मंगलवार, 19 जुलाई 2022
Home »
» यूपी रोडवेज बस में शार्टसर्किट से आग लगाने से मची हड़कंप
यूपी रोडवेज बस में शार्टसर्किट से आग लगाने से मची हड़कंप
गाजीपुर।सैदपुर नगर स्थित तहसील मुख्यालय के सामने मंगलवार की शाम वाराणसी से गाजीपुर जा रही रोडवेज बस के इंजन में शार्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई। जिसके चलते बस में धुआं देख हड़कंप मच गया। यात्री बस रूकवाकर तत्काल नीचे उतर गए। आनन-फानन में चालक ने बस रोका। जब बोनट उठाया तो उसमें आग लग गई थी। जिसके बाद किसी तरह से आग बुझाया गया। घटना के चलते वहां पर सनसनी फैल गई। इस दौरान हाईवे भी काफी देर तक जाम हो गया। कुछ देर बाद फिर से बस को स्टार्ट कर यात्रियों के साथ रवाना कर दिया गया।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें