Good Daily News...


शनिवार, 19 सितंबर 2026

पीआरडी जवानों को अगले माहने से 600 रुपए दैनिक भत्ते का होगा भुगतान ,योगी सरकार की ओर से जारी हुआ आदेश

 




लखनऊ। उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार प्रांतीय रक्षक दल के जवानों का दैनिक भत्ता बढ़कर 600 रुपये करने का शासनादेश शुक्रवार को जारी कर दिया गया। इसके जारी होने के तारीख से नई व्यवस्था लागू हो गई है। ऐसे में अब अगले महीने पीआरडी जवानों को बढ़े दैनिक भत्ते के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। साथ ही, कैशलेस इलाज की सुविधा देने का भी आदेश जारी किया गया है। यूपी में पीआरडी जवानों को अब तक 500 रुपये दैनिक भत्ता दिया जाता था। सरकार ने पिछले दिनों इसे बढ़ाकर 600 रुपये करने की घोषणा की थी। सीएम योगी की घोषणा को कैबिनेट की मंजूरी मिली थी।

पीआरडी जवानों के मानदेय बढ़ाए जाने के मामले में अब युवा कल्याण विभाग के विशेष सचिव कुमार विनीत की ओर से आदेश जारी किया गया है। आदेश के तहत दैनिक भत्ते में 100 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। साथ ही साथ पीआरडी जवानों और उनके परिजनों को कैशलैस ट्रीटमेंट की सुविधा भी दिए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत 5 लाख रुपये तक प्रति परिवार हर वर्ष मुफ्त उपचार की सुविधा दी जाएगी।

पीआरडी जवानों और उनके परिवार को 5 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा को लेकर सरकार की ओर से बीमा कराया जाएगा। इसके तहत जवानों और उनके परिवार के लोगों को सरकारी अस्पतालों के साथ ही स्टेट एजेंसी का कंप्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज (साचीज) से संबंध प्राइवेट हॉस्पिटल में उपचार के सुविधा दी जाएगी। इसके लिए सरकार हर पीआरडी कर्मी के बीमा पर आने वाले 3000 रुपये प्रीमियम का खर्च उठाएगी।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

सीएम योगी ने यूपी में एक लाख नई नौकरियों का किया ‘श्रीगणेश

  *विभिन्न विभागों में नवनियुक्त 818 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सौंपे नियुक्ति पत्र*  *सपा के उपदेशक नेता गिनते जाएं, हम छ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789