Good Daily News...


मंगलवार, 30 नवंबर 2021

212 ग्राम पंचायतों में हुआ प्रशासन जनता के द्वार(ग्राम समाधान दिवस) का हुआ आयोजन


 ग्राम स्तर की समस्याओं का ग्राम स्तर पर ही हुआ समाधान 

 डीएम व एसपी ने देसही देवरिया विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कौलाछापर एवं डिघवा पौटवा में आयोजित इस दिवस का लिया जायजा

 जन फरियादों को सुना व निस्तारण के दिए निर्देश

 देवरिया (सू0वि0) 30 नवंबर। ग्राम स्तर पर ही जन समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गयी अभिनव पहल के अंतर्गत आज जनपद के सभी 16 ब्लॉकों के 212 ग्राम पंचायतों में प्रशासन जनता के द्वार प्रशासन जनता के द्वार(ग्राम समाधान दिवस) का आयोजन हुआ। प्रशासन जनता के द्वार पहल का जायजा लेने जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र देसही देवरिया विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कौलाछापर एवं डिघवा पौटवा में पहुंचे।
     अपनी समस्याओं के समाधान हेतु सभी महत्वपूर्ण अधिकारियों को एक जगह पाकर ग्रामीण काफी उत्साहित दिखे। ग्राम पंचायत कौलाछापर में जिलाधिकारी ने वरासत, कुटुंब रजिस्टर की नकल, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र एवं विकास सम्बधित आवेदनों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते है कहा कि जिला प्रशासन जनता से जुड़े और उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण हेतु प्रतिबद्ध है। ग्राम स्तर की अधिकांश समस्याएं राजस्व, पुलिस तथा पंचायती राज विभाग से संबंधित होती है।
    पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने कहा कि प्रशासन जनता के द्वार के अंतर्गत ग्राम प्रशासन से जुड़े सभी हितधारकों का मौजूद रहना आवश्यक है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है।        
        इसके उपरांत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक डिघवा पौटवा पहुंचे। यहाँ जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान, लेखपाल, पंचायत सचिव से प्रशासन जनता के द्वार की प्रगति के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने कहा कि विवादित स्थानों पर लेखपाल एवं बीट पुलिस अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य कर विवादों का समाधान करें, जिससे जनता को त्वरित न्याय मिले।      
       इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी देसही देवरिया, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, लेखपाल, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, रोजगार सेवक सहित कई लोग उपस्थित रहे।

-212 ग्रामों में आयोजित हुआ ग्राम समाधान दिवस

-ग्राम समाधान दिवस पर आए कुल 680 मामले

-589 मामलों का हुआ मौके पर निस्तारण 

-91 मामले अग्रिम कार्यवाही हेतु सम्बंधित विभाग को प्रेषित, इनके समयबद्ध निस्तारण का निर्देश

- राजस्व विभाग से आये 136 मामले

-विकास विभाग से आए 436 मामले

- पुलिस विभाग के आए कुल 11 मामले

-अन्य विभागों से जुड़े 97 मामले आए।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

        *04 फरवरी 2026 , बुधवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन बढ़िया रहेगा। मेहनत रहेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। समस्याए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789