Good Daily News...


मंगलवार, 22 सितंबर 2026

लखीमपुर के स्कूल में सनसनी: क्लासरूम में शिक्षिका को मारी गोली, युवक ने खुद को भी गोली मारकर दी जान

 




*चिल्ड्रेन्स एकेडमी शाहपुरा कोठी में वारदात से मचा हड़कंप, डीएम और एसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा


लखीमपुर। चिल्ड्रेन्स एकेडमी शाहपुरा कोठी में मंगलवार को क्लासरूम के अंदर महिला शिक्षिका को गोली मारने की घटना से हड़कंप मच गया। वारदात के बाद आरोपी युवक ने भी अपनी कनपटी पर गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। स्कूल परिसर में अचानक हुई इस घटना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त शुरुआती जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय शिक्षिका निशात फातिमा को नौरंगाबाद निवासी 28 वर्षीय युवक साउद अंसारी ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि घटना के समय शिक्षिका स्कूल के क्लासरूम में मौजूद थीं। युवक ने कथित तौर पर शिक्षिका पर गोली चलाई। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से युवक की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल परिसर में लोगों की भीड़ जुटने लगी। वारदात की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई। इसके बाद जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शुरुआती जानकारी में बताया जा रहा है कि आरोपी युवक स्कूल के स्टाफ का हिस्सा नहीं था। वह स्कूल परिसर में किस उद्देश्य से पहुंचा था और शिक्षिका को गोली मारने के पीछे क्या वजह थी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

मक्का की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसान मेला आयोजित, किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति किया जागरूक

   देवरिया, 22 सितंबर। त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजना के अंतर्गत मंगलवार को देवरिया कृषक प्रशिक्षण केंद्र, बैतालपुर में जनपद स्तरीय कृषि...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789