Good Daily News...


मंगलवार, 30 नवंबर 2021

निर्वाचन कार्यो को सम्पन्न कराने हेतु नामित सभी प्रभारी एवं सहायक प्रभारियों की डीएम ने लिए बैठक



 दायित्वों को निष्ठा व तत्परता के साथ निर्वहन किए जाने के दिए निर्देश

 कार्यो में शिथिलता के लिए किया आगाह,

 निर्वाचन कार्य के लिए 22 कार्य बिन्दुओं के लिए नामित किए गये है 41 प्रभारी तथा 203 सहायक प्रभारी अधिकारी 

 देवरिया (सू0वि0) 29 नवंबर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के कार्यो को सकुशल व ससमय सम्पन्न कराने के लिए तैनात सभी कार्य बिन्दुओं के प्रभारी व सहायक प्रभारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा व तत्परता के साथ निर्वहन करते हुए निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियों को ससमय सुनिश्चित करेगें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता कदापि न बरतेगें।
          जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन विकास भवन के गांधी सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता के दौरान उक्त आशय के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि निर्वाचन का कार्य चुनौतीपूर्ण व समयबद्ध होता है। इसलिए सभी कार्य प्रभारी/सहायक प्रभारी कार्यो में समयबद्धता का पूरी तरह से पालन करेगें। उन्होने इस बैठक के दौरान एक एक कार्य बिन्दु यथा प्रेक्षक व्यवस्था, मतदान/मतगणना/जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति, प्रशिक्षण प्रबंधन, स्वीप प्रबंधन, यातायात,रुटचार्ट एवं मानचित्र प्रबंधन, शान्ति/कानून व्यवस्था एवं आदर्श आचार संहिता प्रबंधन, निर्वाचक नामावली/सभी प्रकार के मतदेय स्थल/मतदाता फोटो पहचान पत्र/मतगणना प्रबंधन, वीडियोग्राफी, प्रचार प्रसार प्रबंधन, टेन्ट फर्नीचर,वेरीकेटिंग/ध्वनि विस्तारक एवं विद्युत प्रबंधन, निर्वाचन कार्य (बुकलेट), सूचनाओं का प्रेषण, एसएमएस निगरानी व संचार योजना, निर्वाचन व्यय लेखा/अनुश्रवण, मतदान/मतगणना कार्मिको का यात्रा भत्ता वितरण एवं वजट/लेखा, ईबीएम, लेखन सामाग्री, मतपत्र प्रबंधन, डाक मतपत्र प्रबंधन, शिकायत निवारण प्रबंधन एवं विधि प्रकोष्ठ, निर्वाचन कन्ट्रोल रुम, सूचना प्रेषण प्रबंधन, मीडिया/कम्यूनिकेशन प्रबंधन, पेयजल एवं सफाई प्रबंधन, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रबंधन, निर्वाचन खानपान व्यवस्था, कार्मिक पहचानपत्र सहित कुल 22 कार्य बिन्दुओं हेतु 41 प्रभारी तथा 203 सहायक प्रभारी अधिकारी नामित किए गए है। इन सभी अधिकारियों को आज आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्वारा उनके कर्तव्यों/दायित्वों का बोध कराया गया।
            बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सलेमपुर गुंजन द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, डिप्टी सीएमओ डा संजय चन्द्र, एसडीएम रुद्रपुर संजय कुमार उपाध्याय सहित अन्य संबंधित कार्य प्रभारी व सहायक प्रभारी गण आदि मौजूद रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

        *04 फरवरी 2026 , बुधवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन बढ़िया रहेगा। मेहनत रहेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। समस्याए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789