गुरुवार, 21 जुलाई 2022
Home »
» दुग्धेश्वर नाथ मंदिर उपेक्षाओं का शिकार बन चुका है
दुग्धेश्वर नाथ मंदिर उपेक्षाओं का शिकार बन चुका है
रिपोर्ट - विनय कुमार गुप्ता देवरिया। रुद्रपुर स्थित पौराणिक तीर्थ के रूप में विख्यात दुग्धेश्वर मन्दिर आज उपेक्षाओं का शिकार बना हुआ हैं। मन्दिर परिसर के आसपास जलजमाव कीचड़ व्यवस्था की पोल खोलती नजर आ रही हैं। झमाझम बरसात शुरू होते ही मन्दिर परिसर के दक्षिण तरफ घुटने भर पानी लगा है कीचड़ पहचान बन गयी हैं उपेक्षाओं का आलम हैं कि मन्दिर की मुख्य सड़क जलजमाव से सरकारी दावों को मुह चिढ़ा रही हैं। बताते चले कि सरकारी अफसर जिले में जब दाखिला लेते हैं तो बाबा के दरबार मे मत्था टेकना तो नही भूलते लेकिन दरबार के आसपास के दृश्य को सपनो की तरह जरूर भूल जाते है। बताते चलें कि सावन के महीने में बाबा के दरबार में सोमवार और शुक्रवार को भारी भीड़ के साथ प्रतिदिन कांवरियों और दर्शनार्थियों का जमावड़ा लगता है बाबा के दरबार में भजन कीर्तन के साथ साथ बाबा का रुद्राभिषेक और अनुष्ठान कार्यक्रम जी पूरे गति से चल रहा है






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें