Good Daily News...


बुधवार, 23 सितंबर 2026

सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बोलेरो पलटी, एक युवक की मौत, छह घायल



*


लखनऊ से गांव लौट रहे थे अंबेडकरनगर के सात लोग, चार गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर किया गया रेफर

सुल्तानपुर। हलियापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के करीब चार बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। माइलस्टोन 87.100 किलोमीटर के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 25 वर्षीय अंसार की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। बोलेरो में अंबेडकरनगर के सात लोग सवार थे, जो लखनऊ से अपने गांव लौट रहे थे।

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे कर्मियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सौ सैय्या अस्पताल कुमारगंज पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने अंसार को मृत घोषित कर दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दुर्गेश सिंह, रोहित, राकेश और बोलेरो चालक सौरभ मोहन को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया गया। वहीं, मनीष यादव और अर्पित विश्वकर्मा का अस्पताल में उपचार चल रहा है।


 घटना की सूचना मिलने पर हलियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बोलेरो के अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आई है। हालांकि, दुर्घटना किस वजह से हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस को आशंका है कि बोलेरो डिवाइडर से टकराई होगी या किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने के बाद अनियंत्रित हुई होगी। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 87.100 किलोमीटर पर बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

विद्यालयों के औचक निरीक्षण में शैक्षिक व्यवस्था एवं सुविधाएं संतोषजनक मिलीं

देवरिया, 23 नवंबर 2026।आज दिनांक 23 नवंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवरिया डॉ राम जियावन मौर्य के द्वारा प्राथमिक ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789