देवरिया (सू0वि0) 30 नवंबर। आज माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में वैवाहिक विवाद प्री-लिटिगेशन विशेष लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद न्यायालय के सुलह-समझौता केन्द्र में समस्त थानाध्यक्षों के साथ बैठक आहूत की गयी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया की सचिव न्यायाधीश तहरीम खान द्वारा समस्त थानाध्यक्षों को बताया गया कि इस विशेष लोक अदालत में ऐसे मामलों का निस्तारण किया जाना हैं जो न्यायालय में लम्बित नहीं हैं अर्थात जो पक्षकारों के माध्यम से सीधे थानों/ऐच्छिक ब्यूरो या कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया में प्रार्थना पत्रों के माध्यम से प्राप्त होते हैं, जिनका निस्तारण किया जाना हैं। उन्होंने समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि आप अपने थानों पर हेल्प डेस्क स्थापित कर पम्पलेट, हैण्डविल एवं बैनरों के माध्यम से प्रचार-प्रसार करें ताकि 22.01.2022 को होने वाले विशेष लोक अदालत में गठित पीठों के द्वारा अधिक से अधिक संख्या में पारिवारिक प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया जा सकें। न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि इस क्रम में दिनांक 02.12.2021, 05.12.2021 तथा 12.12.2021 को तीन बैठके आहूत की जानी हैं जिसमें पारिवारिक विवाद से संबंधित प्री-लिटिगेशन से संबंधित प्राप्त मामलों में पक्षकारों से वार्ता कर सुलह कराने का प्रयास कर विशेष लोक अदालत हेतु चिन्हित किया जायेगा। उक्त से संबंधित भेजे गये नोटिसों का ससमय तामिला कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया मोटर दुर्घटना से संबंधित मामलों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण हेतु उससे संबंधित चार्जशीट एवं अन्य कागजात ससमय न्यायालय प्रेषित कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने डी0सी0पी0एम0 को निर्देशित किया कि आशा बहुॅए तथा ऑगनबाडी कार्यकर्ती के माध्यम से विशेष लोक अदालत की सफलता हेतु प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करें। उक्त के क्रम में मध्यस्थगणों के साथ बैठक आहूत की गयी तथा अधिकाधिक संख्या में वादों के चिन्हांकन एवं निस्तारण हेतु निर्देशित भी किया गया।
इस बैठक में मुख्यरूप से समस्त थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक/कोतवाली, मध्यस्थगण एवं डी0सी0पी0एम0 उपस्थित रहें।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें