पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपने को एनडीए सरकार ने साकार किया आदिवासी महिला को सर्वोच्च कुर्सी पर बैठाया: जयप्रकाश
विनय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतिनिधि रुद्रपुर देवरिया। भारतीय जनता पार्टी समर्थित राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपती मुर्मू की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया मुह मीठा कराकर एक दूसरे को बधाई दी। देर सांय जीत की खबर मिलते ही बसस्टेसन चौराहे पर कार्यक्रम के संयोजक जिला मंत्री महेश मणि त्रिपाठी,तथा पूर्व मंत्री व बिधायक जयप्रकाश निषाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जीत पर खुशी जाहिर करते हुए मिठाई खिलाकर बधाई दी। मौके पर पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक जयप्रकाश निषाद ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपने को आज भाजपा की नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने साकार किया हैं। आदिवासी महिला को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाकर उन्हें राष्ट्रपति की कुर्सी पर भेजने का कार्य किया है जिसका सपना पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी पहले ही देखा था उनका सपना था की देश में दलित आदिवासी वर्ग को देश मे सम्मान मिले तभी जाकर रामराज्य की परिकल्पना साकार होगा। इस मौके पर महेश मणि त्रिपाठी दिलीप जायसवाल,जितेंद्र गुप्ता, राजीव गुप्ता, भगवान यादव, तेजप्रताप गुप्ता, अरविंद शुक्ल, वीरेंद्र पांडेय, विनोद सोनकर पांचू गुप्ता, ऋषि सिंह, वैभव सिंह, उपस्थित रहे वही राम लक्ष्मण चौराहे पर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती उषा पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर राष्ट्रपति की जीत पर खुशी का इजहार किया खुशी का इजहार करने वालों में गौरी बाजार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्व विजय निषाद पूर्व चैयरमैन छ्ठेलाल निगम, अनिल कुमार पांडेय कमलेश सिंह संगम दुबे आदि भी शामिल रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें