मुख्य विकास अधिकारी से मिलकर बताई अपनी पीड़ा।
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित को कार्यवाही हेतु भेजने का आश्वासन दिया।
देवरिया। सोशल ऑडिट वेलफेयर एसोसिएशन के ब्लॉक सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर ब्लाक रिसोर्स पर्सन, सोशल ऑडिट टीम सदस्य ने अपने लंबित मानदेय/ व्यावसायिक शुल्क के भुगतान को लेकर ज्ञापन सौंपा। मुख्य विकास अधिकारी से मिलकर अपनी पीड़ा बताई। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्या के समाधान हेतु कार्रवाई का आश्वासन दिया। मंगलवार को बीएसएसी,बीआरपी व वीआरपी ने अपने सोशल ऑडिट कार्य संपादन के पश्चात ब्लॉक सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर का 8 महीने का मानदेय बकाया, ब्लाक रिसोर्स पर्सन का दो सोशल ऑडिट संपन्न करने का व्यवसायिक शुल्क बकाया, सोशल आडिट टीम सदस्य का दो सोशल ऑडिट संपन्न करने का व्यवसायिक शुल्क बकाया व अन्य 15 सूत्रीय मांगो के समर्थन में एकजुट होकर मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी समस्या से अवगत कराया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी को ध्यानपूर्वक सुनते हुए समस्या के समाधान में आवश्यक निर्देश व कार्यवाही करने को कहा। इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष संजीत धर द्विवेदी, सरस चंद्र गुप्त, नीतू सिंह, कृष्ण कुमार उपाध्याय, भावना त्रिपाठी, शिवानंद मिश्रा, अभय शंकर राव, सुनील सिंह, राजेश कुमार सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, सीमा, सरिता,सुमन, अंजू ,पुष्पा, के सी राय, बृजेश मिश्रा, प्रेम पांडे, नंदलाल विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, शेषमणि उपाध्याय, अरविंद शर्मा, शाइस्ता परवीन, रेनू , हरेंद्र यादव, कमलेश, सर्वात्मा तिवारी, राजेश यादव, शिवचंद, देवानंद कुशवाहा सहित सोशल आडिट परिवार के कार्मिक उपस्थित रहे ।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें