Good Daily News...


रविवार, 3 जुलाई 2022

सहारा इंडिया के,निवेशकों को ब्याज सहित भुगतान की चर्चा

   नई दिल्ली: sahara india ka paisa kab milega देशभर में सहारा इंडिया के करोड़ों निवेशक हैं जो अब अपना पैसा पाने के लिए भटक रहे हैं। निवेशक लगातार अपने नजदीकी कार्यालय और जिला प्रशासन के कार्यालय पहुंचकर पैसा वापस दिलाने की मांग कर रहे हैं।
  लेकिन अब तक निवेशकों की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसी बीच सहारा की ओर से एक लेटर जारी किया गया है, जिसमें कंपनी ने बताया है कि निवेशकों का पैसा कहां है।
sahara india ka paisa kab milega सहारा की तरफ से व‍िभ‍िन्‍न समाचार पत्रों में जारी पत्र में ल‍िखा गया क‍ि वह (सहारा) भी सेबी से पीड़ित है। हमसे दौड़ने के ल‍िए कहा जाता है लेक‍िन हमें बेड़ियों में जकड़ कर रखा गया है। सहारा का कहना है क‍ि न‍िवेशकों का पैसा अब सेबी का पास है।
अब जब न‍िवेशकों की तरफ से सहारा में न‍िवेश क‍िए गए पैसे को वापस द‍िलाने की मांग तेजी पकड़ रही है तो प‍िछले द‍िनों सहारा (Sahara) ने सेबी (SEBI) पर निवेशकों के 25,000 करोड़ रुपए रखने का आरोप लगाया है। पहले भी सहारा की तरफ से यह जानकारी न‍िवेशकों को दी जा चुकी है।
सरकार भी न‍िवेशकों का पैसा वापस द‍िलाने के ल‍िए प्रयासरत है। प‍िछले द‍िनों वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (Pankaj Choudhary) ने भी सदन में इस बारे में बयान द‍िया था। वित्त राज्यमंत्री ने अपने बयान में कहा था क‍ि सेबी (SEBI) को महज 81.70 करोड़ रुपए के लिए 53,642 ओरिजिनल बॉन्ड सर्टिफिकेट / पास बुक से जुड़े 19,644 आवेदन म‍िले हैं। सरकार ने यह भी बताया था क‍ि शेष आवेदनों का SIRECL और SHICL की तरफ से उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों में रिकॉर्ड ट्रेस नहीं हो पा रहा।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बरहज व रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के विकास को मिली नई गति, मुख्यमंत्री ने दी ₹456 करोड़ से अधिक की 106 परियोजनाओं की सौगात

    *मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर किया लोकार्पण एवं शिलान्यास*      देवरिया 26 जून। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरांव में आयोजित कार...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789