Good Daily News...


मंगलवार, 30 नवंबर 2021

आज 30 नवंबर को जनपद के सभी ब्लाक अंतर्गत कुल 212 ग्रामों में आयोजित होगा प्रशासन जनता के द्वार(ग्राम समाधान दिवस)


 देवरिया (सू0वि0) 29 नवंबर। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि आज 30 नवंबर को जनपद के 212 ग्रामों में प्रशासन जनता के द्वार (ग्राम समाधान दिवस) का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत रोस्टरवार चिन्हित ग्राम पंचायतों में लेखपाल, पंचायत सचिव, बीट पुलिस कर्मी, ग्राम प्रहरी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, जन सुविधा केंद्र के प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान एवं विकास विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहेंगे, जो ग्राम स्तर की समस्याओं का ग्राम स्तर पर ही समाधान करेंगे।
   ग्राम प्रशासन से जुड़े सभी हितधारकों के एक साथ एक प्लेटफार्म पर उपस्थित रहने से समस्याओं के समाधान करने में  सुविधा होती है। जिलाधिकारी ने सम्बंधित ग्राम पंचायतों की जनता से भी अपील करते हुए कहा है कि कल आयोजित होने वाले 'प्रशासन जनता के द्वार' कार्यक्रम के अन्तर्गत अपने ग्राम पंचायतों में निर्धारित स्थलों पर पहुंचकर समस्याओं को प्रस्तुत कर उनका त्वरित समाधान प्राप्त करें।    
      जनपद के जिन ग्रामों में प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन होगा उनमें लार ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत दीक्षीतौली, तकिया धरहरा, इटहुरा मिश्र, बावनपाली गोसाई, दोगारी मिश्र,गाहोडिला, गढ़वा खास, धमौली, कोहरा डुमरी, चोरडिहा, सहियागढ़, ब्लाक देसही देवरिया अन्तर्गत ग्राम पंचायत पौहारी छापर, सहोदर पट्टी, पुरैनी, सहवा, मुण्डेरा उर्फ देउरवा, भटनी बुजुर्ग, दुबौली, डिधवा पौटवा, कौलाछापर,  ब्लाक पथरदेवा अन्तर्गत ग्राम पंचायत मेदीपट्टी, बसडीला मैनुद्दीन, विशुनपुरा, लोहरौली, पथरदेवा, देवरिया धूस, सेमरी, चकबंधन उर्फ मिश्रौली, पोखरभिण्डा, सकतुआ बुजुर्ग, ब्लाक भागलपुर अन्तर्गत धनौतीलाला, पिपरा मिश्र, देवड़ी, तेलिया अफगान, चकरा बोधा, छित्तुपुर, पिपराभुली, बरठा लाला, कुण्डावल तारा, ठाकुर गौरी, बगहीं, ब्लाक भलुअनी अन्तर्गत ग्राम पंचायत पिड़री सहित जनपद के सभी ब्लाकों के कुल 212 ग्राम शामिल हैं।         
       जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए हैं। प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम में सभी सम्बंधित कार्मिक समय से उपस्थित हो कर समस्याओं को गंभीरता से सुने और उसके जटिलताओं को दूर करते हुए उसका समाधान करें। किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न बरतें। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत  ग्रामीणों को उनके अपने गाँव मे ही समस्याओं से निजात मिल जा रही है, जिससे उन्हें व्यर्थ में अन्यत्र भाग दौड़ करने से निजात मिल रही है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कतर में हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत; एक लापता

  कतर के क्षेत्रीय जल में रविवार तड़के एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी ला...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789