Good Daily News...


शनिवार, 2 जुलाई 2022

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित

 

देवरिया  02 जुलाई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य  पालक विकास अभिकरण ने बताया है कि प्रधानमंत्री मत्स्य  सम्पदा योजनान्तर्गत परियोजना निजी भूमि पर तालाब निर्माण एवं निवेश हेतु 5.500 हे0, रियरिंग यूनिट निर्माण हेतु 4.550 हे0, 06 टैंक क्षमता मध्याकार रीसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम / बायोफ्लॉक निर्माण हेतु 01 यूनिट, 100 क्यूबिक मीटर क्षमता लघु रीसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम / बायोफ्लॉक निर्माण हेतु 20 यूनिट, बैकयार्ड रीसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम निर्माण हेतु 118 यूनिट,मोटर साइकिल विद आईसबॉक्स क्रय हेतु 28 यूनिट, साइकिल विद आईसबॉक्स क्रय हेतु 24 यूनिट, थ्री-व्हीलर विद आइसवॉक्स क्रय हेतु 01 यूनिट,जिन्दा मछली विक्रय केन्द्र हेतु 05 यूनिट,कियॉस्क निर्माण हेतु 08 यूनिट एवं  लघु फिश फिड मिल स्थापना 01 यूनिट का लक्ष्य आवंटित किया गया है, जिस हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं।
       इच्छुक व्यक्ति जो लाभार्थी अंश लगाने में सक्षम एवं सहमत हो, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत आवेदन करने हेतु विभागीय पोर्टल http://fymis.upsdc.gov.in पर आनलाइन आवेदन 15 जुलाई तक कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन भरने हेतु फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति बैंक पासबुक की छायाप्रति, भूमि संबंधित अभिलेख रु० 100/- के स्टाम्प पर नोटरी शपथ पत्र, मत्स्य समृद्धि फार्म, जाति प्रमाण पत्र हस्ताक्षर, ड्राइविंग लाइसेन्स आदि नियमानुसार अपलोड करना होगा। लाभार्थियों का चयन प्रथम आवक प्रथम पावक के सिद्धान्त के आधार पर निर्धारित लक्ष्य की सीमा तक किया जायेगा जिन परियोजनाओं हेतु लक्ष्य निर्धारित नहीं है उन परियोजनाओं में प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा।
       प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला लाभार्थियों को 60 प्रतिशत तथा सामान्य एवं अन्य पिछड़ी जातियों को 40 प्रतिशत अनुदान देय है। अनुदान के अतिरिक्त शेष धनराशि लाभार्थी अंश है जिसे लाभार्थी द्वारा स्वयं के संसाधन अथवा बैंक ऋण के माध्यम से व्यय किया जायेगा। सभी परियोजनाओं में अनुदान बैंक इन्डेड है। परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी विकास भवन के कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण, देवरिया एवं विभागीय वेबसाइट http://fymis.upsdc.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

16 साल के लड़के ने भाई-भाभी, भतीजे की हत्या , रोते हुए पुलिस से बोला- 2 दिन से खाना नहीं दिया था, जेल में खाना तो मिलेगा

 गोरखपुर में 16 साल के लड़के ने बड़े भाई, भाभी और 3 साल के भतीजे की सोते वक्त हत्या कर दी। 9 साल की भतीजी ने उसे हत्या करते देख लिया और चिल्...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789