Good Daily News...


बुधवार, 20 जुलाई 2022

कलक्ट्रेट परिसर में कोविड वैक्सीन का बूस्टर डोज लगाने के लिए आयोजित हुआ विशेष कैम्प आयोजित कैम्प में वैक्सीनेशन के साथ साथ बनाये जा रहे है आयुष्मान कार्ड


 
  देवरिया 20 जुलाई।  जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर आज कलक्ट्रेट परिसर में कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने के लिये विशेष कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें बडी संख्या में 18 वर्ष से अधिक आयु के अधिवक्ता, कर्मचारी व आम नागरिकों ने बूस्टर डोज लगवाया।
        जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड 19 संक्रमण के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने के लिए अब 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को भी निःशुल्क प्रिकॉशन डोज लगाया जा रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर में लगे कैम्प में लोग स्लॉट बुक कराने के साथ ही आधार कार्ड लेकर सीधे आ सकते हैं। उपलब्धता के आधार पर उन्हें वैक्सीन की बूस्टर डोज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि परिसर में ही आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए भी कैम्प का आयोजन किया गया है। निर्धारित योग्यता पूरी करने वाले नागरिक अपना आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी बनवा सकते हैं।

डीएम ने बताया कि प्रदेश सरकार 30 सितंबर तक समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष टीकाकरण सत्र का आयोजन कर रही है। कोविन पोर्टल पर अपना स्लॉट बुक कर निकटवर्ती स्वास्थ्यकेंद्रों पर अपनी सुविधानुसार निःशुल्क प्रिकॉशन डोज लगवा सकते हैं। उन्होने बताया है कि वैक्सीन की दूसरी डोज प्राप्त होने के छह माह अथवा 26 सप्ताह पूर्ण होने के पश्चात ही प्रिकॉशन डोज लगाई जाएगी। कोविड-19 वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज के लिए पहली एवं दूसरी खुराक में प्रदान की गई वैक्सीन का ही उपयोग किया जाएगा। किसी अन्य वैक्सीन को लगवाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने जनपदवासियों से कोविड टीकाकरण कराने की अपील की।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

सेवा संकल्प अभियान के तहत सोशल सेक्टर की रुद्रपुर में आयोजित हुई शिविर

  *शिविर में 23 दिव्यांगजनों को वितरित किए गए सहायक उपकरण*   देवरिया 29 सितंबर । जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत सोशल ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789