालपुर के ग्राम जमुआ, इजराही माफी, तेन्दुआ, ब्लाक बनकटा के ग्राम पिपरा दखिन पट्टी, इंगुरी सराय, ब्लाक बरहज के ग्राम पचौहा, बरहज, गौरा बरहज, दियोपार वीर सिंहपुर, बडया हारदो, बरांव, ब्लाक भागलपुर के ग्राम पानिका, अरिला, तेलिया अफगान, कटियार, ब्लाक भलुअनी के ग्राम कुसुम्हा, मिसरा खुदिया, तेन्दुआ, ब्लाक भटनी के ग्राम तेघरा, तेनुआ, मगराइच, धनउर, भटनी बाजार, ब्लाक भाटपाररानी के ग्राम छितरौली, भाटपाररानी, ब्लाक सदर के ग्राम डुमरिया, देवरिया, ब्ब्लाक देसही देवरिया के ग्राम भुजौली, ब्लाक गौरी बाजार के ग्राम सुरजपुर, परसिया, कुवर बखरा, उभावोन, गौरी बाजार, ब्लाक लार के ग्राम करजहा, बभनौली बाबू, पैकौली, ग्राम पथरदेवा के ग्राम मलवावार, ब्लाक रामपुर कारखाना के ग्राम कुसमाहा उर्फ बेलवा, चकरवा धूस, रामपुर कारखाना, ब्लाक रुद्रपुर के ग्राम करौता, मनिहारपुर, ब्लाक सलेमपुर के ग्राम सहाला, अहरौली धमउर, पुरैना, कामारिया, गोपालपुर, कोलहुआ, अनुआपार, लोहरा बभनौली, जमुआ 01  तथा जमुआ 2 सम्मिलित है।    

 
Share:

क़ुर्ह परसिया परियोजना के अंतर्गत सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों की वजह से जिओ बैग फटने की कुछ घटनाएं

    देवरिया ।  19 जुलाई। अधिशासी अभियंता (बाढ़) एनके जाडिया ने बताया कि क़ुर्ह परसिया परियोजना के अंतर्गत सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों की वजह से जिओ बैग फटने की कुछ घटनाएं संज्ञान में आई हैं। निर्धारित मानक के अनुसार जिओ बैग को स्थापित करने के पश्चात 30 सेमी की मोटाई से मिट्टी का लेप करना आवश्यक होता है जिससे सूर्य की किरणों से जिओ बैग क्षतिग्रस्त न हो। परियोजना में पिचिंग का कार्य पूर्ण करा दिया गया है और अब पिचिंग को मिट्टी की परत से कवर करने का कार्य कराया जा रहा है। 
      वर्तमान में स्लोप पर लगाये गए कुछ जिओ बैग सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों के कारण क्षतिग्रस्त हुये है, उन्हें बदला जा रहा है और परियोजना में प्रस्तावित स्लोप को मिट्टी से कवर करने के कार्य को भी कराया जा रहा है। ये सभी कार्य 2 दिन के भीतर पूर्ण हो जायेंगे।
 
Share:

जनसुनवाई में अनुपस्थित मिले 3 बीडीओ सीडीओ ने वीडियो कॉलिंग से की उपस्थिति की जांच वेतन आहरण पर लगी रोक, कारण बताओ नोटिस जारी


देवरिया 19 जुलाई। मा० मुख्यमंत्री जी, मुख्य सचिव  एवं जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सभी अधिकारी / कर्मचारी पूर्वान्ह 10.00 से 12.00 बजे तक कार्यालय में बैठकर जनसमस्याओं को सुनते हुए उनका त्वरित निस्तारण करायेंगे /तथा समय-समय पर अधिकारी / कर्मचारियों की कार्यालय में उपस्थिति की भी जॉच कर लिया जाए।
        इसी क्रम आज मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने  पूर्वान्ह 10.25 बजे 05 अधिकारियों के द्वारा वीडियो कालिंग के माध्यम से खण्ड विकास अधिकारियों के ब्लाक पर पहुॅचने एवं जन सुनवाई करने की उपस्थिति की जॉच की, जिसमें खण्ड विकास अधिकारी देसही देवरिया विनय कुमार द्विवेदी,  खण्ड विकास अधिकारी पथरदेवा अनिल कुमार सिंह तथा खण्ड विकास अधिकारी बैतालपुर राजीव गुप्ता अनुपस्थित पाए गए। 03 अनुपस्थित खण्ड विकास अधिकारियों का आज  का वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ की जायेगी।


Share:

एसएचजी से ग्रामीण भारत के विकास में जुड़ रहे हैं नए आयाम: डीएम


 एसएचजी को आरबीआई नॉर्म्स के मुताबिक सहयोग करें बैंक: डीएम

  राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

  देवरिया,  19 जुलाई । राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बैंक शाखा प्रबंधकों का सूक्ष्म वित्त एवं वित्तीय समावेशन विषयक एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित गांधी सभागार में हुआ।

इस अवसर पर बैंकर्स को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में नए आयाम जुड़ रहे हैं। इनसे ग्रामीण भारत की कई समस्याओं का समाधान हो रहा है। रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की मॉनिटरिंग करने एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी मैकेनिज्म बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने जनपद के समस्त बैंकर्स से आरबीआई द्वारा निर्धारित नॉर्म्स के मुताबिक स्वयं सहायत समूहों के खाते खोलने तथा माइक्रोफाइनेंस उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिकता देने को कहा।

मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि जनपद में  कुल 14300 एसएचजी पहले से गठित हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 2521 नए समूहों का गठन होना है, जिनके लिए समूह बचत खाता खोलना होगा। समूहों के लिए 4000 कैश क्रेडिट लिंक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन सभी कार्यों में बैंकर्स के सक्रिय सहयोग की आवश्यकता होगी।

कार्यशाला में एआईआरडी हैदराबाद के एस सुंदरम तथा राजन बाबू ने जनपद के बैंकर्स को स्वयं सहायता समूहों की क्रेडिट लिंकेज, वित्तीय साक्षरता एवं माइक्रोफाइनेंस के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, डीसी मनरेगा बीएस राय, नाबार्ड के डीडीएम संचित सिंह, एलडीएम समेत बड़ी संख्या में बैंकर्स उपस्थित थे।
Share:

रोजगार मेला का आयोजन 21 जुलाई को


देवरिय 19 जुलाई। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी अंजेश सिंह  ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, देवरिया जी०आई०टी०आई० कैम्पस में 21 जुलाई को पूर्वाहन 10:30 बजे से निःशुल्क रोजगार मेला आयोजित है। अभी तक तक निजी क्षेत्र की कम्पनी Bharat havells electronic manpower, pashupatinath biotechnology तथा BRIGHTFUTURE ORGANIC HERBALS AND AYURVEDIC द्वारा प्रतिभाग करने हेतु ऑनलाइन आवेदन किया जा चुका है, जिनके द्वारा विभिन्न पदों पर कैम्पस चयन किया जाएगा। रिक्त पदों हेतु न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कम से कम स्नातक उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 18-35 वर्ष के मध्य निर्धारित की गयी है। कम्पनियों की संख्या में वृद्धि जारी है।
       उपरोक्त योग्यता एवं आयु वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को अपने पंजीयन कार्ड के साथ उक्त रोजगार मेला में साक्षात्कार में भाग ले सकते है। चयनित अभ्यर्थियों का अनुमानित मासिक वेतन रू0 8500-15000 के मध्य है। रोजगार मेला में सम्मिलित होने हेतु कोई मार्ग-व्यय देय नही होगा। विस्तृत जानकारी हेतु इच्छुक अभ्यर्थी इस कार्यालय से सम्पर्क कर सकते है।

Share:

छात्रवृत्ति का डाटा अग्रसारित करने में आ रही सामान्य समस्याओं के निराकरण हेतु बैठक 26 जुलाई को


  देवरिया 19 जुलाई। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने पूर्वदशम छात्रवृत्ति एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति (समूह 1,2,3 व 4 से सम्बन्धित पाठ्यक्रम एवं कक्षा (11-12) योजनान्तर्गत प्रदेश के अन्दर एवं बाहय प्रदेशों में अध्ययनरत उत्तर प्रदेश के मूल निवासी छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने एवं अन्य समस्त कार्यवाही पूर्ण करने के क्रम में अवगत कराया है कि वर्ष 2022-23 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति वितरण हेतु समय-सारिणी निर्गत की गई है। 
      जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि उपरोक्त के दृष्टिगत समस्त प्राचार्य/प्रधानाचार्य/नोडल अधिकारी (छात्रवृत्ति) समस्त महा0 विद्यालय/विद्यालय/तकनीकी संस्थान जारी समय सारिणी में निर्धारित तिथियों के अनुसार कार्यावाही किये जाने तथा छात्र/ छात्राओं के आवेदन में तथा संस्थाओं को छात्रवृत्ति का डाटा अग्रसारित करने में आ रही सामान्य समस्याओं के निराकरण हेतु 26 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे से टाऊन हाल आडिटोरियम देवरिया में आयोजित बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

Share:

पंपिंग सेट से सिंचाई करने पर नहीं लगा है रोक , किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए पंपिंग सेट से कर सकते हैं सिंचाई- डीएम

   


गोरखपुर। गोरखपुर जनपद में बारिश नही हो रहा किसान हाल बेहाल होकर  बोरिंग से सिंचाई कर रहे है लेकिन इस समय अफवाह भी फैली हैं कि बोरिंग से सिंचाई पर प्रशासन ने रोक लगा दिया है । लेकिन प्रशासन ने साफ कहा है कि यह शरारत है और यह किसी द्वारा फैलाई गई सिर्फ अफवाह हैं ट्यूबवेल या पंपिंग सेट से सिंचाई करने के लिए किसी प्रकार का रोक नहीं लगाया गया है
 किसान अपनी बोरिंग या ट्यूबवेल से जरूरत के हिसाब से बेहिचक सिंचाई कर सकते हैं कोई रोक टोक नहीं है । कई साल बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि जिले में धान की नर्सरी गिराने से लेकर रोपाई तक के लिए किसानों को पंपिंग सेट से सिंचाई करना पड़ रहा ।
खेत जुताई के समय ही कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई । बारिश नहीं होने से किसानों के धान की फसल खेत में ही सूख रही है । खेतों में दरारें तक पड़ गई हैं । धान की फसल को बचाने के लिए किसान अपने निजी , प्राइवेट बोरिंग या ट्यूबवेल से खेतों में सिंचाई कर रहे हैं ।
इस बीच जिले में जल स्तर के गिरने व पंपिंग सेंट या ट्यूबवेल से सिंचाई से मना करने को लेकर अफवाह तेजी से फैली हैं । जिले का जल स्तर पहले की तरह बना हुआ है भूमिगत जल स्तर कम नहीं हुआ है । पंपिंग सेट से सिंचाई करने को लेकर कोई रोक नहीं लगाई गई है । जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश ने बताया कि जिले में जल स्तर कम होने व पंपिंग सेंट से सिंचाई पर रोक लगाने का आदेश नहीं है । अफवाहों पर ध्यान ना दें और बेवजह पानी को बर्बाद ना करें जितना आवश्यकता हो उतना ही पानी उपयोग में लें।
Share:

सदर तहसील के 14 थानों पर रोस्टर के अनुसार न्यायिक अधिकारी रहेंगे मौजूद- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट





जनता की समस्याओं का समाधान थाने पर प्रतिदिन न्यायिक  अधिकारी करेंगे न्याय- एसडीएम सदर



गोरखपुर। शासन  की प्राथमिकता है कि आम जनमानस की समस्याओं का समाधान गुणवत्ता युक्त त्वरित गति से निस्तारण हो जनता को इधर-उधर  आफिस का चक्कर न लगाना पड़े जनता की समस्याओं के निदान का अच्छा माध्यम बन कर उनके घर के नजदीक  थानों पर पहुंचकर उनके समस्याओं का निदान करें। जनता की समस्याओं को त्वरित निस्तारण करने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर कुलदीप मीना सदर तहसील के न्यायिक अधिकारियों को रोस्टर के अनुसार थानों पर 9 बजे से 11 बजे तक थानों पर पहुंचकर जनता की समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश दिए हैं जिसके अनुपालन में सदर तहसीलदार तिवारीपुर थाना व अन्य नायब तहसीलदार अन्य थानों पर पहुंचकर जनता की समस्याओं को सुना जिन थानों पर जमीनी विवाद जैसे मामले आये थे वहा पुलिस व राजस्व की  टीमें गठित कर मौके पर भेज कर  समस्याओं का निराकरण करवाया गया।  ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर कुलदीप मीना की इस पहल से आम जनता को अपने घर के नजदीकी थानों पर समस्याओं का निराकरण हो सकेगा जनता को इधर-उधर ऑफिसों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर कुलदीप मीना ने सदर तहसील के अंतर्गत पड़ने वाले 14 थानों के अंतर्गत ग्राम वासियों से कहा है कि वह  तहसील में अधिकारियों के यहा  चक्कर ना लगाएं उनके समस्याओं का समाधान तहसील के अधिकारीगण उनके नजदीकी थाने पर पहुंचकर उनके समस्याओं का निराकरण करने का कार्य करेंगे अगर न्यायिक अधिकारीगण उनकी समस्याओं का निराकरण करने में असमर्थ हैं तभी वह अन्य उच्च अधिकारियों के कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या से अवगत कराएं और वेवजह अफसरों के आफिस का चक्कर लगाने से बचें उनके समस्याओं का निदान करने के लिए थाने पर न्यायिक अधिकारी पहुंचकर समस्याओं का निदान करेंगे।रोस्टर के अनुसार तहसीलदार सदर वीरेंद्र कुमार गुप्ता तिवारीपुर थाना सोमवार मंगलवार राजघाट थाना बुधवार बृहस्पतिवार गोरखनाथ थाना शुक्रवार शनिवार
विकास कुमार नायब तहसीलदार थाना राजघाट शुक्रवार शनिवार थाना कोतवाली बुधवार बृहस्पतिवार थाना कैंट शुक्रवार शनिवार वशिष्ठ कुमार वर्मा थाना बेलीपार सोमवार मंगलवार शाहपुर थाना बुधवार बृहस्पतिवार खोराबार थाना शुक्रवार शनिवार देवेंद्र यादव नायब तहसीलदार थाना गुलरिया प्रतिदिन अरविंद पांडेय नायब तहसीलदार थाना पिपराइच प्रतिदिन प्रमोद कुमार श्रीवास्तव नायब तहसीलदार पीपीगंज सोमवार मंगलवार चिलुआताल थाना बुधवार बृहस्पतिवार शुक्रवार शनिवार को थाना प्रभारी के साथ बैठेंगे आए हुए फरियादियों की समस्याओं का निराकरण थाने पर ही निस्तारित करने का कार्य करेंगे जिससे फरियादी बेवजह उच्च अधिकारियों के यहां चक्कर ना लगाए और उनके समस्याओं का निदान उनके थाने पर ही किया जायेगा।
Share:
जिसका डर था वही हुआ: सरकारी कमेटी के नाम पर किसानों की आंख में धूल झोंकने की कोशिश--योगेन्द्र यादव

प्रधानमंत्री ने 19 नवंबर को तीन काले कानून रद्द करते वक्त अपनी घोषणा में जिस कमेटी का वायदा किया था आखिर उसकी घोषणा हो गई है। 12 जुलाई को सरकार द्वारा बनाई गई इस समिति का नोटिफिकेशन आज सार्वजनिक हो गया है।

संयुक्त किसान मोर्चा ने शुरू से ही इस कमेटी को लेकर अपने संदेह सार्वजनिक किए हैं:
इस कमेटी के अध्यक्ष और सदस्य कौन होंगे? कहीं इसमें सरकार का बोलबाला तो नहीं रहेगा?
इसमें संयुक्त किसान मोर्चा को के अलावा अन्य किन किसान संगठनों को बुलाया जाएगा? कहीं सरकार अपने पिठ्ठुओं से तो इसे नहीं भर देगी?
इस कमेटी का एजेंडा क्या होगा? क्या इसमें एमएसपी को कानूनी दर्जा देने पर विचार भी होगा? या कि इसे बातचीत से भी बाहर रखा जाएगा?

कमेटी के सरकारी नोटिफिकेशन से यह स्पष्ट है कि इस बारे में संयुक्त किसान मोर्चा के सभी संदेह सच निकले है:

१. कमेटी के अध्यक्ष पूर्व कृषि सचिव संजय अग्रवाल हैं जिन्होंने तीनों किसान विरोधी कानून बनाए और आखिर तक उनकी हिमायत की। उनके साथ नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद हैं जिन्होंने इन तीनों कानूनों को ड्राफ्ट किया था।
२.कमेटी में संयुक्त किसान मोर्चा के 3 प्रतिनिधियों के लिए जगह छोड़ी गई है। लेकिन बाकी स्थानों में किसान नेताओं के नाम पर सरकार ने अपने 5 वफादार लोगों को ठूंस लिया है जिन सबने खुलकर तीनों किसान विरोधी कानूनों की वकालत की थी। यह सब लोग या तो सीधे बीजेपी आरएसएस से जुड़े हैं या उनकी नीति की हिमायत करते हैं।
 • कृष्णा वीर चौधरी, भारतीय कृषक समाज से जुड़े हैं और बीजेपी ज्वाइन कर चुके हैं 
 • प्रमोद कुमार चौधरी, RSS से जुड़े भारतीय किसान संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
 • गुणी प्रकाश, भूपेंद्र मान के किसान संगठन के हरियाणा अध्यक्ष
 • सैयद पाशा पटेल, महाराष्ट्र से बीजेपी के एमएलसी रह चुके हैं 
 • गुणवंत पाटिल, शेतकरी संगठन से जुड़े, डब्ल्यूटीओ के हिमायती और भारतीय स्वतंत्र पक्ष पार्टी के जनरल सेक्रेटरी।
यह पांचो लोग तीनों किसान विरोधी कानूनों के पक्ष में खुलकर बोले थे।

3. कमेटी के एजेंडा में एमएसपी पर कानून बनाने का जिक्र तक नहीं है। यानी कि यह प्रश्न कमेटी के सामने रखा ही नहीं जाएगा। एजेंडा में कुछ ऐसे आइटम डाले गए हैं जिन पर सरकार की कमेटी पहले से बनी हुई है। और एक ऐसा आइटम डाला गया है जिसके जरिए सरकार पिछले दरवाजे से वापस तीन काले कानूनों को लाने की कोशिश कर सकती है।

संयुक्त किसान मोर्चा ने 3 जुलाई की राष्ट्रीय बैठक फैसला लिया था कमेटी का पूरा ब्यौरा मिलने से पहले उसमें शामिल होने का सवाल ही नहीं होता। अब इस पर अंतिम निर्णय मोर्चे को ही करना है। लेकिन मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि ऐसी कमेटी में जाने का कोई अर्थ नहीं है। हमे इस कमेटी का भंडाफोड़ करना चाहिए।
Share:

अब बच्चों को पढ़ाना छोड़ कांवड़ियों के पैर दबाएंगे शिक्षक; खण्ड शिक्षा अधिकारी का अजीबो-गरीब फरमान जारी…चतुरानन ओझा



लखीमपुर खीरी/यूपी; एक तरफ जहां प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी की बात कही जाती है वहीं शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी प्रदेश की शिक्षा तंत्र का मजाक बना रहे हैं. लखीमपुर खीरी से सामने आई यह खबर निश्चित रूप से शिक्षा विभाग के अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है.
यूपी के लखीमपुर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, लखीमपुर खीरी जिले के खंड शिक्षा अधिकारी ने प्राइमरी शिक्षकों के लिए एक अजीबो गरीब फरमान जारी कर दिया है. अब जिले में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पढ़ाने का काम छोड़कर, कांवड़ियों के पैर दबाने और उनकी सेवा करने का काम करेंगे.
हालांकि, लखीमपुर जिले के खंड शिक्षा अधिकारी ने यह फरमान सप्ताह में केवल सोमवार के दिन ही लागू करने के आदेश दिए हैं, लेकिन इस फरमान से ऐसा लगता है कि कांवड़ियों से ज्यादा खण्ड शिक्षा अधिकारी भक्ति में लीन है. खंड शिक्षा अधिकारी का यह फरमान जिले के तमाम सरकारी शिक्षकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और इसके अनुपालन की तैयारियों में भी कई शिक्षक जुट गए थे.
हालांकि, इसे लेकर विवाद ने जब तूल पकड़ा तो खण्ड शिक्षा अधिकारी ने सफाई देते हुए कहा कि यह फरमान शिक्षकों पर जबरन नहीं थोपा जा रहा. जिस शिक्षक की ऐसी इच्छा हो कि वह कांवड़ियों की सेवा करना चाहता है तो वह सोमवार के दिन उनके पैर दबाकर उनकी सेवा कर सकता है. बीएसए के फरमान के मुताबिक सोमवार के दिन जिले के किसी भी सरकारी स्कूल में पढ़ाई नहीं होगी।

बहरहाल, एक तरफ जहां प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी की बात कही जाती है वहीं शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी प्रदेश की शिक्षा तंत्र का मजाक बना रहे हैं. लखीमपुर खीरी से सामने आई यह खबर निश्चित रूप से शिक्षा विभाग के अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है. आखिर कोई शिक्षक छात्रों के भविष्य के साथ ऐसी लापरवाही कैसे कर सकता है?
Share:

डकैती की योजना बनाते 5 शातिर बदमाश गिरफ्तार



जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर जितेन्द्र दूबे के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस, स्वाट टीम व सर्विलांस टीम नखास तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी समय सूचना मिली कि कुछ बदमाश लूटपाट जैसी बड़ी घटना को करने के लिये सद्भावना पुल के नीचे बैठकर योजना बना रहे हैं।
इस पर गम्भीर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर 5 लोगों को पकड़ लिया जिनके कब्जे से दो तमंचा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर व तीन चाकू बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर सभी को चालान न्यायालय भेज दिया गया। पकड़े गये लोगों में सलीम पुत्र जमील निवासी नाव घाट जफराबाद थाना जफराबाद (हिस्ट्रीशीटर), अजय निषाद उर्फ जैस्टिक पुत्र मेवा लाल निवासी जोगियापुर थाना शहर कोतवाली, जिलाजीत कुमार पुत्र स्व. रामानन्द निवासी खैरूद्दीनपुर थाना पवई जिला आजमगढ़, सत्यदेव गौतम पुत्र स्व. रामपलट गौतम निवासी चक ब्राम्हणी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ एवं नरेन्द्र यादव उर्फ सोनू पुत्र स्व. श्याम बहादुर यादव निवासी सरायपुल थाना पवई जिला आजमगढ़ हैं। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह, उपनिरीक्षक आदेश त्यागी प्रभारी स्वाट मय टीम, उपनिरीक्षक रामजनम यादव प्रभारी सर्विलांस मय टीम, रोहित मिश्रा चौकी प्रभारी सरायपोख्ता, अरविन्द यादव चौकी प्रभारी राज कालेज, मुख्य आरक्षी संदीप सिंह, विनय सिंह, अमित राय, विक्रम सिंह, आदित्य सोनकर, आरक्षी अजय कुमार, भानु प्रताप सिंह, अमित यादव, विनोद यादव, मेजर सिंह, धीरज मौर्या, मुख्य आरक्षी सत्य प्रकाश यादव, आरक्षी शैलेश यादव, जितेन्द्र प्रताप सिंह शामिल रहे। 
Share:

डीएम एसपी ने किया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा


 जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अजय साहनी द्वारा संयुक्त रुप से श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर जनपद में स्थित त्रिलोचन महादेव मन्दिर जलालपुर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था व श्रद्धालुओं हेतु किये गये व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मंदिर पर शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगे पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने मंदिर के प्रांगण की नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए और उप जिलाधिकारी माज अख्तर को निर्देशित किया कि त्यौहार के दृष्टिगत मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय और बिजली, पानी, मोबाइल शौचालय की समस्या न होने पाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

जिलाधिकारी ने प्लास्टिक के प्रतिबंधित के दृष्टिगत उपयोग न किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना के गाइडलाइन का पालन अवश्य किया। जिलाधिकारी द्वारा मंदिर परिसर में बने तालाब का भी जायजा लिया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा की तालाब की साफ-सफाई की विशेष ध्यान रखा जाए, तालाब के जल की शुद्धता बनी रहे और तालाब में किसी प्रकार की गंदगी न होने पाए। जिलाधिकारी ने कहा मंदिर के आने जाने वाले मार्ग कि बैरिकेडिंग कर दी जाए जिसमें श्रद्धालुओ को एक तरफ आने एवं एक तरफ जाने में सुविधा हो और किसी प्रकार की समस्या न हो। 
Share:

जिला बदर आरोपी तमंचा के साथ गिरफ्तार



जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली पुलिस ने जिला बदर आरोपी को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एसआइ राजेश कुमार सिंह व उनके हमराहियों ने आरोपित जय शंकर बिंद निवासी राजगढ़ को रविवार को बरहता मार्ग से पकड़ा। तलाशी में उसके पास से तमंचा व कारतूस मिला। आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित का चालान कर दिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के कारण जिला मजिस्ट्रेट ने जय शंकर बिंद को जिला बदर किया है, किंतु वह चोरी-छिपे रह रहा था। 
Share:

Featured Post

ईसीसी एजुकेटर के द्वितीय चरण में 133 चयनितों को बीएसए ने वितरित किए नियुक्ति पत्र

   देवरिया 12 नवंबर । जनपद में समग्र शिक्षा एवं निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को बढ़ावा देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत ईसीसीई एजुके...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789