-बोले रमाशंकर विद्यार्थी राजभर- “मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं ओमप्रकाश राजभर”
देवरिया। उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों बयानबाजी तेज हो गई है। सलेमपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद रमाशंकर विद्यार्थी राजभर ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के यूपी को चार हिस्सों में बांटने और पूर्वांचल से राजभर समाज के बेटे को मुख्यमंत्री बनाने संबंधी बयान पर तीखा पलटवार किया है।
सांसद रमाशंकर विद्यार्थी राजभर ने ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि वह “मुंगेरीलाल के हसीन सपने” देख रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ओमप्रकाश राजभर को राजभर समाज के बेटों की नहीं, बल्कि अपने बेटों की चिंता है।
सांसद ने गठबंधन में टिकट वितरण को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि गठबंधन में मिले टिकटों में भी किसी राजभर समाज के व्यक्ति को मौका नहीं दिया गया। उनके इस बयान से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
रमाशंकर विद्यार्थी राजभर ने पंचायत चुनाव का जिक्र करते हुए तंज कसा कि जो लोग पंचायत का चुनाव तक नहीं करा सके, वे मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ऐसे नेताओं को जनता गांवों से खदेड़ देगी।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें