देवरिया 01 जुलाई। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत विभिन्न योजनाओं निजी भूमि पर तालाब निर्माण, रियरिंग यूनिट पर तालाब निर्माण, बायोफ्लाक निर्माण संवर्धन प्रथम वर्ष निवेश, लघु मत्स्य आहार मिल 2 टन प्रतिदिन क्षमता, वृहद आर०ए०एस०, मध्यकार आर०ए०एस० लघु री-सर्कुलेटरी सिस्टम, जिन्दा मछली विक्रय केन्द्र, मोटर साईकिल विथ आईसबाक्स, मोबाईल लैब / क्लिनिक, आर०के०बी०वाई० योजना से विभिन्न लाभार्थियों को लाभान्वित कराया गया है। उक्त लाभान्वित व्यक्तियों को तालाब बनवाने हेतु विभागीय अनुदान दिया गया तथा कुछ अंश लाभार्थी स्वयं लगाये हैं।
मुख्य विकास अधिकारी ने देय अनुदान एवं लाभार्थी अंश तथा क्षेत्रफल के अनुसार तालाब पूर्ण है या नहीं इसकी जाँच हेतु संबंधित विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी एवं अवर अभियन्ता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को नामित करते हुए निर्देशित किया है कि वे मौके पर स्थलीय जॉच कर अपनी जॉच आख्या 03 दिन के अन्दर उपलब्ध करायें।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें