*
सात घंटे तक बच्चों को बनाया बंधक, एक बेटे को मारी गोली; पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया अरविंद सिंह
आजमगढ़। आजमगढ़ में पत्नी, बेटे और दो पुजारियों की हत्या के आरोपी अरविंद सिंह (42) को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने अपने तीन बच्चों को कमरे में बंधक बना लिया था। करीब सात घंटे तक चले घटनाक्रम के दौरान उसने अपने नौ वर्षीय बेटे शौर्य को भी गोली मार दी। इसके बाद पुलिस ने घर में प्रवेश कर बच्चों को मुक्त कराया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी मारा गया।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब छह बजे घर में पूजा कराने को लेकर अरविंद सिंह का पत्नी से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि वह घर में पूजा कराए जाने से नाराज था। इसी दौरान उसने पूजा करा रहे दोनों पुजारियों से आधार कार्ड मांगा और उनसे बहस करने लगा।
विवाद बढ़ने पर आरोपी कमरे में गया और अपनी लाइसेंसी राइफल लेकर बाहर आया। उसने दो पुजारियों और अपनी पत्नी को गोली मार दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें