Good Daily News...


रविवार, 3 जुलाई 2022

लिफ्ट देने के बहाने से सुनसान स्थान पर दरिंदों ने महिला से किया रात भर गैंगरेप

                 अनूपपुर। अनूपपुर में महिला से रातभर गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला बाजार गई थी। वहीं पहचान के दो युवक लिफ्ट देने के बहाने महिला को मोपेड पर बैठा लेते हैं। इसके बाद महिला के एचसीएल के सूने इलाके में लेकर चले जाते हैं। वहां दोनों युवक महिला को बंधक बनाकर रातभर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छुटकर घर पहुंची महिला ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद थाने में जाकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला भालुमाडा थाना क्षेत्र का है।

 ये कहने में अब कोई कुरेज नही की अनूपपुर जिला दुष्कर्म का गढ़ बन गया है। एक के बाद एक आए दिन रेप के मामले सामने आ रहे हैं। के मामले सामने आते जा रहे है। ऐसा ही एक और मामला भालुमाडा थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां लिफ्ट देकर 28 वर्षीय महिला के साथ दो बदमाशों ने रेप किया। मामले की शिकायत के बाद भालुमाडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों दुष्कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि किसी काम से बाजार गई हुई थी। वहीं जान पहचान के दो युवक मिल गए और लिफ्ट देने की बात कहते हुए मोपेड पर बैठा लेते हैं। इसके बाद किसी काम की बात कहकर एचसीएल के सूने इलाके में लेकर जाते हैं। वहां मुझे बंधक बना लेते हैं। इसके बाद दोनों पूरी रात गैंगरेप किया। किसी तरह से उनके चंगुल से जब छुट्टी तो पूरी आपबीती अपने परिजनों को बताई। परिजनों के साथ महिला थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने तत्काल दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को 3 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

अनूपपुर जिला दुष्कर्म का गढ़ बना --
आपको बता दें कि जिले में रेप की घटनाआए दिन देखने को मिल रही है। जहां महिलाओ और नाबालिगों की इज्जत को तार-तार किया जा रहा है। अनूपपुर जिला आदिवासी क्षेत्र है। यहां पर अधिकतर ऐसी घटनाएं आदिवासियों के साथ देखी जा सकती है। हाल में ही भालुमाडा थाना क्षेत्र में 45 वर्षीय व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रह रही 11 साल नाबालिक से दुराचार किया था। पुलिस ने आरोपी को 2 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया था।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बरहज व रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के विकास को मिली नई गति, मुख्यमंत्री ने दी ₹456 करोड़ से अधिक की 106 परियोजनाओं की सौगात

    *मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर किया लोकार्पण एवं शिलान्यास*      देवरिया 26 जून। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरांव में आयोजित कार...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789