देवरिया (सू0वि0)29 नवम्बर। आज दिनांक 29 नवंबर 2021 को आयुक्त महोदय ,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदय ,देवरिया द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में प्राथमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन का औचक निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण तथा विद्यार्थियों के माध्यम से खाद्य पदार्थों के सम्बन्ध में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विस्तृत विवरण में आदर्श प्राथमिक विद्यालय पार्वती पुर, शाहपुर ,देवरिया सदर जनपद देवरिया का निरीक्षण कर आज पके पकाए भोजन- जिसमें चावल एवं सब्जी का नमूना एकत्रित किया गया तथा भोजन को खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा स्वयं भी चख कर देखा गया एवं विद्यार्थियों को खाद्य पदार्थ से संबंधित तथ्यों के बारे में रोचक भाषा में अवगत कराया गया। स्वच्छता एवं पौष्टिकता से संबंधित विद्यार्थियों द्वारा रोचक प्रश्न पूछे गए उन प्रश्नों के उत्तर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा दिए गए।
टीम का नेतृत्व श्री शिवेंद्र मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवरिया द्वारा किया गया, टीम में श्री रंजन श्रीवास्तव तथा डॉक्टर सुभेष कुमारखाद्य सुरक्षा सुरक्षा अधिकारी देवरिया शामिल रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें