देवरिया (सू0वि0) 30 नवंबर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन कुँवर पंकज ने बताया कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र एवं सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदाता जागरूकता वाहन का रोस्टर निर्धारित कर दिया गया हैं। ये एलईडी वाहन विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित स्थल पर समय से पहुंचकर आम जनमानस को ईवीएम/वीवीपेट की कार्यप्रणाली के सम्बंध में जागरूक तथा लोगों को मतदान हेतु प्रोत्साहित करेगा। मतदाता जागरूकता वाहन में दो मास्टर ट्रेनर भी होंगे जो निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आम जनमानस को ईवीएम की कार्यप्रणाली व निष्पक्ष मतदान सम्बंधी प्रदर्शन एवं जागरूकता कार्यक्रम संपादित करना सुनिश्चित करेंगे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें