Good Daily News...


शनिवार, 10 अक्टूबर 2026

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस पर सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

 




 देवरिया 10 अक्टूबर । जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने आज थाना सलेमपुर, तहसील सलेमपुर में समाधान दिवस के अवसर पर जनसमस्याओं की सुनवाई की तथा इस दौरान प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

        जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं की सुनवाई एवं समाधान में किसी प्रकार की शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा। शिकायतों का समाधान गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि राजस्व एवं पुलिस से संबंधित किसी मामले में संयुक्त जांच की आवश्यकता होने पर टीम गठित कर मौके पर जाएं तथा प्रकरण का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करें।

       उन्होंने कहा कि प्रयास किया जाए कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से अन्यत्र चक्कर न लगाना पड़ें। जिस स्तर पर फरियादी अपनी समस्या प्रस्तुत करे, उसी स्तर पर उसका समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कोतवाली में बैठकर जनसमस्याओं की सुनवाई की तथा उनके निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

     पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि आने वाले हर समस्याओं को गंभीरता से लेने के साथ ही उसका समाधान त्वरित रूप से किया जाए। किसी स्तर पर कोई शिथिलता न हो इस पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस पर सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

   देवरिया 10 अक्टूबर । जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने आज थाना सलेमपुर, तहसील सलेमपुर में समाधान दिवस के अवसर...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789