दिल्ली से दिवाली पर घर आया था युवक, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान तोड़ा दम
लार (देवरिया)। लार बाईपास पर बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में घायल 20 वर्षीय अभय कुमार की गुरुवार सुबह नौ बजे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। अभय परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था।
बुधवार सुबह लार बाईपास पर आरा मशीन के पास कार और बाइक की भिड़ंत हो गई थी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए थे। घायलों में अनुज कुमार (20), पुत्र रामसबल प्रसाद और शिवम कुमार (20), पुत्र जवाहर प्रसाद, निवासी हरिजन बस्ती लार शामिल थे। तीसरे घायल अभय कुमार (20), पुत्र संजय प्रसाद, निवासी चौक वार्ड नगर पंचायत लार की हालत गंभीर थी। उसे उपचार के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई।
अभय दिल्ली में इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। दिवाली पर वह अपने घर आया था। हादसे में उसकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें