देवरिया 02 जुलाई।उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण-देवरिया के आदेशानुसार कल 03 जुलाई प्रात: 10 बजे स्थान दीवानी न्यायालय परिसर देवरिया में अर्बिटेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव, आरिफ निसामुद्दीन खान ने कहा कि इस लोक अदालत में फाईनेन्स कम्पनीयों तथा बैकों से सम्बन्धित अर्बिटेशन के निष्पादन वादों का निस्तारण किया जाना है जिसमें इसका निस्तारण पक्षकारों के आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया जायेगा। उन्होने बताया कि इसके लिए सम्पूर्ण तैयारियां पूरी की जा चूकी है।
इस दौरान न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मचारीगण व अधिक संख्या में वादकारीगण, उपस्थित रहेगे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें