तीरंदाजी खेल को बढ़ावा के लिए एसबीआई फाउंडेशन ने 12 बच्चों को देगा छात्रवृत्ति।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी व विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अंतर्यामी सिंह हुए शामिल।
देवरिया।
संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट ट्रस्ट एवं एसबीआई फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने हेतु श्रीनेत ग्लोबल स्कूल में खेल छात्रवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला एवं राज्य स्तर पर पदक विजेता 12 प्रतिभाशाली ग्रामीण तीरंदाजों को छात्रवृत्ति का प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
जहां फाउंडेशन के सहयोग से तीरंदाजी के गुर सिखाए जाएंगे।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि
सांसद सलेमपुर रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने कहा कि घर के बगल में स्थापित संस्थान में आकर अच्छा लग रहा है निश्चित तौर पर यहां के तीरंदाज ओलंपिक में पदक लेकर आएंगे। जिससे ग्रामीण मिट्टी का भविष्य उज्जवल होगा। मैं इस कार्य के लिए संस्थान के मेंटर संजीव सिंह का हार्दिक धन्यवाद करता हूं। जिन्होंने शहर की आबोहवा छोड़कर ग्रामीण परिवेश को चुना है।भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कन्हौली के आर्चरी केंद्र की सराहना करते हुए कहां कि निश्चित तौर पर यहां के तीरंदाज देश का नाम रोशन करेंगें।
एसबीआई फाउंडेशन के अध्यक्ष जगन्नाथ साहू ने कहा कि निश्चित तौर पर फाउंडेशन तीरंदाजी संस्थान से जुड़कर गौरव महसूस कर रहा है। फाउंडेशन के चेयरमैन ने तीरंदाजो को भविष्य में पदक के लिए शुभकामना दिया और कहा कि यह सेंटर पूरे विश्व में नाम करेगा। Ji प्राचार्य ओम प्रकाश सिंह ने तीरंदाजो का हौसला अफजाई किया। हर परिस्थिति में सहयोग करने का आश्वासन दिया। एडीएम प्रशासन देवरिया ने भी सेंटर का मुयायना किया। सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के डायरेक्टर अर्जुन अवार्ड व द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता संजीवा कुमार सिंह ने सभी का धन्यवाद किया। संचालन श्रीनेत ग्लोबल स्कूल की प्रिंसिपल डॉक्टर मधु सिंह ने किया। इस अवसर पर मुंबई से आई एसबीआई फाउंडेशन की टीम सहित
सरस चंद जायसवाल,खड्ग बहादुर सिंह, अनिल सिंह, अंबरीश द्विवेदी, अशोक यादव, राजेश्वर सिंह, राधेश्याम सिंह, रामप्रताप सिंह, पवन सिंह, सुभाष चंद्र प्रजापति, राजेंद्र सिंह, ज्ञानेश्वर दुबे अनिल सिंह, अमित सिंह, राम अवध यादव, शिरोमणि त्रिपाठी ,हरिनाथ त्रिपाठी, अभय प्रताप सिंह, आदि उपस्थित रहे।










0 comments:
एक टिप्पणी भेजें