Good Daily News...


मंगलवार, 30 नवंबर 2021

मजदूर ने कोतवाली थाने के गेट पर जहरीला पदार्थ खा लेलिया, जिसके कारण हुई मौत


 देवरिया । रूद्रपुर कोतवाली थाने में उस  समय हड़कंप मच गया। जब एक मजदूर कोतवाली गेट के सामने ही जहरीला पदार्थ खा लिया। आनन फानन में पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहा हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई हैं।घटना के पीछे परिवार के माली हालत ठीक न होने के कारण परिवार मे कलह और सूदखोरों के आतंक को बताया जा रहा है।

राजी बेलवा गांव निवासी  पुरूषोत्तम राजभर (60) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। पिछले साल वह बेटी की शादी में लिए कर्ज को लेकर काफी परेशान थे। बताया जा रहा है कि कर्ज भरने के लिए परिवार में कुछ दिनों से कलह चल रहा  था।  मजदूर उधारी चुकाने और सूदखोरों के आतंक से आजिज था। मंगलवार दोपहर पुरूषोत्तम कोतवाली गेट पहुचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह कुछ देर तक गेट के किनारे सोचने लगा बाद में वह पॉकेट से एक जहरीला पदार्थ की शीशी निकाल कर  पी लिया जिससे लड़खड़ाता हुआ वह बेहोश हो गया। मौके पर पुलिस ने पूछताछ के प्रयास किया उसके पास से बगल में जहरीला पदार्थ की खाली शीशी मिली तो पुलिस के होश उड़ गए और तत्काल पुलिस उसे अस्पताल ले गई। जहा से चिकित्सको ने उसे जिला अस्पताल भेज दी जहा पर उसकी मौत हो गई।

इस बाबत प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि जहरीला पदार्थ खाने वाले के बारे में जांच किया जा रहा है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था जहा उसकी मौत हो गई हैं। पंचनामा की कार्यवाही चल रही हैं।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कतर में हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत; एक लापता

  कतर के क्षेत्रीय जल में रविवार तड़के एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी ला...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789