Good Daily News...


बुधवार, 18 मार्च 2026

राजकुमार चौहान पूर्व पार्षद की दिनदहाड़े हत्या, इलाके में सनसनी



गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मार्निंग वॉक पर 


निकले पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब चार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया पहले उनके सिर में गोली मारी गई इसके बाद सीने में चाकू से कई वार किए गए गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद राजकुमार चौहान करीब 100 मीटर तक जान बचाने के लिए भागे लेकिन बदमाशों ने पीछा कर दोबारा हमला कर दिया

बताया जा रहा है कि हमलावर कुछ देर तक मौके पर ही बैठे रहे और उनकी मौत की पुष्टि होने के बाद फरार हो गए यह भी जानकारी सामने आई है कि बदमाश अपनी गाड़ी कुछ दूरी पर खड़ी कर पैदल ही वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट रहे प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

वृहद रोजगार मेले में 1711 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन

    देवरिया 18 मार्च। भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी राजेश...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789