Good Daily News...


बुधवार, 23 सितंबर 2026

विद्यालयों के औचक निरीक्षण में शैक्षिक व्यवस्था एवं सुविधाएं संतोषजनक मिलीं





देवरिया, 23 नवंबर 2026।आज दिनांक 23 नवंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवरिया डॉ राम जियावन मौर्य के द्वारा प्राथमिक विद्यालय गुरु गोविंद सिंह नगर, क्षेत्र देवरिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कुल 64 नामांकित बच्चों के सापेक्ष 47 बच्चे उपस्थित पाए गए। विद्यालय में दो अध्यापक कार्यरत हैं तथा सभी शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित पाए गए।


विद्यालय में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत सभी कक्षा-कक्षों में टाइल्स का कार्य पूर्ण पाया गया। विद्यालय की रंगाई-पुताई अच्छी स्थिति में थी। छात्राओं के लिए पृथक शौचालय की व्यवस्था तथा नियमित साफ-सफाई पाई गई। विद्यालय परिसर में जलभराव नहीं पाया गया। बच्चों के हाथ धोने के लिए समुचित व्यवस्था उपलब्ध थी। ब्लैक बोर्ड, मध्यान्ह भोजन हेतु किचन शेड, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध पाई गईं। सभी कक्षा-कक्षों में पंखे संचालित अवस्था में मिले।


चार बच्चों को छोड़कर शेष सभी बच्चे निर्धारित यूनिफॉर्म, जूते एवं मोजे में उपस्थित पाए गए। सभी बच्चों को पाठ्य-पुस्तकें उपलब्ध थीं। समय-सारणी एवं शिक्षक संदर्शिका के अनुसार कक्षाओं का संचालन किया जा रहा था। निरीक्षण के समय अध्यापिका श्रीमती विनीता तिवारी द्वारा बच्चों को शिक्षण कार्य कराया जा रहा था। बच्चों की उपस्थिति संतोषजनक पाई गई तथा उनका अधिगम स्तर उच्च पाया गया। *विद्यालय गत वर्ष ही निपुण घोषित हो चुका है।*


विद्यालय परिसर में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। आंगनवाड़ी सहायिका द्वारा बताया गया कि केंद्र में कुल 41 बच्चे नामांकित हैं, जबकि मौके पर 7 बच्चे उपस्थित पाए गए। विद्यालय में मध्यान्ह भोजन के अंतर्गत तहरी तैयार की जा रही थी तथा बच्चों को दिए जाने वाले दूध की उपलब्धता भी पाई गई। अध्यापक द्वारा बच्चों का यूनिट टेस्ट लिया गया था। बच्चों की नियमित उपस्थिति डिजिटल माध्यम से दर्ज की जा रही है।


विद्यालय के कक्षों को व्यवस्थित रखने तथा परिसर में छायादार वृक्ष लगाने हेतु इंचार्ज प्रधानाध्यापक श्री पंकज वर्मा को निर्देशित किया गया।


इसके पश्चात कंपोजिट विद्यालय नेहरू का भी औचक निरीक्षण किया गया। विद्यालय में कुल 100 नामांकित बच्चों के सापेक्ष 47 बच्चे उपस्थित पाए गए। इंचार्ज प्रधानाध्यापक श्रीमती क्षमा सिंह एवं सहायक अध्यापिका सुप्रिया को निर्देशित किया गया कि अभियान चलाकर विद्यालय में बच्चों का नामांकन बढ़ाया जाए तथा नामांकित बच्चों की नियमित उपस्थिति एवं विद्यालय में ठहराव पर विशेष ध्यान दिया जाए।


निरीक्षण के दौरान सभी अध्यापकों की शिक्षक डायरी बनी हुई पाई गई तथा सभी बच्चे अपने-अपने कक्ष में अध्ययन करते हुए पाए गए। विद्यालय परिसर में फूल-पौधे एवं छायादार वृक्ष लगाने हेतु भी शिक्षकों को निर्देशित किया गया।


इस अवसर पर कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से महेंद्र मिश्र उपस्थित रहे।


*जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं बेहतर शैक्षिक वातावरण सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक बच्चे के अधिगम स्तर में निरंतर सुधार के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें तथा विद्यालय में उपलब्ध सभी सुविधाओं का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करें।*

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

विद्यालयों के औचक निरीक्षण में शैक्षिक व्यवस्था एवं सुविधाएं संतोषजनक मिलीं

देवरिया, 23 नवंबर 2026।आज दिनांक 23 नवंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवरिया डॉ राम जियावन मौर्य के द्वारा प्राथमिक ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789