Good Daily News...


बुधवार, 20 जुलाई 2022

बैंक ऑफ बड़ौदा ने मनाया स्थापना दिवस

 देवरिया। रुद्रपुर बैंक ऑफ बड़ौदा के 115वें स्थापना दिवस के मौके पर रुद्रपुर शाखा में ग्राहक संगोष्ठी आयोजित की जिसमें खाताधारकों और क्षेत्र के कई संगठनों से जुड़े लोगों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा प्राथमिक विद्यालय गाजीपुर भैसही में बच्चों को पाठ्य सामग्री एवम विद्यालय को सीलिंग फैन तथा एक टेबल पंखा दिया गया। 

बुधवार को शाखा प्रबंधक ऋषिकांत त्रिपाठी ने ग्राहकों और खाताधारकों को बैंक की ओर से दी जा रही विभिन्न प्रकार की सेवाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बैंक ऑफ बड़ोदा की स्थापना वर्ष 1908 में महाराज सयाजीराव गायकवाड़ तृतीय ने गुजरात के मांडवी (बड़ौदा) में की थी। बैंक पिछले 115 वर्षों से देश भर में हजारों शाखाओं के माध्यम से ग्राहकों को अनेक प्रकार की सेवाएं दे रहा है। इस अवसर पर कृषि ऋण, पशुपालन ऋण, व्यापार से जुड़े ऋणों के अलावा किसान क्रेडिट कार्ड, मत्स्य पालन, फसली ऋण की विस्तार से जानकारी दी। वहीं, किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ लेने और सरकार की अनुदान वाली योजनाओं के बारे में भी बताया गया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय गाजीपुर भैसही में बच्चों के बीच में केक कटकर स्थापना दिवस मनाया। उसके बाद वहा पर उपस्थित सभी बच्चों को पाठ्य सामग्री का कीट दिया गया। बैंक के तरफ से विद्यालय  के प्रधानाचार्य नीतीश कुमार यादव को 2 सीलिंग फैन तथा 1 टेबल फैन शाखा प्रबंधक के तरफ से दिया गया। 

 उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में उप शाखा प्रबंधक पंकज सिंह, रोकड़ अधिकारी प्रदीप मद्धेशिया, कार्यालय लिपिक पारिजात कुशवाहा, अनूप तिवारी, कार्यालय सहायक विपिन कुमार मल्ल, शिव रजत शर्मा ग्राहक सेवा केंद्र संचालक रामेश्वर विश्वकर्मा, जगन्नाथ विश्वकर्मा, रवि गुप्ता,  विवेक जयसवाल,  ऋषि, अजय कुमार, ने अपना अमूल्य योगदान दिया। उक्त कार्यक्रम में दिनेश प्रकाश विश्वकर्मा,  तारकेश्वर विश्वकर्मा, अमन कुमार विश्वकर्मा,  भानमती, जगन्नाथ यादव,  सीमा,  संगीता, सुरेंद्र, मीना देवी, शकुंतला,  ज्ञानती, संध्या, फुलझड़ी देवी, मंगेश कुमार, रोशन गिरी, छोटू अंसारी,  अमरजीत यादव, शत्रुघ्न, शिवांगी साहनी, प्रमोद पाल, कृष्णानंद, नितेश विश्वकर्मा, करण प्रजापति, किशन प्रजापति, आदि उपस्थित रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

यूपी पुलिस को ही भंग कर देंगे: सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी, जांच के तरीके पर जताई नाराजगी

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की जांच प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कड़ी नाराजगी जताई। एक मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस संजय क...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789