शनिवार, 2 जुलाई 2022
Home »
» डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय के बाहर धरना पर बैठे
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय के बाहर धरना पर बैठे
आगरा । डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने आज आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया साथ ही एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कार्यलय के पटल सहायक विमल मिश्रा पर अवैध धन वसूली कर पटल परिवर्तन के स्थानान्तरण कराए जाने के आरोप लगाए एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि इस मामले में उन्होंने पूर्व में आगरा सीएमओ से वार्ता की थी जिसमें उन्हें बताया था कि समूह विभाग के कर्मचारी हैं जिसमें फार्मेसिस्ट भी आते हैं उनका पटल परिवर्तन उसी विकासखंड में किया जाएगा, उनका स्थानांतरण ना किया जाए और सीएमओ साहब ने हमें पूर्ण आश्वस्त किया था कि आपका पटल परिवर्तन उसी विकासखंड में करेंगे और आपको दिखा भी दिया जाएगा तभी आगे की कार्यवाही की जाएगी। लेकिन कार्यालय पटल सहायक ने धनउगाही कर लोगों का कई किलोमीटर दूर स्थानांतरण कर दिया गया साथ ही पदाधिकारियों ने कहा कि यदि हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तो अभी तो केवल धरने पर बैठे हैं आगे कार्य बंदी और अस्पताल की गंदी जैसे कार्य पर भी आंदोलन करेंगे और इन सब के जिम्मेदार आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी होंगे.






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें