*देवरिया - जिले के अधिकारियों के स्थानांतरण का क्रम जारी है। शुक्रवार की देर शाम को जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय का तबादला मिर्जापुर और परियोजना निदेशक संजय कुमार पांडेय का तबादला जिला विकास अधिकारी के रूप में उन्नाव हो गया।
रवि शंकर राय नए जिला विकास अधिकारी होंगे। ये पूर्व में भी जिले में पीड़ी के रूप में सेवा दे चुके है।
इसके पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय,जिला आबकारी अधिकारी अश्विनी कुमार, ए आर टी ओ राजीव चतुर्वेदी का भी तबादला हो चुका है। जिले में नए जिला विद्यालय निरीक्षक की भी पोस्टिंग हो चुकी है। तो वही डा•विमल कुमार वैसवार देवरिया के नये सीएमओ बनाए गये है।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें