Good Daily News...


बुधवार, 18 मार्च 2026

सैनिक स्कूल, मिलिट्री स्कूल व नवोदय विद्यालय में प्रत्युष विहार के छात्रों ने मारी बाजी

 











रुद्रपुर (देवरिया)। स्थानीय ग्राम सभा रामचक स्थित प्रत्युष विहार स्कूल के विद्यार्थियों ने कड़ी प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सैनिक स्कूल, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल एवं नवोदय विद्यालय में चयन पाकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। सत्र 2026 के लिए अवन्तिका यादव व फिजा खान का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है, जबकि आलोक कुमार ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल और सैनिक स्कूल—दोनों में सफलता हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की है।

                 प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह ने बताया कि विद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की सुनियोजित तैयारी कराई जाती है, जिसके तहत नियमित अतिरिक्त कोचिंग कक्षाएं संचालित होती हैं। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है, और विद्यार्थियों ने इसे सिद्ध कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने बताया कि अब तक यहां से नवोदय, सैनिक स्कूल, विद्या ज्ञान सहित विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में सैकड़ों विद्यार्थी चयनित हो चुके हैं। सफलता पर डॉ. रविकांत मणि त्रिपाठी, विजय बहादुर सिंह, पूनम मणि त्रिपाठी, एडवोकेट नागेंद्र राव, नित्यानंद यादव, प्रशान्त कुमार सिंह, राजेन्द्र गुप्त, संजय कुमार यादव, सभासद पुनीता देवी व नूरी खातून, तारकेश्वर विश्वकर्मा, महक बरनवाल, शिव जायसवाल, विजय बहादुर सिंह, रामप्रताप पाण्डेय, विनय गुप्त, खुशबू यादव, सोनू तिवारी, अखिलेश शर्मा, सरसचन्द जायसवाल, रामप्रवेश भारती, सज्जाद अली, जितेंद्र यादव, मोईन खान, सचिन सिंह, नन्दू नेता, आशुतोष शर्मा, अमिय प्रताप सिंह, इमरान खान, संजीव मणि त्रिपाठी, सुधांशू, काजल गोंड़, दिव्या मिश्रा, मुस्कान दुबे, काजल पाण्डेय, बंक बहादुर कुशवाहा, दिलीप शेरा, आशुतोष गांधी, प्रतीक सिंह आदि लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

दिल्ली के पालम इलाके में इमारत में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत; CM ने मजिस्ट्रियल जांच के दिये आदेश

     दिल्ली । दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. दिल्ली के पालम इलाके में एक चार मंजिला मकान में बुधवार की सुबह भीषण आग लग गई. इस घटना ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789