*
हादसे में 20 वर्षीय मनोज निषाद गंभीर रूप से घायल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने पहुंचाया मेडिकल कॉलेज
देवरिया।गौरी बाजार विकास खंड के न्याय पंचायत रामनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत लुवठही में सोमवार सुबह सड़क पर बने गड्ढे के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक 20 वर्षीय मनोज निषाद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाएं पैर में दो जगह फ्रैक्चर होने की जानकारी मिली है। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्वविजय निषाद ने घायल युवक को तत्काल वाहन से मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, लुवठही गांव के टोला चनगहा निवासी मनोज निषाद (20), पुत्र स्वर्गीय विरेंद्र निषाद, सोमवार को सुबह करीब 11 बजे बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर बने गड्ढे के कारण उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मनोज के बाएं पैर में दो जगह फ्रैक्चर हो गया और वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्वविजय निषाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को तत्काल वाहन में लदवाकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। विशेषकर बाइक सवारों को सड़क पर बने गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें