Good Daily News...


रविवार, 28 नवंबर 2021

बूथ अध्यक्षो को बीजेपी का इम्यूनिटी पावर बढ़ाने का बूस्टर डोज दे गये योगी आदित्यनाथ


जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज टीडी कालेज में आयोजित काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में पार्टी के कार्यकर्ताओं को बीजेपी का और पावर बढ़ाने के लिए इम्यूनिटी बढ़ाने का बूस्टर डोज दिया। उन्होने कहा कि यूपी बूथ अध्यक्षो में एक उत्साह दिखाई दे रहा है। यहां का कार्यकर्ता 2014,2017 और 2019 के चुनावों में बेहतरीन जीत दिलाई थी। कोरोनाकाल में आइसोलेशन में रहने वाले सपा,बसपा और कांग्रेस पार्टी के नेताओ को होम आइसोलेशन डालने का काम हमारे कार्यकर्ता करने जा रहे है। 
बीजेपी के सभी विरोधी दल भारत विरोधी हो गये है। उन्होने कहा कि एक तरफ भारत की जनता पीएम मोदी के नेतृत्व में सरदार पटेल की जयंती मनाकर उन्हे सम्मान दे रहा था उधर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव राष्ट्र नायक लौह पुरूष की जिन्न से तुलना करने उनका अपमान किया। ये वही तत्व है जो प्रदेश के युवाओं की नौकरियों पर डाका डालने का काम करते थे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में मेरी सरकार बनने के बाद ये लोग प्रदेश में कही दंगा, अपहरण,आरजकता नही कर पाये। आज जिन्ना को महिमा मंडित करने का काम कर रहे है। कोरोना काल में सपा,बसपा और कांग्रेस के लोग कहा थे कही भी जनता की सेवा करते हुए नही दिखाई दिये। ये लोग आइसोलेशन में थे इस लिए इन्हे आगे भी होम आइसोलेशन में ही डालना है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

        *04 फरवरी 2026 , बुधवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन बढ़िया रहेगा। मेहनत रहेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। समस्याए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789