Good Daily News...


सोमवार, 29 नवंबर 2021

आकाश निषाद हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार , लाठी-डंडे बरामद



जौनपुर।चंदवक थाना क्षेत्र के भैंसा गांव में गुरुवार की रात रामगढ़ गांव निवासी आकाश निषाद की पिटाई से मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या के तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे बरामद कर लिए।
सीओ केराकत शुभम तोदी ने बताया कि थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह और उनके हमराहियों ने मुखबिर की सूचना पर आरोपितों राजेश माली, उसके भाई गनेश माली व एक अन्य चंदन माली उर्फ लालू निवासी भैंसा को मोढ़ैला तिराहे के पास से रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे बरामद कर लिए। आरोपितों का पुलिस ने चालान कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में एसआइ विभूति नारायन राय, एसआइ सुदामा प्रसाद, हेड कांस्टेबल संजय सिंह, सरोज कुमार, खुर्शीद आलम व कांस्टेबल प्रदीप यादव रहे। उन्होंने बताया कि अन्य दो फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें, पुरानी रंजिश को लेकर आरोपितों ने आकाश निषाद व उसके मित्र कुलदीप निषाद को पीटकर घायल कर दिया था। उपचार के दौरान शुक्रवार की भोर में आकाश की बीएचयू ट्रामा सेंटर में मौत हो गई थी। शव घर आने पर मृतक के स्वजन हत्या की धारा जोड़ने की मांग को लेकर अंत्येष्टि न करने पर अड़ गए थे। सीओ के आश्वासन पर 14 घंटे बाद शव का दाह संस्कार किया था। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कतर में हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत; एक लापता

  कतर के क्षेत्रीय जल में रविवार तड़के एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी ला...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789