जौनपुर। समाजवाद की प्रतिमूर्ति अलका सिंह जी का जनपद जौनपुर के एक प्रतिष्ठित गेस्ट हाउस में जनपद के पत्रकारों ने मनाया जन्म दिवस इस मौके पर जनपद जौनपुर के वरिष्ठ पत्रकार जौनपुर प्रेस क्लब के जिला उपाध्यक्ष आशीष पांडे ने कहा कि अलका जी ने एक अपनी सोच और विचारों को लेकर समाज के पिछड़े तबके की महिलाओं के लिए शासन सत्ता से लेकर सड़क तक संघर्ष करने का काम किया है इतना ही नहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया लखनऊ उत्तर प्रदेश में विभिन्न विभिन्न पदों पर रहकर अपनी एक अनोखी पहचान स्थापित कर रखा है आज उनका जन्म दिवस समाजवाद की प्रतिमूर्ति के रूप में मनाया जा रहा है वह दीर्घायु हो ऐसे ही देश व प्रदेश में अपना कीर्तिमान स्थापित करें और समाज के हर तबके के कल्याण के लिए अपनी सोच नीति व नीयत को आगे बढ़ते रहें इस अवसर पर जनपद के समस्त पत्रकार गण अधिवक्ता समाजसेवी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे
सोमवार, 4 जुलाई 2022
समाजवाद की प्रतिमूर्ति अलका सिंह का मनाया गया जन्मदिवस
जौनपुर। समाजवाद की प्रतिमूर्ति अलका सिंह जी का जनपद जौनपुर के एक प्रतिष्ठित गेस्ट हाउस में जनपद के पत्रकारों ने मनाया जन्म दिवस इस मौके पर जनपद जौनपुर के वरिष्ठ पत्रकार जौनपुर प्रेस क्लब के जिला उपाध्यक्ष आशीष पांडे ने कहा कि अलका जी ने एक अपनी सोच और विचारों को लेकर समाज के पिछड़े तबके की महिलाओं के लिए शासन सत्ता से लेकर सड़क तक संघर्ष करने का काम किया है इतना ही नहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया लखनऊ उत्तर प्रदेश में विभिन्न विभिन्न पदों पर रहकर अपनी एक अनोखी पहचान स्थापित कर रखा है आज उनका जन्म दिवस समाजवाद की प्रतिमूर्ति के रूप में मनाया जा रहा है वह दीर्घायु हो ऐसे ही देश व प्रदेश में अपना कीर्तिमान स्थापित करें और समाज के हर तबके के कल्याण के लिए अपनी सोच नीति व नीयत को आगे बढ़ते रहें इस अवसर पर जनपद के समस्त पत्रकार गण अधिवक्ता समाजसेवी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे
दरवाजे पर बरातियों के स्वागत में खड़े लड़की का चाचा बरातियों द्वारा चलाई गई गोली का हुआ शिकार, मचा हड़कंप
जौनपुर । बक्सा थाना क्षेत्र के एक गाँव में रविवार की रात्रि 10:30 पर आए बरातियों के बीच आपस में हुए झगड़े के दौरान चली तीन राउंड गोली, दरवाजे पर स्वागत के लिए खड़े लड़की के चाचा अवधेश सरोज पुत्र स्वर्गीय मेवालाल सरोज 40 वर्षीय के घर उनके भतीजी की बारात मछलीशहर थाना के रसूरपुर गांव से आई हुई थी वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान बरात दरवाजे पर पहुची ही थी बरातियों के बीच किसी बात को लेकर आपस में जमकर झगड़ा हो गया उसी दौरान बरातियों में ताबड़तोड़ तीन राउंड गोली चली जिसमें स्वागत में दरवाजे पर खड़े लड़की के चाचा के कंधे में एक गोली जा लगी गोली लगते ही लड़की का चाचा अवधेश जमीन पर धड़ाम से ढेर हो गया यह देख बरातियों में भगदड़ मच गयी, गोली घटना के तुरंत बाद लगभग बराती बारात छोड़ हुए रफूचक्कर हो गए। बारात में आए किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चलाई गई गोली का शिकार लड़की का चाचा अवधेश हुआ, जिसे परिजनों द्वारा आनन फानन में घायल अवधेश को लाया गया जिला अस्पताल जहाँ घायल व्यक्ति का चिकित्सक द्वारा इलाज कर छोड़ दिया गया, वही एक तरफ घायल व्यक्ति अवधेश के द्वारा बताया गया है कि उसकी कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही हैं इसी कारण उसे गोलियों का निशाना बनाया गया है, घटना की सूचना पर मौके से पहुँची पुलिस को कारतूस के खोखे भी मिले हैं जिसके अधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं।
रविवार, 3 जुलाई 2022
01 किलो 200 ग्राम गाँजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
जौनपुर । अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोक थाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज जौनपुर के पर्यवेक्षण में थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा पैदल गस्त के दौरान अभियुक्त दीपक शर्मा पुत्र छोटे लाल शर्मा निवासी गुर्दौली थाना खेतासराय जनपद जौनपुर को 01 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ दिनाक 02/07/2022 को समय करीब 18:45 बजे आजाद नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-114/2022 धारा-8/20 NDPS एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
दीपक शर्मा पुत्र छोटेलाल शर्मा निवासी गुर्दौली थाना खेतासराय जनपद जौनपुर
बरामदगी का विवरण-
1.01किलो 200 ग्राम गांजा नाजायज
2. मो0सा0 UP 62 BB 9241
गिरफ्तारी करने वाली टीम के सदस्य-
1. SO यजुवेंद्र कुमार सिंह थाना खेतासराय जौनपुर।
2.उ0नि0 हरिशंकर यादव थाना खेतासराय जौनपुर।
3.हे0का0 अन्नत कुमार यादव थाना खेतासराय जौनपुर।
4.का0 कैलाश यादव थाना खेतासराय जौनपुर।
5.का0 अवनीश कुमार पटेल थाना खेतासराय जौनपुर
नहीं होगा अब पत्रकारों का उत्पीड़न -कमल पटेल
लिफ्ट देने के बहाने से सुनसान स्थान पर दरिंदों ने महिला से किया रात भर गैंगरेप
सहारा इंडिया के,निवेशकों को ब्याज सहित भुगतान की चर्चा
हिन्दू समाज के जागरूक होने से बौखला गयी हैं विरोधी ताकते--: नीरज शाही
पीएम मोदी के ब्यान पर होगी लोगों की निगाहें बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का दूसरा दिन आज

बीजेपी के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पार्टी के लिए राजनीतिक प्रस्ताव पेश करेंगे. इस प्रस्ताव का समर्थन भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों द्वारा समर्थन किया जाएगा. सूत्रों ने बताया कि असम के मुख्यमंत्री और नॉर्थ-ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (NEDA) हिमंत बिस्वा सरमा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई राजनीतिक प्रस्ताव पर बोलेंगे.
जानकारी के मुताबिक राजनीतिक प्रस्ताव एक विजन डॉक्यूमेंट है, जिसे आज पारित किया जाएगा. साथ ही कई राज्यों में राजनीतिक हिंसा और सरकार की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयासों में विपक्षी दलों के बड़े एजेंडे और इसे कैसे दूर किया जाए, इस पर भी चर्चा होने की उम्मीद है.
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का केंद्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने पार्टी कैडर के लिए दिया जाने वाला भाषण होगा. अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करने के साथ-साथ जमीनी स्तर से जुड़े रहने के बारे में सुझाव दे सकते हैं.
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन के बाद प्रधानमंत्री मोदी परेड ग्राउंड में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जहां 35000 से अधिक लोगों के मौजूद रहने की उम्मीद है.
बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, स्मृति ईरानी समेत सभी दिग्गज नेता मौजूद हैं. भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि बैठक के एजेंडे में पार्टी का विस्तार, 2024 का आम चुनाव और पार्टी की नई नीतियों पर चर्चा करना शामिल है. इसके साथ ही ये भी चर्चा होगी कि ऐसे कौन से क्षेत्र हैं पार्टी के अधिक कार्यकर्ताओं को शामिल किए जाने की जरूरत है।
सज्जन गुप्त बने असिस्टेंट प्रोफेसर लोगो ने दिया बधाई
जनपद न्यायालय में आर्बिटेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु किया गया विशेष लोक अदालत का आयोजन, किया गया 14 वादों का निस्तारण
बीजेपी सांसद और न्यूज़ एंकर के खिलाफ FIR जयपुर मे दर्ज
शादी की खुशियां एक दिन पहले मातम में बदल गई
समाजवादी पार्टी मे हाहाकार ,हार के सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सभी इकाइयों को भंग कर दिया है
आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत
जौनपुर ।बरसठी थाना क्षेत्र के भटकैया गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि राजकुमारी देवी पत्नी शमरनाथ यादव सुबह हो रही तेज वर्षा के दौरान अपनी गाय बांधने के लिए घर से बाहर निकली तभी तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिसके चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गई और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर बरसठी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बछड़े को बचाने युवक आग में कूदा, झुलसा
जौनपुर।केराकत तहसील क्षेत्र के सेनापुर गांव में बीती रात मड़हे में आग लगाने से लगभग चार कुंतल गेंहू ,भूसा जलकर खाक हो गया साथ ही आग की चपेट में आने से बछड़ा व युवक भी झुलस गया। भीमसेन पुत्र संतलाल रोज की भांति सोने से पहले मडहे में बधी गाय को मच्छर से बचने के लिये दफती का गत्ता जलाकर सो गये आधी रात बीत जाने के बाद अचानक गत्ते में लगी आग की चिंगारी निकलने से आग लग गई।जब तक परिजनों की नींद खुलती तक तक आग विकराल रूप धारण कर लिया। मडहे बधे बछड़े की आवाज सुन भीमसेन ने अपनी जान की परवाह न करते हुए मड़हे में घुस कर बछड़े को बचाने में सफल रहा लेकिन आग की लपटे इतनी विकराल थी कि भीमसेन व बछड़ा आग चपेट में आ गये परिजनों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुन आस पास के लोगो की भीड़ जब तक इकठ्ठा होती तब तक मडहा व उसमे रखा समान जलकर राख हो गया। सुबह लगभग 8 बजे हल्का नेखपाल को फोन कर सूचित करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल बंद था तत्पश्चात् उपजिलाधिकारी को फोन किया गया लगभग 4 बार फोन करने के बाद भी फोन नहीं उठा तो थक हारकर जिलाधिकारी को फोन कर मामले से अवगत कराया गया।जिलाधिकारी के मामले को संज्ञान में लेते ही तहसील प्रशासन में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया आनन फानन में जिम्मेदार अधिकारियो ने मामले को संज्ञान में लेते हुए प्राथमिक उपचार हेतु वेक्सीनेटर संदीप दीक्षित मौके पर भेज बछड़े का इलाज कराया गया मामले की जानकारी होने के बाद हल्का नेखपाल ब्रमहनाथ कौशिक ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। भीमसेन की हालत देख 108 पर फोन कर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केराकत भिजवाया गया जहा से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिये जिला चिकित्सालय भेजा गया।भीमसेन ने जो मानवता की मिसाल पेश की है उसकी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप पुलिस जांच में जुटी
जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गाँव की 14 वर्षीय किशोरी ने गाँव के ही एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता थाने में पहुंच न्याय की गुहार लगाई ।पीड़िता ने बताया की देर शाम शौच करने बगल के खेत में गई थी। कि पहले से ही घात लगाए गाँव का एक युवक पकड़ लिया व जमीन पर पटककर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा, किशोरी के चीखने चिल्लाने पर परिजनों व अन्य लोगो को आता देख घबराहट में युवक अपना मोबाइल,चप्पल व शर्ट छोड़कर भाग निकला पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती बताई व कोतवाली पर आकर प्रार्थना पत्र दिया।पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में लगी।
थाना सुरेरी पुलिस द्वारा बलात्कार के मुकदमें में वांछित अभियुक्तों को धर दबोचा
जौनपुर ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों तथा वाँछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 शैलेन्द्र कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ अशोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में थाना सुरेरी जौनपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 78/22 धारा 376/506 भादवि मे वांछित अभियुक्त 1. इमरान उर्फ बदई पुत्र मजीबुद्दीन उर्फ मजनू निवासी सुरेरी थाना सुरेरी जनपद जौनपुर उम्र करीब 23 वर्ष को आज दिनांक 02.07.2022 को समय 06.30 बजे सुबह कोठियाबारी तिराहा से गिरफ्तार कर चालान सम्बंधित माननीय न्यायालय किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. इमरान उर्फ बदई पुत्र मजीबुद्दीन उर्फ मजनू निवासी सुरेरी थाना सुरेरी जनपद जौनपुर
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 78/22 धारा 376/506 भा.द.वि. थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी टीम-
1. थानाध्यक्ष श्री श्रीप्रकाश राय थानाध्यक्ष सुरेरी जनपद जौनपुर।
2.का0 सत्येन्द्र कुमार यादव सुरेरी जनपद जौनपुर।
3. का0 सुनील कुमार मद्धेशिया सुरेरी जनपद जौनपुर।
4. हे0का0 अनिल सिंह (चालक) सुरेरी जनपद जौनपुर।
विद्युत विभाग के चार अफसरों का वेतन जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा काट दिया
जौनपुर । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में प्रेक्षागृह में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए प्रकरणों को निस्तारित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अनुपस्थित होने वाले विद्युत विभाग के अधि0अभियन्ता प्रथम अनिल कुमार सिंह, द्वितीय गोपाल सिंह, तृतीय नजब अहमद, चतुर्थ हरीश प्रजापति का 01 दिन का वेतन बाधित करते हुए स्पस्टीकरण देने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का रजिस्टर अवश्य लेकर आये। उन्होंने कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाये। जिलाधिकारी द्वारा शिकायतकर्ताओ से फोन पर वार्ता कर जानकारी ली कि निस्तारित शिकायतों से संतुष्ट है कि नही। 83 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 16 प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान 07 टीमे मौके पर भेजकर प्रकरणों का निस्तारण करने का निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया। मुख्य विद्युत विभाग के चार अफसरों का वेतन कटा
शनिवार, 2 जुलाई 2022
खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्रीजल भराव वाले मोहल्ले का किया निरीक्षण
राज्यमंत्री ने कहा बरसात के मौसम को देखते हुए नगर छोटे बड़े सभी नाला व नालियों शीध्र सफाई करने के साथ साथ सफाई व्यवस्था का निर्देश दिया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष दक्षिणी अमित श्रीवास्तव , परविन्द चौहान , आनन्द मोहन श्रीवास्तव , अतुल पांडेय , सचिन पांडेय ,विक्रम गुप्ता, राजेश कन्नौजिया , अभिषेक श्रीवास्तव ,श्रीकांत सिंह सोलंकी व अन्य प्रमुख कायकर्ता गण मौजूद रहे।
उक्त आशय की जानकारी राज्यमन्त्री स्वतंत्र प्राभार के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव 'सभासद ' ने दी।
विधायक/पूर्व राज्यमंत्री ने किया वृक्षारोपण
देवरिया। रुद्रपुर के क्षेत्रीय विधायक/पूर्व मंत्री जयप्रकाश निषाद ने शनिवार को पचलड़ी डीह चौराहे से पलिया मार्ग पर वृक्षारोपण किया । विधायक श्री निषाद ने कहा कि स्वस्थ जीवन और पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण जरूरी हैं, सरकार बड़े पैमाने पर पहली जुलाई से वृक्षारोपण का अभियान शुरू
किया है। आम नागरिकों को भी इस अभियान में बढ़- चढ़ कर हिस्सा लेने की जरूरत है। बदलते पर्यावरण और शहरी करण के दौर में पेड़ कट रहे है ऐसे में वृक्ष लगाकर उसकी पूर्ति की जा सकती हैं।श्री निषाद ने कहा कि आज प्रदूषण बढ़ता जा रहा हैं जिससे पूरा विश्व प्रभावित हैं हम सभी को भी इसकी चिंता करनी चाहिए अपने आसपास स्थान पर वृक्ष लगाकर नेक कार्य करना चाहिये जिससे पर्यावरण सुरक्षित रह सके। इस अवसर पर डीएफओ जगदीश आर्य ,एसडीओ अनुज कुमार त्रिपाठी, एकौना थाना प्रभारी तथा प्रधानाचार्य ग्रिश नारायण सिंह, पकड़ी मण्डल अध्यक्ष कमलेश सिंह, राम सन्तोष शुक्ला मण्डल अध्यक्ष, ग्राम प्रधान अनुरुद्ध चौधरी, दिवाकर, नवनीत राय आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
टीकाकरण एवं कृमि मुक्ति शिविर का आयोजन
जिहादियों को गिरफ्तार कर तत्काल फांसी दी जायः अजय पाण्डेय
जौनपुर। उदयपुर (राजस्थान) में जिहादियों द्वारा हिन्दू दुकानदार कन्हैया लाल की की गयी निर्मम हत्या के विरोध में अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल संस्थापक डा. प्रवीण भाई तोगड़िया के आह्वान पर जनपद में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को देश के प्रधानमंत्री के नाम सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी मनीष वर्मा को सौंपा। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुये परिषद के जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय ने कहा कि विगत दिनों में हिन्दुओं की निर्मम हत्या का सिलसिला जारी है।
देश के अन्दर घटित हो रही लगातार जिहादी आतंकी घटनाओं से देश आहत है। कभी नूपुर शर्मा के बहाने पत्थरबाजी कर देश की सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है तो कभी निर्दोष हिन्दुओं की निर्मम हत्या करना देश की सुरक्षा व्यवस्था को खुलेआम चुनौती दी जा रही है। कश्मीर घाटी में हो रही हिन्दुओं की लगातार हत्या से वहां के हिन्दुओं का पलायन हो रहा है। ऐसे घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर फास्ट कोर्ट के माध्यम से एक माह के अन्दर फांसी की सजा दी जाय, ऐसा भारत सरकार से मांग है। श्री पाण्डेय ने कहा कि कन्हैया लाल के परिवार को 31 लाख रूपये का मुआवजा देने के साथ परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी पर रखा जाय। इसी क्रम में श्री पाण्डेय ने आगे कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार इस्लामिक जिहादी आतंकवाद के विरूद्ध इसराइल की भांति युद्ध की घोषणा कर इनका सफाया करे। इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष चन्दन तिवारी, अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के विभाग महामंत्री चन्द्र प्रकाश तिवारी, जिला महामंत्री पवन राय, राकेश श्रीवास्तव, अरविन्द योगी, अंकित गुप्ता, राकेश मौर्य, अवधेश बरनवाल, रामजी, नागेन्द्र सिंह, जितेन्द्र बहादुर सिंह, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव एडवोकेट, रामजी सोनी, सचिन श्रीवास्तव, रमेश मिश्र, विवेक गुप्ता, अशोक मिश्रा, अमित उपाध्याय, रविशंकर, विनय कुमार, संतोष सोनकर सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सिविल सर्विसेज की परीक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए हस्तक्षेप ज्ञान कोष है
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सहारा अखबार के एडिटर इन चीफ/ सीईओ उपेन्द्र राय ने हस्तक्षेप में अपने लेखों को एक किताब का स्वरूप दिया है। इस किताब का नाम भी हस्तक्षेप है। उपेन्द्र राय के लेखों के दायरा व्यापक है। राजनीति , विदेश नीति, सामाजिक मसलों से लेकर अर्थव्यवस्था पर उन्होने कलम चलायी है और अपने समय के हर महत्वपूर्ण विषय पर उनकी नजर है। हिंदी के बौद्धिक जगत में हस्तक्षेप का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। एक ही विषय से जुड़े विभिन्न आयामों पर तरह-तरह के दृष्टिकोणों को जगह देने का काम यह परिशिष्ट करीब तीन दशकों से कर रहा है। एक ही विषय पर विपरीत दृष्टिकोणों को भी यहां जगह मिलती है। सिविल सर्विसेज की परीक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए हस्तक्षेप ज्ञान कोष है, तो विचारों की विविधता की पड़ताल भी हस्तक्षेप के जरिए की जा सकती है।
नए बदलाव से लौटेगा पुराना भरोसा –(पेज नंबर 29) इस लेख में उपेन्द्र राय स्टार्ट अप कारोबारों से जुड़ी कुछ तल्ख सच्चाईयां विश्लेषित करते हैं। इस लेख में उन परेशानियों को रेखांकित किया गया है। वह इसी लेख में लिखते हैं, उदारीकरण 1992 में शुरू हुआ था और पिछले 27 साल की उपलब्धि यह है कि हमारी प्रति व्यक्ति आय चार गुना हुई है। वैचारिक लेखन में संतुलन बनाए रखना जरूरी है पर यह मुश्किल काम होता है। सीईओ उपेंद्र राय का हस्तक्षेप संतुलन को बनाये रखता है। अतिरेक से बचता है।
जम्हूरियत में अराजकता की इजाजत नहीं– पेज नंबर 120 में श्री राय जो रेखांकित करते हैं, वह हमारे वक्त के लिए बहुत महत्वपूर्ण ताकीद है। वह लिखते हैं-लोकतंत्र अगर विरोध का अवसर देता है, तो विरोध के विरोध में खड़े होने का अधिकार भी देता है। इधऱ लोकतांत्रिक संवाद की गुंजाईश लगातार संकुचित हुई है। जो हमारे साथ नहीं है, वह देशद्रोही है या पूंजीपतियों का कीड़ा-इस किस्म की वैचारिक असहिष्णुता लगातार दिखाई दे रही है। टीवी चैनलों की डिबेट से लेकर कई किस्म के लेखन तक। लोकतंत्र में असहमति के अधिकार के साथ सुनने का धैर्य विकसित करना होता है।
हर हाल में रोके जाएं ऐसे हिंसक उन्माद-पेज 166 – इस लेख में उपेन्द्र जी ने बहुत सार्थक और सटीक तरीके से महात्मा गांधी के एक लेख की याद कराते हैं- लोकशाही बनाम भीड़शाही।
यह लेख 1920 में यंग इंडिया में बापू ने लिखा था। 29 फरवरी, 2020 को प्रकाशित अपने लेख में श्री राय बापू के सौ साल पुराने लेख की याद करते हैं उस वक्त, जब लोकशाही और भीड़शाही का फर्क कई बार मिटा हुआ दिखता है। कुछ लोग अपनी मन मरजी से हाई वे रोक देते हैं, सड़कें रोक देते हैं। एहतियात से दूर होगा
कोरोना का रोना-पेज 176 – इस खास लेख में उपेंद्र राय लिखते हैं कि सवाल सिर्फ स्वास्थ्य का नहीं, देश और दुनिया की आर्थिक सेहत पर मंडरा रहे खतरे का भी है। 7 मार्च 2020 को प्रकाशित इस लेख में उपेन्द्र राय कोरोना के आर्थिक आयामों की ओर इशारा कर रहे हैं।
मार्च 2020 में कोरोना के आर्थिक परिणामों पर बहुत कम लोगों की निगाह जा रही थी। कोरोना को मूलत सेहत की महाआपदा के तौर पर चिन्हित किया जा रहा था। अब साफ हो रहा है कि यह सिर्फ सेहत आपदा नहीं थी, यह आर्थिक आपदा भी थी और एक हद तक अब भी है।
बात से ही बनेगी बात-पेज 435- इस लेख में उपेन्द्र राय चीन के संदर्भ में लिखते हैं कि हम उसका सामान लेखना बंद कर दें तो उसका नुकसान मामूली ही होगा। इस लेख में भारत चीन आर्थिक संबंधों का विश्लेषण करते हुए श्री राय कहते हैं कि आर्थिक हकीकतों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यानी चीनी आइटमों का बायकाट कर दो या चीन से युद्ध छेड़ दो-जैसी अतिरेकी बातों से भावनाओं को भले ही सहलाया जा सकता हो पर जमीनी स्तर पर समस्याएं इनसे नहीं खत्म होतीं। चीन ने पूरी दुनिया में अपना एक मुकाम बनाया है मेहनत करके। भारत को अभी वहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत करनी है।
इस संग्रह के लेखों को एक साथ पढकर यह साफ होता है कि समग्र ज्ञान जरुरी है, चीन पर लिखना है, तो सिर्फ विदेश नीति का मसला नहीं है, अर्थव्यवस्था का विश्लेषण भी जरुरी है। यानी राजनीति, विदेश नीति, समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र का समग्र ज्ञान ही लेखन में गहराई और संतुलन लाता है। वरना लेखन एकायामी होने का खतरा बन जाता है। संतुलन ज्ञान से आता है, चीजों की गहरी समझ से आता है। गहरी समझ समग्र ज्ञान से आती है। भावनाओं के ज्वार में विचार का संतुलन बनाना बहुत मुश्किल काम होता है। पर परिपक्व लेखन इस बात की मिसाल होता है कि विचार का संतुलन जरुरी है। तथ्यों और तर्कों को परखना जरुरी है। उपेन्द्र राय अपने समय के मसलों पर तीखी नजर रखते हैं और उन पर नियमित लेखन करते हैं। इस तरह के और संग्रहों की उम्मीद उनसे भविष्य में की जा सकती है।
डीएम ने भाटपाररानी तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी जन समस्यायें
प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित
ऑर्गेनिक खेती अपनाये किसान:डीएम
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय के बाहर धरना पर बैठे
पशु चिकित्सालय द्वारा संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम
जनपद न्यायालय में 03 जुलाई को अर्बिटेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का किया जायेगा भव्य आयोजन, तैयारियां पूरी
एडीएम प्रशासन ने 06 जुलाई को आयोजित होने वाले बी०एड० परीक्षा के सफल एवं शान्तिपूर्ण संचालन हेतु निर्गत किया आदेश
जिले के अधिकारियों के स्थानांतरण का क्रम जारी
युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर की आत्महत्या
जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के ताहिरपुर निवासी अनिल गौतम ने गुरुवार की शाम करीब पांच बजे विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से जवाब मिलने पर वाराणसी के नोवा हास्पिटल ले गए। वहां उपचार के दौरान देररात उसने दम तोड़ दिया। स्वजन शव लेकर घर चले आए। मृत अनिल के छोटे भाई सुनील गौतम ने थाने में तहरीर दी। पूछताछ में घरवाले आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ नहीं बता सके। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
वारण्टी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र के कुंडी गांव से एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त वारंटी काफी दिनों से एक पुराने मुकदमे में अनुपस्थित चल रहा था। बता दें कि कुंडी गांव निवासी बृजेश कुमार पुत्र वशिष्ठ नारायण के विरुद्ध पुराने मुकदमे में अनुपस्थित रहने के वजह से न्यायालय ने वारण्ट जारी किया था। न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुये थाना प्रभारी विक्रम लक्ष्मण सिंह ने अपने हमराहियों के साथ वारंटी बृजेश कुमार को शुक्रवार को तड़के सुबह उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद चालान न्यायालय भेज दिया।
लापता दो बहने लखनऊ से बरामद
जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के प्रतापगंज बाजार से मंगलवार को लापता हुई दो सगी बहनों को पुलिस लखनऊ से बरामद करने में सफल हुई है। बरामद दोनो बहनों के बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उक्त बाजार के पारसनाथ जायसवाल की दो बालिग पुत्रियां काजल व आँचल जायसवाल सिकरारा यूबीआई में केवाईसी कराने की बात कह कर घर से निकली थी देर शाम तक घर न लौटने पर परिजन परेशान हो गए,उनका मोबाइल भी स्विचऑफ बता रहा था किसी अनहोनी की आशंका से परिजन देरशाम थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस की टीम उनकी खोजबीन में जुट गई उनके मोबाइल नम्बर सर्विलांस पर लगाकर जांच की तो उनका लोकेशन लखनऊ मिला,पुलिस लखनऊ के मानक नगर स्टेशन से दोनो को बरामद कर थाने लाई और उनके बयान दर्ज किये। इस सम्बंध में परिजनों ने बताया कि दोनो बाहर जाकर पढ़ाई करने की जिद पर अड़ी थी हम लोग नही भेज रहे थे,इसी के चलते वे घर छोड़कर भाग गई थी,फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
दुर्घटना में अध्यापक सहित दो घायल
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के पास सीमेंट सेड के खम्भे से टकराकर बाइक सवार शिक्षक तथा एक अन्य घायल हो गए। दूसरे युवक की हालत गम्भीर बतायी जाती है। क्षेत्र के महरुपुर गांव निवासी प्राथमिक शिक्षक संघ के सिरकोनी ब्लॉक के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह जगदीशपुर गांव निवासी मिथिलेश प्रजापति के साथ किसी कार्य से कबूलपुर बाजार की तरफ जा रहे थे।उक्त स्थान पर बाइक अचानक असन्तुलित होकर एक दुकान में बने सीमेंट सेड के खम्भे से टकरा गयी। टकराने से उक्त दोनों बाइक सहित गिर गए।बाइक चला रहे मिथिलेश प्रजापति के सिर में काफी गम्भीर चोट आई है। संजीव सिंह को भी शरीर मे काफी चोट आई है।मिथिलेश की हालत गम्भीर है।घटना के बाद दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरूनगर भिजवाया।जहाँ पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मिथिलेश कुमार को रेफर कर दिया।
शुक्रवार, 1 जुलाई 2022
सूचना विभाग में विगत 2 वर्षों से उद्यान विभाग के संबद्ध वाहन चालक को अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर दी गई भावभीनी विदाई
प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत विभिन्न योजनाओं निजी भूमि पर तालाब निर्माण,
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ जिलाधिकारी ने जागरूकता रैली को किया रवाना
वृक्षारोपण जन आंदोलन-2022 पांच जुलाई से
समाजवादियों ने हवन पूजन कर अखिलेश यादव का मनाया जन्मदिन
अग्निपथ योजना के तहत वायु सेना में भर्ती हेतु 05 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
दो पंचायत सचिव निलंबित सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन निर्माण में अनियमितता मिलने पर हुई कार्रवाई
( इतिहास के झरोखे से )साइमन कमीशन की हकीकत ।
सीएम योगी के शहर गोरखपुर में हुई कक्षा 9वीं की छात्रा के साथ 05 दरिंदों ने किया गैंगरेप
गोरखपुर। मुख्यमंत्री के शहर मे एक नाबालिग कक्षा 09वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। छात्रा स्कूल से दोस्त के साथ कुसम्ही जंगल घूमने आई थी। वहीं, 5 लड़कों ने दोनों को घेर लिया। लड़कों ने छात्रा के दोस्त से मारपीट की। उसको भगा दिया। इसके बाद छात्रा को पकड़ लिया और पेड़ से बांध दिया। छात्रा शोर न मचा पाए। इसके लिए मुंह में कपड़ा ठूंसा। फिर सामूहीक रेप किया। जब छात्रा बेहोश हो गई तो दरिन्दे छोड़ कर फरार हो गए।
मारपीट से घबराया दोस्त जंगल से भागकर हाईवे पर पहुंचा। वहां पुलिस की एक गाड़ी आती हुई दिखी। उसने पुलिस की गाड़ी रोककर, पूरी घटना बताई। पुलिस युवक के साथ मौके पर पहुंची। वहां छात्रा बेहोशी की हालत में पुलिस को मिली।





