➡दिल्ली- आज 10 बजे बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक, राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने बुलाई बैठक, मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी दलों की बैठक बुलाई, बैठक में राहुल गांधी भी होंगे शामिल।
➡लखनऊ- लखनऊ जू का शताब्दी समारोह आज, शताब्दी समारोह में सीएम योगी होंगे शामिल, शताब्दी स्तंभ का अनावरण करेंगे सीएम, डाक टिकट,शताब्दी स्मारिका का विमोचन, वन्य जीव संरक्षण के तहत सम्मान समारोह, विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों को पुरस्कार देंगे, लखनऊ जू के बारादरी लान में कार्यक्रम का आयोजन।
➡कौशाम्बी- पति से विवाद के बाद पत्नी ने लगाई आग , आग लगाने के बाद महिला छत से कूदी, महिला की मौके पर दर्दनाक मौत, शराबी पति को पुलिस ने हिरासत में लिया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कोखराज इलाके के मूरतगंज गांव का मामला।
➡अलीगढ़- शादी समारोह में 2 लोगों ने की हर्ष फायरिंग, हर्ष फायरिंग में गोली लगने से बच्ची घायल, बच्ची को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, पुलिस ने दोनों लोगों को हिरासत में लिया, फायरिंग की वारदात सीसीटीवी में कैद, गांधी पार्क के ब्रजधाम गेस्ट हाउस की घटना।
➡मेरठ- मेरठ विश्वविद्यालय में फायरिंग से हड़कंप, अराजक तत्वों ने नशे की हात में की फायरिंग, विवि के छात्रों ने अराजक तत्वों की करतूत को देखा, बाइक सवार अराजक तत्व फायरिंग कर हुए फरार, पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी, मेडिकल के चौधरी चरण सिंह विवि का मामला।
➡मुरादाबाद- कोठीवाला डेंटल कॉलेज पर पीड़ित परिवार का आरोप, डेड बॉडी देने के नाम पर बिल जमा करने का दबाव, इलाज के दौरान युवक की अस्पताल में हुई थी मौत, 90 हजार रुपये की बिल जमा करने का दबाव बनाया, मौत के बाद 12 घण्टे तक परिजनों को नहीं दी बॉडी, पीड़ित परिवार बिजनौर जनपद के धामपुर का निवासी, इलाज के नाम पर लापरवाही बरते का आरोप लगाया, 30 हजार रुपये लेने के बाद सौंपी गई डेड बॉडी, इलाज में आयुष्मान हेल्थ कार्ड नहीं लगाने का आरोप।
➡ग्रेटर नोएडा- प्रॉपर्टी के विवाद में बेटे ने पिता को मारी गोली, गंभीर हालत में पिता को अस्पताल में कराया भर्ती, दोस्त के साथ मिलकर घर में मारी पिता को गोली, आरोपी बेटा घटना को अंजाम देकर हुआ फरार,
ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र के कस्बे की घटना।
➡नोएडा- यूपी कॉनक्लेव में बोले सुरेश राणा, हमारा गठबंधन विकास के साथ है - सुरेश राणा, सुरेश राणा ने कहा राम हमारी आत्मा में हैं, बंद चीनी मिलों को खोलने का काम किया-सुरेश राणा, चीनी मिलों की क्षमता बढ़ाने का भी काम किया-मंत्री, कृषि और गन्ना किसानों के लिए काम किया-मंत्री, ‘किसनों के हित का काम मोदी,योगी सरकार ने किया।’
➡प्रयागराज- यूपीटीईटी से जुड़ी बड़ी खबर, पेपर लीक मामले की CBI जांच की मांग, CBI जांच की मांग में दाखिल हुई याचिका, अधिवक्ता ने चीफ जस्टिस को भेजी पत्र याचिका, हाईकोर्ट के अधिवक्ता ने भेजी पत्र याचिका, जिम्मेदार अधिकारियों को सस्पेंड करने की मांग।
➡कुशीनगर- सीएम आदित्यनाथ आज सामूहिक विवाह में शामिल होंगे , बुद्धा पार्क में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन, 2500 श्रमिकों के पुत्रियों के जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह, 2503 जोड़े सामूहिक विवाह कार्यकम में शामिल होंगे, मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और सूर्य प्रताप शाही शामिल होंगे।
➡मेरठ- रेस्टोरेंट उद्घाटन के दौरान फायरिंग,तोड़फोड़, फायरिंग से मौके पर मची अफरातफरी, आरोपियों ने रेस्टोरेंट में कई राउंड की फायरिंग, फायरिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस ने 2 नामजद समेत 4 पर दर्ज किया केस, किठौर थाना क्षेत्र के ZFC रेस्टोरेंट की घटना।