Good Daily News...


रविवार, 3 जुलाई 2022

शादी की खुशियां एक दिन पहले मातम में बदल गई

यूपी के शाहजहांपुर में .शादी की खुशियां एक दिन पहले मातम में बदल गई शनिवार शाम विवाह वाले घर में मंडप कार्यक्रम से पूर्व खाना बनाने के दौरान गैस जलाते समय सिलेंडर लीक होने से आग लग गई. आग की लपटों से अफरा-तफरी मच गई. आग से छह लोग बुरी तरह से झुलस गए. जिसमें चार महिलाओं की मौत हो गई. मामला तहसील कलान क्षेत्र के विक्रमपुर गांव का है. आज रविवार लड़की की बारात आनी थी. शादी होने के चलते काफी रिस्तेदार आए थे. शनिवार शाम को घर में खाना बन रहा था. बताते हैं कि खाना बनाने के दौरान सिलेंडर से गैस लीक हो गई और आग लग गई. पल भर में आग की लपटें समूचे घर में फैल गई जिससे अफरा-तफरी मच गई. चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आए, विकराल आग ने किसी को नजदीक नहीं फटकने दिया
    आग से लड़की शैंकी उर्फ सोनाक्षी की दादी मुन्नी देवी (63), अल्हागंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी लड़की की नानी गंगा देवी (67) व कलान के मोहल्ला शांतीनगर निवासी लड़की की ममेरी बहन नीलम (33) पत्नी आदेश बुरी तरह से झुलस गईं. कुछ देर बाद दादी, नानी और दो ममेरी बहन की मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि आज प्रधान गुडडी देवी की बेटी शैंकी उर्फ सोनाक्षी की शादी है. जिसमें रिस्तादार आए थे. घर पर मंडप के कार्यक्रम से पूर्व खाना बन रहा था. इसी दौरान सिलेंडर में आग लगने से हादसा हो गया. जिसमें चार की मौत हो गई. हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है.
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

16 साल के लड़के ने भाई-भाभी, भतीजे की हत्या , रोते हुए पुलिस से बोला- 2 दिन से खाना नहीं दिया था, जेल में खाना तो मिलेगा

 गोरखपुर में 16 साल के लड़के ने बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की सोते वक्त हत्या कर दी। 9 साल की भतीजी ने उसे हत्या करते देख लिया और चिल्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789