सीडीओ ने ब्लॉक सदर के ग्राम पंचायत फुलवरिया लक्ष्क्षी एवं मुण्डेरा मे अमृत सरोवर पर चल रहे कार्य का किया निरीक्षण
कम श्रमिक तथा जॉब कार्ड अपडेट नही होने पर ग्राम रोजगार सेवक की संविदा समाप्ति एवं सम्बन्धित तकनीकी सहायक का मानदेय पर रोक
देवरिया 19 जुलाई। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने आज मनरेगा योजनान्तर्गत एरिया आफिसर एप के माध्यम से चल रहे कार्य पर निरीक्षण आख्या अपलोड किये जाने के निर्देश के क्रम में विकास खण्ड सदर के ग्राम पंचायत फुलवरिया लक्ष्क्षी एवं मुण्डेरा मे अमृत सरोवर पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के समय कार्यस्थल पर कुल 55 श्रमिक नियोजित थे जबकि मस्टररोल 18 श्रमिको का ही पाया गया एवं किसी भी जॉब कार्ड का अपडेट नही किया गया था। जिसके लिए मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम अधिकारी सदर को तैनात ग्राम रोजगार सेवक सुनील कुमार की संविदा समाप्त किये जाने की कार्यवाही प्रस्तावित करने एवं सम्बन्धित तकनीकी सहायक का आज का मानदेय अदेय करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत मुण्डेरा में चल रहे अमृत सरोवर कार्य पर स्टेप नहीं बनाये जाने पर सम्बन्धित तकनीकी सहायक का कारण बताओ नोटिस निर्गत करते हुए निर्देश दिये गये कि मानक के अनुसार कार्य कराना सुनिश्चित करें एवं प्रतिदिन चल रहे कार्य का कार्य स्थल पर सी०आई०बी० नही लगाये जाने पर सम्बन्धित से चार गुने की धनराशि वसूल करने के निर्देश दिये गये। श्रमिको के जॉबकार्ड को ग्राम रोजगार सेवक द्वारा अपडेट नहीं किये जाने पर कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ग्राम रोजगार सेवक का मानदेय माह जुलाई 2022 का मानदेय अवरूद्ध करते हुए सभी जॉब कार्ड को अपडेट कराना सुनिश्चित करे । कार्य स्थल पर ही प्राथमिक चिकित्सा हेतु फर्स्ट एड बॉक्स नहीं पाये जाने पर कार्य प्रभारी / सम्बन्धित ग्राम पंचायत सचिव को सचेत करते हुए भविष्य मे इसकी पुनरावृत्ति पाये जानेपर कार्यवाही की जायेगी।
खण्ड विकास अधिकारी / कार्यक्रम अधिकारी देवरिया सदर को निर्देश दिये गये कि श्रमिकों की संख्या को बढाते हुए चयनित समस्त अमृत सरोवर पर 10 अगस्त 2022 के पूर्व कार्य को पूर्ण करते हुए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्थल पर ध्वजारोहण कराना सुनिश्चित करें।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें