Good Daily News...


मंगलवार, 30 नवंबर 2021

सीडीओ ने की उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजनातर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में विभिन्न मदवार जनपद को आवंटित वार्षिक लक्ष्यों के सापेक्ष माह नवम्बर 2021 तक की प्रगति समीक्षा


देवरिया (सू0वि0) 29 नवंबर। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में आज  उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजनातर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में विभिन्न मदवार जनपद को आवंटित वार्षिक लक्ष्यों के सापेक्ष माह नवम्बर 2021 तक की प्रगति समीक्षा  गूगलमीट के माध्यम से आहूत की गयी।  इस समीक्षा बैठक में स्वयं सहायता समूहों के गठन / बचत खाता, ग्राम संगठन गठन / बचत खाता, रिवाल्विंग फण्ड, कम्युनिटी इन्वेस्टमेन्ट फण्ड, बैंक क्रेडिट लिंकेज, बी०सी० सखी, विद्युत सखी, टी०एच०आर० स्थापना, बीमा योजना, आधार सीडिंग आदि पर विकास खण्डवार विस्तार से चर्चा की गयी एवं प्रगति में सुधार एवं आवंटित लक्ष्यों के प्राप्ति हेतु दिनांक 03 दिसम्बर 2021 तक का समय दिया गया।
        मुख्य विकास अधिकारी  ने निर्देशित किया  कि उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना की सप्ताहिक समीक्षा बैठक अब सोमवार के स्थान पर प्रत्येक शनिवार को किया जायेगा। इसकी आगामी समीक्षा बैठक दिनांक 04 दिसम्बर 2021 को मुख्य विकास अधिकारी  की अध्यक्षता में आहूत की जाएगी।
      इस बैठक में उपायुक्त स्वतः रोजगार समस्त खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (आई०एस०बी०), समस्त जिला मिशन प्रबन्धक एवं ब्लाक मिशन प्रबन्धकों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

        *04 फरवरी 2026 , बुधवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन बढ़िया रहेगा। मेहनत रहेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। समस्याए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789