Good Daily News...


शुक्रवार, 1 जुलाई 2022

वृक्षारोपण जन आंदोलन-2022 पांच जुलाई से



शासन ने प्रमुख सचिव समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण हिमांशु कुमार को नामित किया नोडल अधिकारी

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में की अभियान के तैयारियों की समीक्षा

माइक्रोप्लान क्रियान्वित करने का दिया निर्देश

देवरिया,1 जुलाई। प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण जन आंदोलन-2022 कार्यक्रम के तहत प्रदेश में कुल 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें जनपद में 33,03,774 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शासन ने प्रमुख सचिव, समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण हिमांशु कुमार को देवरिया का नोडल अधिकारी नामित किया है।

उक्त जानकारी जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में वृक्षारोपण जन अभियान कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान दी। उन्होंने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार 5 जुलाई को जनपद में 23 लाख 59 हजार पौधे, 6 जुलाई को 2.37 लाख    7 जुलाई को 2.35 लाख एवं 15 अगस्त को 4.71 लाख  पौधे रौपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वृक्षारोपण जन आंदोलन 2022 में प्रशासन के कुल 26 विभागों के साथ एनजीओ, सिविल सोसाइटी, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, युवक मंगल दल, व्यापार मंडल, किसान उत्पादक संगठन आदि का सक्रिय सहयोग प्राप्त किया जाएगा

जिलाधिकारी ने समस्त विभागों को पौधारोपण के लिए माइक्रोप्लान बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने लक्ष्य के सापेक्ष इंडेंट भेजकर वन विभाग की पौधशालाओं से पौधे की उठान शुरू कर उसे चिन्हित स्थलों पर पहुंचाना प्रारंभ कर दें, जिससे सभी चिन्हित स्थलों पर पौधे समय से पहुँच जाये। सभी विभाग अपना-अपना माइक्रोप्लान तैयार कर लें और पौधारोपण के लिए चिन्हित स्थलों पर कार्मिकों का ड्यूटी रोस्टर तैयार कर लें। लक्ष्य के सापेक्ष गड्ढों की खुदाई पहले ही सुनिश्चित कर लें।

जिलाधिकारी ने रोपित पौध/पौध स्थल की सुरक्षा व्यवस्था एवं जियो टैगिंग कराने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान का व्यापक प्रचार- प्रासार कर आमजन को भी इस वृक्षारोपण कार्यक्रम को जनांदोलन बनाया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, सामाजिक वानिकी प्रभाग, देवरिया के प्रभारी निदेशक जगदीश आर., मुख्य राजस्व अधिकारी अमृतलाल बिंद, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, उपनिदेश कृषि डॉ राजेश कुमार, डीपीआरओ अविनाश कुमार, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ, अधिशासी अभियंता सिंचाई दुर्गेश गर्ग, एआर कॉपरेटिव अजय कुमार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भाजपा नेता को बदमाशों ने सरेआम मारी गोली गोरखपुर में RSS के कार्यक्रम से लौट रहे थे

  गोरखपुर। गोरखपुर में भाजपा नेता राधा मोहन सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। वारद...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789