Good Daily News...


बुधवार, 20 जुलाई 2022

सीडीओ ने आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु 156 कैम्पों के सापेक्ष 45 कैम्पों पर वी०एल०ई० अनुपस्थित रहने पर दण्डात्मक कार्यवाही करने का दिया निर्देश


देवरिया  20 जुलाई।  जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु 156 कैम्प लगाये गये थे जिसमें 111 कैम्पों पर ही वी०एल०ई० उपलब्ध रहे, शेष 45 कैम्पों में जहाँ वी०एल०ई० नहीं पहुँचे उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने  लोकेश प्रताप यादव, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, सी०एस०सी० को निर्देशित किया कि जिन वी०एल०ई द्वारा इनमें सहयोग नहीं किया जा रहा है उनकी आई०डी० बन्द करने के लिए पत्र प्रेषित करें। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी / आयुष्मान प्रभारी, देवरिया को निर्देशित किया गया कि जिन 04 ब्लाकों के आरोग्य मित्र के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु उनके नोडल एजेंसी को पत्र भेजा गया है, उनके द्वारा अब तक कार्यवाही न किये जाने के कारण पुनः अनुस्मारक पत्र भिजवाएँ। 
       मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया  है कि समस्त कोटेदारों को अपने तरफ से निर्देशित करें कि वी०एल०ई० के पहुँचने पर सभी अन्त्योदय राशन कार्डधारकों को बुलवाकर आयुष्मान कार्ड बनवायें तथा जहाँ पर वी०एल०ई० नहीं पहुँचे हैं की दशा में संबंधित नजदीक के जन सेवा केन्द्र को बुलाकर शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनवायें।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

केबल खींचते समय बिजली की चपेट में आए किसान की मौत

  *तार टूटने के बाद विभागीय कर्मचारियों को बुलाया गया था, स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया देवरिया। भलुअनी थाना क्षेत्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789