Good Daily News...


मंगलवार, 22 सितंबर 2026

मक्का की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसान मेला आयोजित, किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति किया जागरूक

 



 देवरिया, 22 सितंबर। त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजना के अंतर्गत मंगलवार को देवरिया कृषक प्रशिक्षण केंद्र, बैतालपुर में जनपद स्तरीय कृषि गोष्ठी एवं किसान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार ने किसानों को मक्का की खेती के प्रति जागरूक करते हुए इसके उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

        कृषि गोष्ठी एवं किसान मेले में कृषि विज्ञान केंद्र, मल्हना भाटपार रानी के प्रभारी डॉ. मान्धाता सिंह एवं डॉ. अंकुर ने किसानों को मक्का की उन्नत खेती तथा प्राकृतिक खेती के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक विधियों को अपनाकर मक्का की उत्पादकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

        उप कृषि निदेशक सुभाष मौर्य ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी किसानों को दी। उन्होंने प्राकृतिक खेती के साथ-साथ मिलेट्स (श्रीअन्न), दलहनी एवं तिलहनी फसलों तथा मक्का की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक किया। उन्होंने किसानों से कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

       कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी उदयशंकर सिंह, सदर क्षेत्र के विधायक के प्रतिनिधि नवीन सिंह, पशुपालन विभाग से जीतन यादव, विषय वस्तु विशेषज्ञ धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सलाहकार दिग्विजय नाथ सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। जनपद के सभी विकासखंडों से बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर कृषि विशेषज्ञों से मक्का एवं अन्य फसलों की उन्नत खेती की जानकारी प्राप्त की।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ओमप्रकाश राजभर के बयान पर सियासी घमासान, सपा सांसद का तीखा पलटवार

  -बोले रमाशंकर विद्यार्थी राजभर- “मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं ओमप्रकाश राजभर” देवरिया। उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों बयानबाजी...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789